Web News

www.upwebnews.com

कार की डिक्की तोड़कर पुलिस ने महिला को बचाया

January 20, 2026

कार की डिक्की तोड़कर पुलिस ने महिला को बचाया

अपहरण सहित हर एंगल से जांच आरोपियों का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास

सिकंदरपुर (बलिया), थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ नहर के समीप सोमवार–मंगलवार की रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक कार की डिक्की तोड़कर उसमें बंद 55 वर्षीय महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला की हालत उस समय अत्यंत भयभीत और दयनीय थी।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उचराव गांव निवासी नीतीश राम सोमवार की रात करीब दो बजे सिकंदरपुर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि उनकी बुआ का फोन उनके मोबाइल पर आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह किसी गाड़ी में बंद हैं और अज्ञात स्थान पर रखी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला के संभावित स्थान का पता लगाया। पुलिस टीम जब बताए गए स्थान बिच्छीबोझ नहर के पास पहुंची तो वहां एक कार खड़ी मिली, जिसके आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान कार की डिक्की से महिला की आवाज सुनाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्रभारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को सूचना दी। उनके निर्देश पर एएसआई राम सकल यादव के नेतृत्व में सेकंड मोबाइल टीम मौके पर भेजी गई। काफी प्रयास के बावजूद कार की डिक्की नहीं खुल सकी, जिसके बाद रात में ही एक मिस्त्री को बुलाकर डिक्की तुड़वाई गई। डिक्की खुलते ही अंदर से एक महिला रोती हुई और अत्यंत घबराई हुई अवस्था में मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

पुलिस ने रात में ही कार मालिक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कार मालिक ने बताया कि एक युवक उसकी गाड़ी धुलवाने के बहाने लेकर गया था, जो पेशे से बस चालक है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बस मालिक को भी हिरासत में लिया है, हालांकि मुख्य आरोपी व बाइक सवार दोनों युवक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह ऊंचवार में अपनी मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर उनसे मिलने गई थी। वहां से उसी दिन पैदल घर लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और छोड़ने की बात कही। आगे ले जाकर आरोपियों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है। होश आने पर उसने खुद को कार की डिक्की में बंद पाया। किसी तरह अपने छोटे मोबाइल से उसने भतीजे नीतीश को फोन कर मदद मांगी।

इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित मुक्त कराया। पूरे मामले की अपहरण सहित हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। कार मालिक सलमान खान व बस मालिक तौफीक खान उर्फ भूवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

January 18, 2026

बैंक में पत्रकार से अभद्रता

बलिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोशियेशन के जिला अध्यक्ष के साथ मैनेजर ने बदसलूकी कर दी। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है।
खेजूरी थाना क्षेत्र के खड़सरा भारतीय स्टेट बैंक में अपने खाते का स्टेटमेंट लेने गए प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोशियेशन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र नाथ सिंह के साथ शाखा प्रबंधक और गार्ड ने बदसलूकी की। उन्होंने चीफ मैनेजर से मामले की शिकायत की है।

January 17, 2026

सौ करोड़ से बन रहा है बलिया में आधुनिक बस अड्डाः दयाशंकर सिंह

बलिया, 17 जनवरी,  रसड़ा श्रीनाथ बाबा मठ के प्रांगण में कंबल वितरण क्रायक्रम का आयोजन किया गया। जहां कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भवानी नंदन यति महाराज मौजूद रहें।जहां मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दयाशंकर सिंह को पुष्पगुच्छ और साल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंच से कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ का परिवहन मंत्री हूं और बलिया का बस अड्डा सौ करोड़ रुपए की लागत से बना रहा हूं, उजियार घाट में बस अड्डा बना रहा हूं,आई एस बीटी बैरिया में बना रहा हूं और आज इस मंच से घोषणा करता हूं कि रसड़ा के बस अड्डे को आधुनिक बस अड्डा बनाने का काम करूंगा।जो रसड़ा का खूबसूरत बिल्डिंग होगी।बहुत जल्द बस अड्डा रसड़ा वासियों को देने का काम करूंगा।

January 15, 2026

बलिया का कस्बा जहां मुसलमान भी हैं सनातनी

स्नगरपंचायत जहां हिन्दू तो हिन्दू सात पीढियो से हजारो मुसलमान भी है सनातनी। सनातन धर्म और भगवान राम के सम्मान में नही बाजारों में बिकता है मांस, मछली, और नही कोई खाता है मांस मछली और अंडा।

संजय कुमार तिवारी

देश और दुनिया में सनातन धर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बलिया का अनोखा सनातन नगरी चितबड़ागांव नगर पंचायत जहां हिन्दू तो हिंदू मुसलमान भी सात पीढियो से सनातनी है । हिन्दू और मुसलमान भगवान राम और सनातन धर्म की आस्था में यहां मांस,मछली,और अंडा तक नही बिकता और नही यहां कोई इसका सेवन करता है यहां तक कि किसी कसाई को जमीन तक नही बेचता। नगर पंचायत के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस अनोखी सनातन नगरी को देश और दुनिया के पटल पर अयोध्या जैसे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का मांग किया है। तो वही मुसलमानो ने कहा वह भी सनातनी है और सनातन धर्म और भगवान की आस्था में यहां मांस, मछली, अंडा बेचना तो दूर इसका खुले तौर पर सात पीढियो से सेवन तक नही करते

