Web News

www.upwebnews.com

मैनपुरी: पहले फाँसी की सजा सुनाई फिर कर दिया बरी

January 16, 2026

मैनपुरी: पहले फाँसी की सजा सुनाई फिर कर दिया बरी

सोबरन सिंह प्रजापति

पिता पर था मां-बेटी की हत्या का आरोप
-2017 में अपर जिला जज ने सुनाई थी फांसी की सजा
-सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोबारा हुई मुकदमे की सुनवाई
मैनपुरी, 16 जनवरी 2026, थाना करहल क्षेत्र के गांव रूपपुर में 11 साल पहले मां-बेटी की हत्या करने के आरोपी पिता सोबरन सिंह प्रजापति को संदेह का लाभ देते हुए स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जयप्रकाश ने बरी कर दिया है। उसको 2017 में अपर जिला जज ने फांसी की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुकदमे की दोबारा सुनवाई करने के बाद सोबरन सिंह को आरोप साबित नहीं होने पर बरी कर दिया गया है।
रूपपुर में 29 जून 2014 की रात को ममता और उसकी बेटी सपना की हत्या कर दी गई थी। 30 जून को ममता के फुफुेरे भाई रजनेश निवासी नगला पजाबा थाना कोतवाली ने ममता के पति सोबरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोबरन को पकड़कर जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा जांच कर भेजी गई चार्जशीट के बाद मुकदमे की सुनवाई करके तत्कालीन अपर जिला जज प्रथम गुरुप्रीत सिंह बाबा ने सोबरन सिंह को एक मार्च 2017 को फांसी की सजा सुनाकर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया था।
सोबरन सिंह द्वारा हाई कोर्ट इलाहाबाद में इसके खिलाफ अपील की गई। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ओमप्रकाश और संजय अग्रवाल की खंडपीठ ने अपील की सुनवाई करने के बाद एक अक्तूबर 2018 को अपील खारिज करके अपर जिला जज द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा की पुष्टि की। लेकिन 25000 रुपये का जुर्माना खत्म कर दिया। सोबरन सिंह ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संजय करोल, संदीप मेहता की खंडपीठ ने अपील मंजूर करके 4 फरवरी 2025 को मुकदमे की नए सिरे से दोबारा सुनवाई करने के आदेश दिए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जयप्रकाश के न्यायालय में मुकदमे की दोबारा सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सोबरन के पुत्र अंकुश की गवाही को न्यायालय ने अविश्वसनीय माना, इसी आधार पर संदेह का लाभ देते हुए सोबरन को बरी कर दिया गया। 2026 में 11 साल बाद जेल से बाहर आया।
पुत्री ने दी थी पिता के खिलाफ गवाही
मैनपुरी। पत्नी और पुत्री की हत्या करने का आरोपी सोबरन सिंह फांसी की सजा होने से बरी तक होने तक बेचैन रहा। जेल में उसने दिन-रात गुमसुम रहकर गुजारे। वर्ष 2017 में फांसी की सजा होने के बाद उसको मैनपुरी जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया था। वर्ष 2025 में मुकदमे की सुनवाई दोबारा शुरू होने पर उसको फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से मैनपुरी जेल लाया गया।
घटना के बाद सोबरन सिंह के परिजन ने उससे दूरी बना ली थी। पहले हुई सुनवाई में सोबरन की पुत्री पूनम ने पिता के खिलाफ गवाही दी थी। उस समय अंकुश की गवाही नहीं कराई गई थी। दोबारा हुई सुनवाई में पूनम ने पिता के खिलाफ गवाही नहीं दी। अब पूनम की भी शादी हो चुकी है। उसकी एक बच्ची भी है। दोबारा हुई सुनवाई के दौरान हर तारीख पर सोबरन को जेल से न्यायालय में लाया गया। हर तारीख पर उसके चेहरे पर बेचैनी साफ नजर आती रही।
सोबरन सिंह के जेल में होने के कारण दोबारा मुकदमे की सुनवाई के दौरान उनके भाई पन्नालाल और बहनोई हरीशंकर ने न्यायालय में पैरवी की। हर तारीख पर दोनों लोग न्यायालय पहुंचते और सोबरन को दिलासा देते। एक बार हो चुकी फांसी की सजा के कारण सोबरन दहशत में ही रहा। मुकदमे में फैसले वाले दिन जब उसको जेल से न्यायालय लाया गया, तब भी उसके चेहरे पर बेचैनी साफ नजर आई। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जयप्रकाश ने जब उसको बरी करने का फैसला सुनाया तो उसकी आंखों में आंसू आ गए।
पूरी घटना पर एक नजर
मैनपुरी। थाना करहल के गांव रूपपुर में ममता और सपना के शव सोबरन सिंह प्रजापति के भाई पन्नालाल के मकान की छत पर 30 जून 2014 की सुबह पड़े मिले थे। जानकारी होने पर गांव पहुंचे ममता के फुफुेरे भाई रजनेश ने ही पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर सोबरन के बच्चे पूनम, अंजली, अंकुश, सुमित मिले थे। बच्चों द्वारा बताई गई कहानी के आधार पर ही रजनेश ने अपनी ममेरी बहिन ममता तथा भांजी सपना की हत्या करने की रिपोर्ट सोबरन के खिलाफ लिखाई थी।
कोर्ट ने बालक की गवाही मानी अविश्वसनीय
मैनपुरी। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जयप्रकाश के न्यायालय में सोबरन के पुत्र के रूप में अंकुश की गवाही कराई गई। सोबरन ने अंकुश को अपना पुत्र मानने से ही मना कर दिया। बताया कि अंकुश नाम की उसकी पुत्री थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। अंकुश की घटना के समय उम्र लगभग तीन साल थी। गवाही के समय उसकी उम्र लगभग 14 साल है। उनके द्वारा दी गई स्पष्ट गवाही को न्यायाधीश ने अविश्वसनीय माना है। आदेश में लिखा है कि घटना के समय लगभग तीन साल का बालक मानव स्वभाव के अनुसार घटना के बारे में इतनी सूक्ष्मता से गवाही नहीं दे सकता है। बालक की गवाही को अविश्वसनीय मानते हुए सोबरन सिंह को संदेह का लाभ देकर बरी किया गया है। अन्य गवाह अपनी गवाही में घटना को साबित नहीं कर सके हैं।

