Web News

www.upwebnews.com

बाराबंकी में टोल प्लाजा पर वकील की पिटाई से बवाल, मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

January 16, 2026

बाराबंकी में टोल प्लाजा पर वकील की पिटाई से बवाल, मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

बाराबंकी, 15 जनवरी। सुल्तानपुर मार्ग स्थित हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर गुरुवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वकीलों ने वैरियर तोड़ दिए। हैदरगढ़ तहसील के अधिवक्ता इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकील से मारपीट से नाराज थे। एक दिन पहले इस टोल प्लाजा पर प्रतापगढ़ निवासी एडवोकेट रत्नेश शुक्ल से मारपीट से नाराज थे।

वकीलों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि फास्ट टैग विवाद में टोल कर्मी लवलेश, रवि तोमर, विश्वजीत, गोलू समेत अन्य कर्मचारियों ने अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज की और उन पर जानलेवा हमला किया।

January 15, 2026

मकर संक्रांति पर्व महोत्सव के उपलक्ष में अष्टम संगोष्ठी का शुभारंभ 

मथुरा।गोकुल में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पर सेवायाम कथायाम‌ के अंतर्गत  रतन मोती संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व महोत्सव के उपलक्ष में अष्टम आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ भगवान गोकुल नाथ जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर  मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चौमुंहा ब्लॉक अध्यक्ष शोभा राम शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का पटुका एवं दुशाला उढा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रिपुसूदन मिश्र द्वारा संस्कृत महाविद्यालय के विषय में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह संस्कृत महाविद्यालय 100 वर्षों से भी अधिक प्राचीन है, इस विद्यालय के पढ़े छात्र-छात्राएं आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जो एक गर्व की बात है। इस मौके पर पधारे प्रख्यात कवि एवं गीतकार राधा गोविंद पाठक ने अपने ओजस्वी कंठ से कविता पाठ किया। इस मौके पर चौमुंहा ब्लॉक अध्यक्ष व मुख्य अतिथि शोभा राम शर्मा ने विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय की प्रगति, अनुशासन एवं संस्कृत भाषा मे सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंधक धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर ने इस मौके पर गरीब, असहाय एवं वृद्धाश्रम की विधवा माताओं को कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण किए। इस अवसर पर जनपद के गणमान्य एवं विशिष्ट सेवा भावी महानुभावों ने इस संगोष्ठी में पधारकर अपने-अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक  मुकुंद कृष्ण उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीमद्भागवत के श्रवण से भक्तों को मिलती है आत्मिक शांति

मथुरा, 15 जनवरी 2026, राजवाड़ा रिजॉर्ट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में युवा भागवत कथा व्यास कान्हा कौशिक  ने प्रवचन करते हुए कहा कि भागवत कथा का महत्व जीवन को प्रेम, भक्ति, ज्ञान और शांति की ओर ले जाना है, जो जन्मों के पापों का नाश करती है, आध्यात्मिक विकास करती है, आत्मविश्वास जगाती है और कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र साधन मानी जाती है, जिससे व्यक्ति संसार के मोह-माया से मुक्त होकर परम सुख प्राप्त करता है। यह सभी वेदों का सार है और इसे सुनना देवताओं के लिए भी दुर्लभ माना जाता है, जो मनुष्य को आंतरिक शुद्धि और आत्मिक उन्नति प्रदान करता है।
भागवत कथा का श्रवण कलयुग में भवसागर से पार लगाने और मोक्ष प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।
 नन्दलाल उपाध्याय, डॉ.बृजकिशोर,संतोष, डाक्टर पवन,प्रवीण ,अंशुल,जगदीश पाठक,सुजीत वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विधायक अंजुला माहौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की भूमि आवंटन पर वार्ता

 विधायक अंजुला माहौर के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलता  प्रतिनिधिमंडल
हाथरस। सदर विधायक अंजुला माहौर के तत्वावधान में शहर के उद्योगपति, व्यापारी एवं समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी अतुल वत्स से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति देवेंद्र मोहता ने किया।
वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वाटर वर्क्स स्थित जीएसटी कार्यालय हेतु आवंटित भूमि से संबंधित लंबित पत्रावलियों को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि वर्ष 2007 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा वाटर बॉक्स स्थित बिजली घर की स्थापना हेतु नगर पालिका की भूमि आवंटित की गई थी तथा वर्तमान में उसी क्षेत्र में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी प्रचलित है। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त सभी प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर आवंटन पूर्ण कराने की मांग रखी।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जनहित एवं व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र एवं बहुआयामी विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

आगरा–अलीगढ़ हाईवे पर युवक का शव मिला

हाथरस, 15 जनवरी 2026,  आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सासनी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हनुमान चौकी से आगे सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सासनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या हिंसा के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है।
पुलिस ने मौके पर काफी देर तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान, घटनास्थल तक पहुंचने के कारणों और मौत की परिस्थितियों को लेकर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »