Web News

www.upwebnews.com

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़,एक बदमाश हुआ घायल।

August 28, 2026

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़,एक बदमाश हुआ घायल।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 28/08/2026
बलिया में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान लंगड़ा के तहत भीमपुरा थाना पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर चेकिन अभियान चलाया रहा था रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिम पट्टी उद्धरन मार्ग पर प्रेमरजा गांव के पास बदमाश अरविंद सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 पंचबीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय बिहार को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया।वही पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए भी अरविंद सोनी निवासी पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय बिहार को मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर गोली लगी। वही दूसरा बदमाश पंकज सोनी उम्र 19 वर्ष जो बिहार का बताया जा रहा है यह भागने लगा जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पंकज सोनी को पकड़ लिया।वही पुलिस के द्वारा पूछताछ में बताया कि महिलाओं के गहने साफ करने के बहाने गहने चोरी करने के बाद दोनो बदमाश फरार हो जाते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर,एक खोखा कारतूस 315 बोर,चोरी के तीन पीली धातु के आभूषण और 15.600 रुपए नगद, एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

मुस्लिम युवक हिंदू पत्नी पर बना रहा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव, पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के चौकी आगरा गेट की दीप्ती पत्नी फैजल निवासी मोहल्ला गाड़ीवान थाना कोतवाली ने महिला थाना प्रभारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि मेरे पहले पति से छुटकारा के उपरान्त 03 नवंबर 2022 को मुस्लिम युवक फैजल पुत्र सुल्तान निवासी भीमसेन मंदिर के पास मोहल्ला गाडीवान थाना से पुर्नविवाह किया था। पहले पति से प्रार्थिनी को दो बेटियां प्राची व प्रार्थना है, जिनमें प्राची की शादी हो चुकी है। दूसरे पति फैजल से प्रार्थिनी को एक बेटा पार्थ 1 वर्ष है। शादी से पूर्व प्रार्थिनी का पति मुस्लिम युवक फैजल मन्दिरों आदि में खूब आता जाता था तथा उसने प्रार्थिनी से शादी यह कहकर की थी कि वह हिन्दू धर्म अपना लेगा और हिन्दू धर्म के मुताबिक ही वह प्रार्थिनी के साथ रहेगा परन्तु शादी के करीब साल तक सब ठीक रहा, इसके बाद फैजल  मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा और मुस्लिम धर्म के अनुसार चलने का दबाव बनाने लगा, इसी दौरान म पता चला कि फैजल के खुशनुमा पत्नी अदनान अंसारी से अबैध सम्बन्ध हैं।  मुस्लिम धर्म अपनाने व पालन करने से मना करने पर एवं अबैध सम्बन्धो का विरोध करने पर फैजल बौखला गया। फैजल पुत्र सुल्तान, सास बेबी पत्नी सुल्तान, ननद रूकसार पुत्री सुल्तान एवं खुशनुमा पत्नी अदनान अंसारी निवासी मोहल्ला गाडीवान थाना कोतवाली ने प्रार्थिनी को आये दिन गाली गालौज व मारपीट करके उत्पीड़न शुरू कर दिया, उक्त आये दिन मुस्लिम धर्म का पालन करने का दबाव बनाते और प्रार्थिनी द्वारा मना करने पर वह बुरी तरह बेरहमी से पीटते। पति फैजल की बहिन रूकसार की शादी में प्रार्थिनी ने 10 लाख 50,000 हजार के आभूषण बन बाकर दिये थे, जिसका साक्ष्य मौजूद है, ये पैसा पति ने एक साल के अन्दर वापस करने को कहा था परन्तु वापस नहीं किया।  18 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 12 बजे फैजल पुत्र सुल्तान, सास बेबी पत्नी सुल्तान, ननद रूकसार पुत्री सुल्तान एवं खुशनुमा पत्नी अदनान अंसारी निवासी मोहल्ला गाडीवान थाना कोतवाली ने गाली गलौज करते हुए, जान से मार डालने की धमकी देकर, प्रार्थिनी को बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर घसीट-घसीटकर लात घूंसो से बुरी तरह मारा, बेटे पार्थ को जान से मार डालने की कोशिश की। उक्त लोग लगातार प्रार्थिनी पर जुल्म कर रहे है प्रार्थिनी व उसके बेटे को जान का खतरा है। प्रार्थिनी ने महिला थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है।

चतुर्थ श्रेणी  कर्मियों की बेटियों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी, डीएम ने दिया स्नेह और सुरक्षा का भरोसा

मैनपुरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आवास, कलेक्ट्रेट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी  कर्मियों की बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह के साथ मनाया, बच्चियों ने जिलाधिकारी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य ⁷की कामना की। जिलाधिकारी ने भी बच्चियों को आशीर्वाद, उपहार और स्नेह प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के असीम प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और समर्पण का पवित्र पर्व है,यह पर्व भारतीय संस्कृति, परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है, जो परिवार एवं समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण के लिए  संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को और मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिलाधिकारी ने बच्चियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की ताकत हैं तथा उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर मोहनी, संजना, पायल, सोनाक्षी, पूजा, सौम्या, संजना, तनु, तान्या, शालू, पलक आदि बच्चियों ने जिलाधिकारी को राखी बांधी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

August 27, 2026

एटा में गृहक्लेश में विवाहिता ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हायर सेंटर रेफर

एटा 27 अगस्त उप्रससे। जनपद में जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गुहटिया कलां में घरेलू विवाद के बाद एक 25 वर्षीय विवाहिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि रुबीना और उसके पति आसिफ में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। उसके बाद रुबीना ने पैट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है।

महिला के पति आसिफ ने बताया कि उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद रुबीना ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आसिफ ने कहा कि वे उसे अस्पताल लेकर आए हैं और उसकी हालत गंभीर है, इसलिए उसे आगरा को उपचार के लिए ले जाया जा रहा है।

जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एटा में युवक के पेट-सीने और जांघ पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफतार

एटा 27 अगस्त उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने युवक के पेट, सीने और जांघ पर चाकू से कई वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं।

कोतवाली नगर क्षेत्र हिंदू नगर निवासी 20 वर्षीय बनवारी पुत्र महेंद्र का फिरोजाबाद के सुरेरा बक्शीपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामवीर का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पुष्पेंद्र ने चाकू से बनवारी पर हमला कर दिया। हमलावर ने उसके पेट, सीने और जांघ पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के बाद बनवारी सड़क पर गिर पड़ा। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बनवारी को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वर्जन
कोतवाली नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की वजह और हमले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

« Newer PostsOlder Posts »