Web News

www.upwebnews.com

सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में विजयी भैया-बहनों का हुआ भव्य सम्मान प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए बढ़े कदम

August 18, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में विजयी भैया-बहनों का हुआ भव्य सम्मान प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए बढ़े कदम

लखीमपुर खीरी।विद्या भारती से संबद्ध स्थानीय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में मंगलवार (18 अगस्त 2026) को एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय वैदिक गणित मेला, विज्ञान मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर लौटे और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल हुए शेष सभी प्रतिभागी भैया-बहनों का भी उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विभिन्न बौद्धिक व वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कुल 37 भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया था। छात्रों के कड़े परिश्रम और उत्कृष्ट मार्गदर्शन की बदौलत विद्यालय के शिशुओं ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।इन प्रतियोगिताओं में मिला प्रथम स्थान:विज्ञान प्रश्नमंच,सांस्कृतिक प्रश्नमंच,वैदिक गणित प्रश्नमंच,सांस्कृतिक पत्रवाचन गणित प्रदर्श,गणित प्रयोग,प्रधानाचार्या ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इन सभी विषयों में विद्यालय के शिशु प्रथम स्थान पर रहे हैं। संकुल स्तर पर अपना लोहा मनवाने के बाद, अब ये सभी प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता छात्र आगे होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिताओं में लखीमपुर संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और आचार्य परिवार ने विजयी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और प्रांतीय स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कथित फर्जी अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत,पीड़ित पिता ने पुलिस, सीएमओ से की शिकायत

लखीमपुर खीरी: जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और नवजात शिशु की जान लेने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कोतवाली सदर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और कथित फर्जी अस्पताल को बंद कराने की मांग की है।
थाना व जिला खीरी के ग्राम सिरैंचा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अगस्त 2026 की सुबह उनकी पत्नी रंजना सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने नौरंगाबाद रोड निकट पॉलिटेक्निक स्थित जानकी अस्पताल में सुबह करीब 05 बजे भर्ती कराया था।आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नॉर्मल और ऑपरेशन दोनों तरह की डिलीवरी के लिए 18,000 रुपये फीस तय की थी।पीड़ित का कहना है कि सुबह 11 बजे तक मरीज को भर्ती रखने के बावजूद वहां कोई भी प्रशिक्षित डॉक्टर मौजूद नहीं था।आरोप है कि वहां मौजूद अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा ही जबरन डिलीवरी कराने का प्रयास किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान नवजात को खींचने व गलत तरीके से संभालने के कारण डिलीवरी के समय ही बच्चे की मौत हो गई।शिकायतकर्ता का आरोप है कि बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने इस बात को काफी देर तक छुपाए रखा। परिजनों से 7,500 रुपये और जमा कराने के बाद ही आगे का इलाज शुरू करने की बात कही गई। इतना ही नहीं, बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल के कर्मचारियों ने बाकी बची रकम जमा कराने का दबाव बनाया।जब पीड़ित पिता ने बच्चे की स्थिति जाननी चाही, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा ‘सीरियस’ है, जबकि असलियत में बच्चे की मौत काफी समय पहले ही हो चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल ने अपनी फीस वसूलने के लालच में बच्चे की मौत की खबर को लंबे समय तक छुपाए रखा।
पीड़ित पिता जितेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने नवजात की जान से खेलने वाले दोषी कर्मचारियों व प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और इस कथित फर्जी अस्पताल को तत्काल सील कर बंद कराने की मांग की है।जब इस मामले के संबंध में जानकी अस्पताल के संचालक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हुआ।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी:भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे ‘कवच योजना’ अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 4.36 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 17 अगस्त 2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी टीम एफ कंपनी गौरीफंटा संयुक्त रूप से डिगनिया तिराहे के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 4.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान बिनोद प्रसाद भट्ट उर्फ विशाल के रूप में हुई है। वह केशव दत्त भट्ट का पुत्र है और नेपाल के जिला बैतड़ी के पाटन नगर पालिका (वार्ड 3) का निवासी है।गौरीफंटा पुलिस ने इस संबंध में अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 22/26 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम:
गौरीफंटा पुलिस टीम: उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार और का० हेमन्त कुमार।एसएसबी टीम 39 वीं वाहिनी,असिस्टेंट कमाण्डेंट रवि कुमार समोता, सहायक उ०नि० राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी सन्त कुमार, आरक्षी सुखचैन सिंह, आरक्षी रेखा सिंह गुर्जर, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राहुल सिंह, आरक्षी प्रहलाद मीना, और म०आरक्षी कविमथी एल० शामिल रहे।