मकर संक्रांति पर माघ मेला में एक करोड़ ने किया स्नान

Magh Mela Prayagraj, Makar Sankranti Snnan

माघ मेला में मकर संक्रांति पर स्नान के लिए उमड़ा जन समुदाय

प्रयागराज, 15 जनवरी 2026, मकर संक्रांति पर माघ मेला में स्नान के लिए भारी जनसमूह उमड़ा। एक अनुमान के अनुसार संगम में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

हालांकि 13 जनवरी से ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। 13 और 14 जनवरी को भी लाखों लोगों में आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को घोषित होने के कारण इस अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी।

प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए भागी सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाएं की थीं। मेला और संगम क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश 12 जनवती की रात से ही प्रतिबंधित कर लिया गया था।

One crore devoties got Makar Sankranti Snnan at Magh Mela Prayagraj

Lukcow नर्सिंग छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में बरेली निवासी डॉक्टर गिरफ्तार

लखनऊ, 15 जनवरी 2026, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की इंटर्नशिप कर रहे बरेली निवासी डॉक्टर ने नर्सिंग छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण किया। छात्रा की एफआईआर के आधार पर कैसरबाग कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर को रेडक्रॉस अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर कैसरबाग में एक फ्लैट किराए पर लेकर रहता था। वह मूल रूप से बरेली के रामपुर बाग का निवासी है।

आरोप है कि डा अदिल ने नर्सिंग छात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया और उसे शादी का झांसा दिया। उसने छात्रा को कई बार अपने फ्लैट पर बुलाया और यौन संबंध Sex Relation बनाए। एक पीजी में रहने वाली अन्य जनपद की छात्रा ने जब डॉक्टर आदिल से शादी को कहा तो वह मुकर गया। उसने धमकी दी कि फिर शादी की बात की तो उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर देगा।

छात्रा ने इस मामले की एफआईआर कोतवाली कैसरबाग में दर्ज करा दी। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

घर में आग से मुरादाबाद के शायर की बेटी का निधन

मुरादाबाद, 15 जनवरी 2026, प्रख्यात शायर मंसूर उस्मानी की 40 वर्षीय बेटी की घर में आग लगने से मृत्यु हो गई। तलक के बाद से वे पिता के साथ बारादरी स्थिति पैतृक घर में ही रहती थीं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बारादरी में शायर मंसूर उस्मानी की बेटी हुमा घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। ठंड से बचाव के लिए रुम ब्लोअर चल रहा था। रात करीब 3 बजे ब्लोअर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से वे कमरे से निकल नहीं सकीं। पड़ोसियों ने धुंआ और आग देखकर शोर मचाया तो आगबुझने के प्रयास किए गए। मगर तब तक पूरा कमरा जल चुका था।

झुलसी अवस्था में हुमा उस्मानी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ब्राह्मणों को सम्मान चाहिए, बसपा ही दे सकती है: मायावती

लखनऊ, 15 जनवरी 2026, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती ने कहा है कि ब्राह्मण समाज को सिर्फ सम्मान चाहिए। वह हमारी सरकार ही दे सकती है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कहा हमने अपनी सरकारों में ब्राह्मणों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की उपेक्षा हो रही है। हम सरकार बनने पर समस्त सवर्ण समाज को पूर्ण सम्मान देंगे। ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्यों की उपेक्षा नहीं होगी।

« Newer PostsOlder Posts »