Web News

www.upwebnews.com

Hathras पंडित नथाराम गौड की 152वीं जयंती पर भव्य आयोजन

January 15, 2026

Hathras पंडित नथाराम गौड की 152वीं जयंती पर भव्य आयोजन

Pandit Natharam Gaur, Music, Songs
आयोजन में मंचासीन अतिथि
हाथरस।नौटंकी और संगीत सम्राट पंडित नथाराम गौड की 152वीं जयंती के अवसर पर श्याम प्रेस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य डॉक्टर खेमचंद यदुवंशी द्वारा खाटू श्याम की वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि आईसीसीआर नई दिल्ली के कार्यक्रम अधिकारी सुनील विश्वकर्मा रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ बी के चंद्रशेखर उप प्राचार्य दिल्ली शिक्षा विभाग गाजियाबाद, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा, चेतन उपाध्याय, कवि अनिल बौहरै, डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों पंडित आशीष गौड, उपनीत गौड और राहुल गौड द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सुनील विश्वकर्मा ने अपने विचार रखते हुए पंडित नथाराम गौड को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग रखी, जिसे मंच और उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन दिया। इस अवसर पर पंडित नथाराम गौड द्वारा रचित नौटंकी पद्मावती रणवीर का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मंचन में सिंह राजस्थानी, धर्मपाल सिंह, मास्टर सलीम खान, चौधरी रुस्तम सिंह, महाराज सिंह तोमर, ऋतुराज रघुवंशी सहित अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साहित्यकारों एवं संगीतकारों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को जलपान एवं प्रसादी वितरित की गई। खाटू श्याम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हाथरस में शीत लहर से ढाई महीने की बच्ची की मृत्यु

हाथरस, 15 जनवरी 2026, जनपद में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ठंड की चपेट में आकर न केवल बुजुर्ग बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
थाना चंदपा क्षेत्र के ककोड़ी गांव में ठंड लगने से ढाई महीने की बच्ची गणिका, पुत्री अरविंद की मौत हो गई। बुधवार को परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल की ओपीडी और महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में प्रतिदिन करीब सौ बच्चे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक केपी सिंह ने बताया कि दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात के समय तेज ठंड पड़ रही है, जिससे बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें, उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और गर्म पानी से नहलाएं।

पार्टी विचारधारा को विभिन्न वर्गों तक पहुंचाएं मोर्चा और प्रकोष्ठ: पंकज चौधरी

लखनऊ 15 जनवरी 2026 भारतीय जनता पार्टी के राज्यमुख्यालय पर गुरूवार को पार्टी के मोर्चो, प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्ष/महामंत्री, संयोजक/सहसंयोजको की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने मार्गदर्शन किया। संचालन विभाग/प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी ने कहा कि विभाग और प्रकोष्ठों में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि संगठन में कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि हर दायित्व समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। कार्यकर्ता अपने परिश्रम, समर्पण और संगठनात्मक कौशल के बल पर पार्टी और समाज में अपनी विशिष्ठ पहचान बनाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में विभागों और प्रकोष्ठों की निर्णायक भूमिका होती है। इनके माध्यम से विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों और वर्गों में काम करने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ा जाता है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होता है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण, गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था, सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है और यह परिवर्तन भाजपा सरकार की नीतियों और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।
श्री पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संपर्क, संवाद और सेवा के भाव के साथ जनता के बीच जाकर कार्य करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि हमें 2017 से भी बड़ी और ऐतिहासिक विजय के लक्ष्य के साथ अभी से जुट जाना है। संगठन ने जो भी दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। मुद्दाविहीन विपक्ष झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का जागरूक और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता विपक्ष के हर झूठ को तथ्यों और सच्चाई के साथ बेनकाब करेगा।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता-आधारित और विचारधारा-प्रधान संगठन है। पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित, समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में संगठन के लिए खड़ा रहता है।
उन्होंने कहा कि मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पार्टी और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। इन्हीं के माध्यम से पार्टी की नीतियां, सरकार की योजनाएं और संगठन का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है। संगठन की मजबूती का आधार यही इकाइयां हैं, जो निरंतर संपर्क, संवाद और सेवा के माध्यम से जनविश्वास को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह संगठन की योजनानुसार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए तथा सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाए। इससे संगठन और समाज के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Gorakhpur खिचड़ी महापर्व : गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Khichdi Parv Makar Sankranti Gorakhpur

खिचड़ी पर्व पर गोरक्ष मंदिर गोरखपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बाबा का खप्पर भरने को श्रद्धा की अंजुरी में आस्था की खिचड़ी लेकर उमड़े लाखों श्रद्धालु

सबसे पहले सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ जी को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी

