Web News

www.upwebnews.com

आईएएस अभिनव गोयल ने जीडीए उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

May 7, 2026

आईएएस अभिनव गोयल ने जीडीए उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
06/05/2026

नया गोरखपुर’ योजना, मास्टर प्लान के क्रियान्वयन व अवैध निर्माण पर सख्ती होगी प्राथमिकता

गोरखपुर। 2020 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अभिनव गोपाल ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शहर के सुनियोजित विकास, ‘नया गोरखपुर’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।
अभिनव गोपाल मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल में हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई प्रयागराज से पूरी करने के बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से बी.टेक/एम.टेक की डिग्री प्राप्त की। वे एक ‘आयरन मैन’ ट्रायथलॉन चैंपियन भी हैं, जो उनके अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
गोरखपुर आने से पूर्व वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि गोरखपुर के समग्र और योजनाबद्ध विकास के लिए मास्टर प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा। शहर में अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा और सभी विकास कार्य नियमानुसार सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने ‘नया गोरखपुर’ योजना को तेजी से धरातल पर उतारने पर जोर देते हुए कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
अभिनव गोपाल ने यह भी कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उनके पदभार ग्रहण करने से जीडीए की योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

May 6, 2026

जिला बार एसोसिएश्ना चुनाव जांच में सही मिले सभी नामांकन पत्र

11 मई को नाम वापसी, 15 मई को मतदान,16 को मतगणना
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
मुरादाबाद जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गईा जांच में सभी नामांकन सही पाए गएा चुनाव प्रक्रिया के दौरान बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गईा नामांकन सही मिलने के बाद अब नाम वापसी की अगली प्रक्रिया 11 मई को होगीा जिला शासकीय अधिवक्तार अजय गुप्ता के अनुसार नाम वापसी के बाद 15 को मतदान व 16 मई को मतगणना होगीा
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार एल्डर कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन ललित अरोड़ा, जयवीर सिंह, सत्यप्रकाश भटनागर, रमाशंकर टंडन के अतिरिक्त निवर्तमान अध्यक्ष हर प्रसाद महामंत्री सरदार प्रकाशवीर सिंह, डीजीसी सिविल अजयगुप्ता ने हिस्साा लिया

सफर आसान, लालकुंआ से प्रतापनगर वीकली ट्रेन

रेलवे—–
Post on 6.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवाा प्रतापनगर से लालकुंआ तक संचालित ट्रेन से आम यात्रियों का सफर आसान बनेगाा बरेली होते हुए महाराष्ट्रे तक चलने वाली ट्रेन नौ फेरे पूरे करेगीा वीकली ट्रेन 3 मई से 29 जून तक चलेगीा मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार गर्मी की छुट़टियों को ध्यादन में रखते हुए रेलवे ने साप्‍ताहिक ट्रेन के संचालन शुरु किया हैा महाराष्ट्र के प्रतापनगर संचालित ट्रेन वडोदरा,गोध्रास,रतलाम, कोटा,गंगापुर सिटी,भरतपुर, मथुरा, हाथरस,कासगंज,बदायूं,बरेली, बरेली सिटी, बहेडी,किच्छाए होते हुए लालकुंआ तक चलेगीा ट्रेन नंबर 09119 व 09120 मई में पांच व जून में चार फेरे पूरे करेगीा

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट की अल्ट्रासाउंड मशीन सील

मथुरा। जनपद में अवैध लिंग जांच पर सख्ती जारी रखते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी एवं जनपदीय समुचित प्राधिकारी के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी समिति द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट की अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को सील कर दिया गया।
बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. चित्रेश कुमार निर्मल एवं समिति सदस्य उत्तम चौधरी की टीम ने संस्थान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों का उल्लंघन सामने आया।
उल्लंघन की पुष्टि होने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रूण लिंग जांच जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 125 वाहनों का चालान

मैनपुरी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात दीपशिखा सिंह तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर विशेष नजर रखी गई और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऐसे साइलेंसर का प्रयोग न करें। साथ ही बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 चालान किए गए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कुल 125 चालान किए गए। इसमें 5,000 हजार नकद समन शुल्क वसूल किया गया, जबकि कुल 5 लाख 40,000 हजार का  जुर्माना निर्धारित किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
« Newer PostsOlder Posts »