Web News

www.upwebnews.com

बलिया वासियों को दलाल कहकर फंसे संजय निषाद, छात्र नेताओं ने मंत्री के खिलाफ किया हंगामा,लगाए गो बैक के नारे।

July 9, 2026

बलिया वासियों को दलाल कहकर फंसे संजय निषाद, छात्र नेताओं ने मंत्री के खिलाफ किया हंगामा,लगाए गो बैक के नारे।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 08/07/2026

बलिया , 09 जुलाई, उत्तरप्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद बलिया वासियों को दलाल कहकर फंस गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको लेकर आज छात्रों ने मंत्री के खिलाफ लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पहुंचकर जबरजस्त हंगामा किया और माफी मांगने की शर्त रखी।

छात्रों ने कहा कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांगेंगे तब तक हमलोग उनके खिलाफ हंगामा करेंगे। छात्र नेताओं ने करीब घंटों तक डॉक बंगला परिसर के बाहर हंगामा किया जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स डॉक बंगले पर पहुंची। काफी देर तक छात्र नेताओं और पुलिस फोर्स के बीच नोंकझोंक होती रही। छात्र नेताओं ने मंत्री संजय निषाद को दलाल से तुलना की। पैसा लेकर टिकट बेचते हो एक बार दलाली किए तो अखिलेश यादव से जुड़े संजय निषाद हमारे बलिया के सेनानियों को दलाल कहा था अंत में पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया गया और कोतवाली लेकर चले गए।