मकर संक्रांति पर श्रीनाथ जी का विधिविधान से पूजन कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने की प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना

सभी व्यवस्थाओं पर खुद नजर बनाए रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर, 15 जनवरी 2016, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई और लोकमंगल की कामना की। सीएम योगी के बाद नाथ योगियों, साधु संतों ने भी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ मंदिर के गर्भगृह कपाट को आमजन के लिए खोल दिया गया। खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में आस्था का सैलाब नजर आया। गोरखनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु महायोगी गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए पहुंचे। लोक मान्यता के अनुसार त्रेतायुग से बाबा गोरखनाथ का खप्पर भरने की परंपरा का अनुसरण करते हुए श्रद्धा की अंजुरी में आस्था की खिचड़ी लेकर श्रद्धालु नतमस्तक रहे। महायोगी गोरखनाथ को नेपाल राजपरिवार की तरफ से भेजी गई खिचड़ी भी श्रद्धापूर्वक अर्पित की गई। खिचड़ी चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे विशाल मेले का भ्रमण कर आनंद उठाया। मनोरंजन के साथ जरूरी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।

मकर संक्रांति पर गुरुवार को भोर में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नाथपंथ की परंपरा के अनुसार गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में जमीन पर बैठ कर, सीटी बजाकर गुरु गोरखनाथ को प्रणाम कर आदेश लिया। फिर विधिविधान से पूजन कर गोरक्षपीठ की ओर से श्रीनाथ जी को खिचड़ी (चावल, दाल, तिल, सब्जी, हल्दी, नमक आदि) चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने मुख्य मंदिर में स्थापित अन्य देव विग्रहों की पूजा की। फिर योगिराज बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु महंत दिग्विजयनाथ, गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ, नौमीनाथ व अन्य नाथ योगियों की प्रतिमाओं समक्ष शीश नवाकर खिचड़ी भोग अर्पित किया। सीएम योगी द्वारा बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी भोग अर्पित करने के बाद सुख समृद्धि की मंगलकामना लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर महायोगी गोरखनाथ को श्रद्धा की खिचड़ी चढ़ाई।

*लगातार चलता रहा खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला*
महायोगी गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला लगातार चलता रहा। पूरे दिन भक्तों की कतार नहीं टूटी। दोपहर बाद तक गोरखनाथ मंदिर आने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं का रेला दिख रहा था। खिचड़ी चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं के विग्रहों का पूजन कर ब्रह्मलीन महंत बाबा गंभीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद भी लिया। पूरा दिन मंदिर परिसर गुरु गोरखनाथ की जय जयकार से गूंजता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर मंदिर व जिला प्रशासन की ओर से समुचित प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे।

*भोर में तीन बजे ही लग गई थी लंबी कतार
गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला लोक श्रद्धाभाव के साथ सामाजिक समरसता का भी मेला है। हर वर्ग के लोग नंगे पांव कतारबद्ध होकर बारी बारी भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ा रहे थे। कोई मुठ्ठी भर श्रद्धा का चावल लेकर आ रहा था तो कोई झोली भर। पर, महायोगी के प्रति भाव सभी का एक समान था। न जाति का बंधन था, न धर्म का। बुधवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई थी। गुरुवार को यह संख्या और बढ़ गई। भोर में तीन बजे ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर से बाहर सड़क तक लग गई थी। अलग-अलग गेट और बैरिकेडिंग से श्रद्धालुओं की भीड़ को संभाला जा रहा था।

*मंदिर में हुआ खिचड़ी सहभोज का आयोजन*
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धा के साथ सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित करने के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। अमीर-गरीब, जाति, वर्ग का भेदभाव भुलाकर सबने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में आमंत्रित अतिथियों के लिए भी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों, उद्यमियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं गण्यमान्य लोगों की सहभागिता रही।

*नेपाल में राजगुरु माने जाते हैं महायोगी गोरखनाथ : डॉ. प्रदीप राव*
नाथपंथ के अध्येता डॉ. प्रदीप कुमार राव बताते हैं कि महायोगी गुरु गोरखनाथ का नेपाल से भी गहरा संबंध है। मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ को गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा खिचड़ी चढ़ाए जाने के बाद नेपाल राजपरिवार की तरफ से आई खिचड़ी चढ़ाई जाती है। गुरु गोरखनाथ जी नेपाल के राजगुरु माने जाते हैं।