नव नियुक्त रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह का प्रथम बस्ती आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत

उप्रससे 18अगस्त

बस्ती।राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजा बस्ती ऐश्वर्याराज सिंह के प्रथम बस्ती आगमन पर
भव्य स्वागत किया गया पिछले दिनों राष्ट्रीय लोक दल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं पदाधिकारी में खुशी है मंगलवार को जनपद
अयोध्या सीमा से स्वागत कार्यक्रम चल रहा है जिसमें छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, समेत शहर के दर्जनों जगहो पे कर्यक्रम का होना है आयोजनहाल मे आर एल डी ने राजा ऐश्वर्य राज सिंह को सौंपी है यूपी की कमान। में आगमन पर बस्ती सीमा से लेकर दक्षिण दरवाजा चौराहे विभिन्न जगहों पर फूल माला गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विभिन्न समय संगठनों के लोग भी उपस्थित रहे ।
जयंत कुमार मिश्र
संवाददाता

हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने निकाली भव्य बाइक यात्रा

उप्रससे18 अगस्त
बस्ती भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यालय से दोपहर 1 बजे शुरू हुई बाइक यात्रा को जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने झण्डा दिखाकर रवाना किया।

बाइक यात्रा कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन रोड, काली मंदिर, करुआ बाबा चौक, गायत्री मंदिर, मालवीय रोड एवं न्याय मार्ग होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। रोडवेज तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आतिशबाजी कर हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने की खुशी का जोरदार इजहार किया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलना पूरे बस्ती जनपद और भाजपा परिवार के लिए गौरव का विषय है। उनके संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पण से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी की यह उपलब्धि बस्ती के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। बाइक यात्रा में उमड़ा जनसमर्थन कार्यकर्ताओं के उनके प्रति स्नेह और विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

अंकुर वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह दायित्व बस्ती के लिए गौरव की बात है।

बाइक जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, विनोद चौधरी, सुनील सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, सचिदानन्द पाण्डेय, तारक जयसवाल, विकास त्रिपाठी, सचिन सिंह, अमरेंद्र पाण्डेय सिबलू, अमित शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, प्रभु दयाल, राजन ठाकुर, पंकज चौधरी, प्रफ्फुल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, तारिक आदिल, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, विक्की चौधरी, गौरव मणि त्रिपाठी, पिन्टू सोनकर, अनिल पाण्डेय, महेन्द्र सोनकर, अरविन्द चौधरी, शारद रावत, गौरव अग्रवाल, अतुल सिंह एवं रमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अजय पाल सिंह
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा- बस्ती नेता, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यालय से दोपहर 1 बजे शुरू हुई बाइक यात्रा को जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने झण्डा दिखाकर रवाना किया।

बाइक यात्रा कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन रोड, काली मंदिर, करुआ बाबा चौक, गायत्री मंदिर, मालवीय रोड एवं न्याय मार्ग होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। रोडवेज तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आतिशबाजी कर हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने की खुशी का जोरदार इजहार किया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलना पूरे बस्ती जनपद और भाजपा परिवार के लिए गौरव का विषय है। उनके संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पण से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी की यह उपलब्धि बस्ती के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। बाइक यात्रा में उमड़ा जनसमर्थन कार्यकर्ताओं के उनके प्रति स्नेह और विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

अंकुर वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह दायित्व बस्ती के लिए गौरव की बात है।

बाइक जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, विनोद चौधरी, सुनील सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, सचिदानन्द पाण्डेय, तारक जयसवाल, विकास त्रिपाठी, सचिन सिंह, अमरेंद्र पाण्डेय सिबलू, अमित शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, प्रभु दयाल, राजन ठाकुर, पंकज चौधरी, प्रफ्फुल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, तारिक आदिल, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, विक्की चौधरी, गौरव मणि त्रिपाठी, पिन्टू सोनकर, अनिल पाण्डेय, महेन्द्र सोनकर, अरविन्द चौधरी, शारद रावत, गौरव अग्रवाल, अतुल सिंह एवं रमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

« Newer PostsOlder Posts »