बलिया मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर चितबड़ागांव आदर्श नगर पंचायत है जो देश और दुनिया का एक अनोखा नगर पंचायत है जो सनातन नगरी के रूप में मशहूर है। इस नगर पंचायत में यह समझना मुश्किल है कि कौन हिन्दू है और कौन मुसलमान है।जिनकी जाती भले ही अलग है मगर धर्म सिर्फ सनातन है। इस अनोखी सनातन नगरी में भगवान राम और सनातन की आस्था में डूबे लोग आज तक मांस,मछली,और अंडा तक नही खाते है इतना ही नही बल्कि यहां के बाजारों में भी नही बिकता है। नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा 52 गांव का यह नगर पंचायत पूरे देश और दुनिया का एक अनोखा नगर पंचायत है जो सनातन नगरी के रूप में मशहूर है। देश के धार्मिक स्थलों पर मांस, मछली बिकने की रोक की भी मांग उठ रही है मगर इस सनातन नगरी में हिन्दू और मुसलमान सनातन और भगवान के सम्मान में स्वेच्छा से इनकी पीढियां दर पीढ़िया इसका सेवन खुले तौर पर नही करते न ही बाजारों में बिकता है।धार्मिक नगरी अयोध्या के तर्ज पर वह खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर इस सनातन नगरी के विकास के लिए मांग किया है वही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस नगरी में आने का न्योता दिया है। 50 हजार आबादी वाले इस नगर पंचायत में लगभग 6 हजार मुसलमान है जो सनातनी है।

सिर पर भले ही गोल टोपी हो मगर दिल सनातनी है यह हम नही सनातन नगरी चितबड़ागांव के मुसलमानों की माने तो यह धार्मिक और सूफी संतों की नगरी है जहाँ हिन्दू तो हिन्दू मुसलमान भी सनातन धर्म के सम्मान में मांस मछली का सेवन खुले तौर पर कभी नही करते यह परंपरा उनके पूर्वजो के समय से ही चली आ रही है जहा मुसलमानो की सात पीढ़िया सनातनी है।वह सनातन धर्म के सम्मान में किसी हिन्दू भाई को ठेस न पहुंचे इसलिए वह कभी मांस, मछली नही खाते और न ही आज़ाद भारत मे यहां के बाजारों में कभी बिका है यह तक कि किसी कसाई को यहां बसने के जमीन तक नही दी जाती है।

जोर जबरदस्ती से चुनाव जीतती हैं ममता बनर्जी

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी

बलिया , 15 जनवरी 2026, ममता बनर्जी द्वारा SIR का विरोध करने के सवाल पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी अभी तक जोर जबरदस्ती से गलत मतदान की वजह से चुनाव जीतती रही हैं। जिस दिन वहाँ सही मतदान हो जायेगा ममता बनर्जी का राज पाट ख़त्म हो जायेगा बो बंगालदेशियों को घुसपैठियों को मतदाता बना के रखी हैं। जिस दिन ये वोट बैंक ख़त्म हो जायेगा उस दिन उनका शासन सत्ता समाप्त हो जायेगा और वो हो रहा है ।

श्री सिंह ने कहा SIR में वो लोग बाहर जा रहे है जिनका 2003 में कहीं वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है। उनको 13 प्रकार का प्रमाण पत्र देना था दे ही नहीं रहे हैं। इसलिए वो लोग चिल्ला रहे हैं। वहीं राहुल गाँधी के भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या जायेंगे के कांग्रेस सांसद पी एल पुनिया के बयान पर दया शंकर सिंह ने कहा कि इतने वर्षो तक शासन कांग्रेस ने ही किया है। यदि राम में उनकी आस्था थी तो क्यों नहीं राम मंदिर बनवा दिए वो तो राम सेतु को तोड़वा रहे थे। राम का दर्शन करने से कौन रोका है वो तो वोट के डर से एक समुदाय उनसे नाराज न हो जाय इसलिए ये लोग अयोध्या नहीं जाते हैं। अयोध्या तो स्वर्ग भूमि है सबको जाना चाहिए। अयोध्या जाकर अपने जीवन को किरितार्थ करें।
वहीं मौलाना अरशद मदनी का बयान कि महात्मा गाँधी की हत्या के बाद सम्प्रदायिकता का सिर सख़्ती से कुचल दिया गया होता तो आज देश तबाह नहीं होता के सवाल पर दया शंकर सिंह ने कहा कि महात्मा गाँधी के सपनो को चकनाचूर करने का काम वोट कि खातिर कांग्रेस पार्टी ने किया उनका नाम तो ले लिया गांधी लेकिन उनकी आत्मा को दर्द दिया तो कांग्रेस पार्टी ने दिया। आज महात्मा गांधी के सपनो को साकार करने का काम मोदी कर रहे हैं।
बाइट – दया शंकर सिंह ( परिवहन मंत्री यूपी सरकार )

« Newer PostsOlder Posts »