*त्रेतायुगीन मानी जाती है गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा*
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा त्रेतायुगीन मानी जाती है। मान्यता है कि तत्समय आदियोगी गुरु गोरखनाथ एक बार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां ज्वाला देवी के दरबार में पहुंचे। मां ने उनके भोजन का प्रबंध किया। कई प्रकार के व्यंजन देख बाबा ने कहा कि वह तो योगी हैं और भिक्षा में प्राप्त चीजों को ही भोजन रूप में ग्रहण करते हैं। उन्होंने मां ज्वाला देवी से पानी गर्म करने का अनुरोध किया और स्वयं भिक्षाटन को निकल गए। भिक्षा मांगते हुए वह गोरखपुर आ पहुंचे और राप्ती और रोहिन के तट पर जंगलों में बसे इस स्थान पर धूनी रमाकर साधनालीन हो गए। उनका तेज देख लोग उनके खप्पर में अन्न (चावल, दाल आदि) दान करते रहे। इस दौरान मकर संक्रांति का पर्व आने पर यह परंपरा खिचड़ी पर्व के रूप में परिवर्तित हो गई। तब से बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का क्रम हर मकर संक्रांति पर अहर्निश जारी है। कहा जाता है कि उधर मां ज्वाला देवी के दरबार में बाबा की खिचड़ी पकाने के लिए आज भी पानी उबल रहा है।

बलिया का कस्बा जहां मुसलमान भी हैं सनातनी

स्नगरपंचायत जहां हिन्दू तो हिन्दू सात पीढियो से हजारो मुसलमान भी है सनातनी। सनातन धर्म और भगवान राम के सम्मान में नही बाजारों में बिकता है मांस, मछली, और नही कोई खाता है मांस मछली और अंडा।

संजय कुमार तिवारी

देश और दुनिया में सनातन धर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बलिया का अनोखा सनातन नगरी चितबड़ागांव नगर पंचायत जहां हिन्दू तो हिंदू मुसलमान भी सात पीढियो से सनातनी है । हिन्दू और मुसलमान भगवान राम और सनातन धर्म की आस्था में यहां मांस,मछली,और अंडा तक नही बिकता और नही यहां कोई इसका सेवन करता है यहां तक कि किसी कसाई को जमीन तक नही बेचता। नगर पंचायत के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस अनोखी सनातन नगरी को देश और दुनिया के पटल पर अयोध्या जैसे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का मांग किया है। तो वही मुसलमानो ने कहा वह भी सनातनी है और सनातन धर्म और भगवान की आस्था में यहां मांस, मछली, अंडा बेचना तो दूर इसका खुले तौर पर सात पीढियो से सेवन तक नही करते

बलिया मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर चितबड़ागांव आदर्श नगर पंचायत है जो देश और दुनिया का एक अनोखा नगर पंचायत है जो सनातन नगरी के रूप में मशहूर है। इस नगर पंचायत में यह समझना मुश्किल है कि कौन हिन्दू है और कौन मुसलमान है।जिनकी जाती भले ही अलग है मगर धर्म सिर्फ सनातन है। इस अनोखी सनातन नगरी में भगवान राम और सनातन की आस्था में डूबे लोग आज तक मांस,मछली,और अंडा तक नही खाते है इतना ही नही बल्कि यहां के बाजारों में भी नही बिकता है। नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा 52 गांव का यह नगर पंचायत पूरे देश और दुनिया का एक अनोखा नगर पंचायत है जो सनातन नगरी के रूप में मशहूर है। देश के धार्मिक स्थलों पर मांस, मछली बिकने की रोक की भी मांग उठ रही है मगर इस सनातन नगरी में हिन्दू और मुसलमान सनातन और भगवान के सम्मान में स्वेच्छा से इनकी पीढियां दर पीढ़िया इसका सेवन खुले तौर पर नही करते न ही बाजारों में बिकता है।धार्मिक नगरी अयोध्या के तर्ज पर वह खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर इस सनातन नगरी के विकास के लिए मांग किया है वही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस नगरी में आने का न्योता दिया है। 50 हजार आबादी वाले इस नगर पंचायत में लगभग 6 हजार मुसलमान है जो सनातनी है।

सिर पर भले ही गोल टोपी हो मगर दिल सनातनी है यह हम नही सनातन नगरी चितबड़ागांव के मुसलमानों की माने तो यह धार्मिक और सूफी संतों की नगरी है जहाँ हिन्दू तो हिन्दू मुसलमान भी सनातन धर्म के सम्मान में मांस मछली का सेवन खुले तौर पर कभी नही करते यह परंपरा उनके पूर्वजो के समय से ही चली आ रही है जहा मुसलमानो की सात पीढ़िया सनातनी है।वह सनातन धर्म के सम्मान में किसी हिन्दू भाई को ठेस न पहुंचे इसलिए वह कभी मांस, मछली नही खाते और न ही आज़ाद भारत मे यहां के बाजारों में कभी बिका है यह तक कि किसी कसाई को यहां बसने के जमीन तक नही दी जाती है।

« Newer PostsOlder Posts »