Web News

www.upwebnews.com

पति ने किया जिंदा पत्नी का पिंडदान, बोला तू मेरे लिए मर गई

August 4, 2026

पति ने किया जिंदा पत्नी का पिंडदान, बोला तू मेरे लिए मर गई

फिरोजाबाद। झगड़े के बाद पति ने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया। यमुना में फोटो प्रवाहित करके अंतिम संस्कार की विधि पूरी की। इसके साथ ही अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर पत्नी की फोटो लगाकर नाम के आगे स्वर्गीय लिख दिया।
इसके साथ ही पिंडदान करते हुए वीडियो भी स्टेट्स पर लगा दिए। पत्नी ने लाइनपार थाने में शिकायत की है। साथ ही दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।

झारखंड निवासी दीपा स्वर्णकार का लाइनपार क्षेत्र के नगला विष्णु निवासी जितेंद्र प्रकाश से वर्ष 2014 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से दंपती के बीच झगड़ा होने लगा। दीपा का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। 30 जुलाई को पति ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कमरे में खुद को बंद करके किसी तरह बचाया। रविवार को पति ने व्हाट्सएप स्टेट्स पर वीडियो पोस्ट किए। वीडियो में वह दीपा की फोटो लेकर यमुना किनारे पिंडदान करते हुए नजर आ रहा है। युवक ने बाल कटवाने के साथ ही दीपा का फोटो, फूल यमुना में प्रवाहित किए। इसके साथ ही दीपा की फोटो स्टेट्स पर लगाकर नाम के आगे स्वर्गीय लिख दिया।
दीपा का कहना है कि उन्होंने पति की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह उनकी लिए मर चुकी हैं। पति ने घर से निकल जाने की भी धमकी दी है। दीपा ने लाइनपार थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।
इंस्पेक्टर रमित कुमार आर्य ने बताया कि शराब का आदी है। झगड़े के बाद उसने पत्नी का पिंडदान कर दिया। मारपीट के मामले में महिला की काउंसलिंग कराई जाएगी। समझौता न होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पति थाने में शिकायत होने की जानकारी के बाद घर से भाग गया है।

मासूम की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में मासूम की पीट-पीटकर हत्या

Posted on 03/08/2026
Time 16:40 P.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा ) । पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मासूम की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को आरोपियों ने एक राय होकर वादी के साढ़ू के बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपराइच में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपराइच और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में बेलाकांटा निवासी मनोज गुप्ता, माधोपुर निवासी रत्नेश्वर साहनी तथा माधोपुर निवासी संदीप कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपराइच में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दोषी सिपाही को फांसी देने की मांग, अधिवक्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Posted on 03/08/2026
Time 16:40 P.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा ) । जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी निलंबित सिपाही के खिलाफ सोमवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधूसूदन त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला जुलूस दिवानी न्यायालय परिसर से शुरू होकर मंडलायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल से डायल-112 में तैनात सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर निलंबित किया है तथा न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि इस जघन्य घटना में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

एटा के कैलाश मंदिर में बम-बम भोले के जयकारों के साथ उमड़ा जनसैलाब

एटा 03 अगस्त उप्रससे। शहर मुख्यालय स्थित प्राचीन कैलाश शिव मंदिर में सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा है।

श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं। सोरों के कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए भी कैलाश मंदिर सहित जनपद के अन्य मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बैरिकेड लगाए गए हैं, ताकि कांवड़ियों और पूजा-अर्चना करने आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो। पुलिस-प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं और भक्तों को व्यवस्थित तरीके से दर्शन व जलाभिषेक कराने में सहयोग कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि कैलाश मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालु अशोक उपाध्याय ने बताया कि सुबह चार बजे से ही मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है और लोग पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शकारियों का हंगामा, शराब दुकान बंद कराने को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन

स्टोरी स्लग –
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 03/08/2026

बलिया के मनियर थाना अंतर्गत घोघा चट्टी पर संचालित सरकारी शराब दुकान को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया लेकिन प्रशासन ने दुकान को बंद नहीं कराया इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला और आज सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शराब दुकान से महज कुछ ही कदम की दूरी पर विद्यालय है जहां पर बच्चे और बच्चियां पढ़ते हैं और आते जाते बच्चियों पर फब्तियां कसी जाती है जिसकी वजह बच्चियां विद्यालय जाने कतराने लगी है साथ ही साथ दुकान हाट जाने वाली महिलाएं भी शराबियों के गाली गलौज और तांडव से काफी असहज महसूस करती हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर प्रशासन दुकान बंद नहीं कराएगा तो हमलोग चक्का जाम करने के लिए विवश होंगे।

« Newer Posts — Older Posts »