Web News

www.upwebnews.com

सम्मान समारोह में रसोइयों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

August 23, 2026

सम्मान समारोह में रसोइयों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

*देवरिया, 23 अगस्त।*

प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आज लखनऊ में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण की पहल की गई। इसके तहत रसोइयों को स्वास्थ्य सुरक्षा और मानदेय वृद्धि का लाभ प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘रसोइया सम्मान समारोह’ में इस योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि रक्षाबंधन के ठीक पहले हम प्रदेशभर की 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के लिए चार नई योजनाएं घोषित कर रहे हैं।
पहले रसोइयों को मात्र ₹1,000 मानदेय मिलता था। हमने इसे बढ़ाकर ₹2,000 किया और आज उसे बढ़ाकर ₹3,000 किया जा रहा है। इसके लिए मैं प्रदेश के सभी मिड-डे मील रसोइयों को बधाई देता हूं।
अभी तक रसोइयों के लिए कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं थी। अब आपका पूरा मानदेय बैंक खाते में जाएगा। साथ ही, अगर कोई दुर्घटना होती है, कोई विकलांगता का शिकार हो जाता है, तो उस परिवार को बैंक तत्काल ₹2 लाख की सहायता उपलब्ध कराएगा।
रक्षाबंधन से ठीक पहले हम प्रदेश के 3 लाख 53 हजार से अधिक रसोइयों के लिए 4 नए उपहार लेकर आए वर्ष पहले प्रदेश के रसोइयों को मात्र ₹1,000 मानदेय मिलता था, जिसे हमने बढ़ाकर ₹2,000 किया और अब बढ़ाकर ₹3,000 किया जा रहा है।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के हित में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रसोइयों के मासिक मानदेय को ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की। साथ ही रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक की निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्डों का प्रतीकात्मक वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रसोइयों के परिधान के लिए दिए जाने वाले अनुदान को ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से ₹2 लाख का निःशुल्क दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
आयोजित रसोइया सम्मान समारोह के समानांतर जनपद मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर भी रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
रसोइया सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार रसोइया बहनों के सम्मान, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रसोइया बहनें विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को देखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर रसोइया बहनों को उपहार के रूप में दो साड़ी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
विधायक ने कहा कि रसोइयों के स्वास्थ्य की चिंता भी प्राथमिकताओं में है। गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद का उपचार बाधित न हो।
उन्होंने रसोइया बहनों से विद्यालयों में स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रसोइयों को भोजन तैयार करने से लेकर बच्चों को परोसने तक निर्धारित मानकों का पालन करना चाहिए।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक और रसोइया विद्यालय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी रसोइया बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी आवश्यकता या समस्या की स्थिति में वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि रसोइयों का योगदान केवल भोजन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे बच्चों के स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार द्वारा दी गई यह सौगात उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों के हित में लिए गए निर्णय संवेदनशील और दूरदर्शी हैं। चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि से रसोइयों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के जिला समन्वयक डीपी सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, अंकित मिश्र, गोरख यादव, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण दास गुप्त, कुलदीप कुमार, प्रतिभा शर्मा, आशुतोष सिंह, आशुतोष शुक्ला, संजय कुमार सिंह, संजय मिश्र, स्तुति पाण्डेय एवं कंचनलता मिश्र का विशेष योगदान रहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के सफल संचालन में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाएं उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने रसोइयों से अपील की कि विद्यालयों के रसोईघर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए स्वच्छता के साथ भोजन का वितरण सुनिश्चित करें। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त रसोइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया।कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला, उपेंद्र उपाध्याय एवं वशिष्ठ नारायण चौहान ने किया।
कार्यक्रम में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि राजू मणि, खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा, सत्य प्रकाश कुशवाहा, पंकज सिंह, जयराम तथा उपेंद्र भारती, शिक्षक प्रतिनिधि विनोद सिंह, अशोक सिंह, नन्दलाल, ऋषिकेश जायसवाल, आनंद यादव, शिवचंद प्रजापति, गोविन्द सिंह, शशांक मिश्रा, नीलम सिंह, वंदना सिंह, नसीब अली, सगुफ्ता जबीन, संजीव कुमार, मनीप मौर्य, डॉ. आलोक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में रसोइया एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

पिता की हत्या आरोपी बेटी और आशिक गिरफ्तार

उप्रससे।23अगस्त
बस्ती।जनपद में शनिवार को हुए कृष्णा हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए थाना दुबौलिया पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही के आधार पर आला कत्ल एक हंसिया, गमछा,व सात सौ रुपये बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार
दुबौलिया में प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हंसिया और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दिया गया निसमे मृतक के भाई काशी प्रसाद के लिखित प्रा0 पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया आज पुलिस घटना का आवरण करते हुए मृतक की बेटी के प्रेमी
लक्ष्मण पुत्र राजू निवासी बभरौली थाना दुबौलिया जनपद बस्ती व बेटी
दुर्गा पुत्री स्व0 कृष्णा प्रसाद निवासी रमवापुर तिवारी थाना छावनी जनपद बस्ती को शनिवार को जैतापुर मोड़ रामजानकी मार्ग के पास से को समय 21.35 बजे हिरासत लेकर जेल भेज दिया घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने
21 अगस्त को दोपहर में हम दोनो बभरौली खेत में नहर के पास मिलने गये थे, तभी दुर्गा के पिता कृष्णा प्रसाद वहां आ गये और हम लोगो को देखकर मारने लगे तभी हम दोनो लोग मिलकर कृष्णा प्रसाद को पकड़ कर पटक कर हंसिया से गले पर, सीने व हंसिया के मुठिया से सिर पर मारे व मैं उसके सीने पर चढ़ गया, और दोनों लोग मिलकर उसके गमछे से उसका गला कस कर उसकी हत्या कर दिये । जब विश्वास हो गया कि कृष्णा प्रसाद मर गया है, तो उसके शव को नहर में फेंक कर छिपा दिये, हसिया भी वहीं फेक कर छुप गये, हम दोनों लोग नासिक भागने की फिराक में थे, तभी आप लोगों ने पकड़ लिया।
जयंत कुमार मिश्र संवाददाता

August 22, 2026

टैंकर ने बाइक सवारों में में मारी टक्कर दुर्घटना में एक‌ की मौत दो घायल

फिरोजाबाद, थाना नारखी क्षेत्र के तहत शनिवार को एक तेज गति से आते हुए टैंकर ने वाइक सवारों में टक्कर मार दी दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गए, टैंकर खाई में पलट गया उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई‌

थाना नारखी के तहत बछगांव रोड पर नदी के पास शनिवार को एक तेज गति से आते हुए असंतुलित टैंकर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला‌ दिया गया दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं टैंकर नीचे खाई में पलट गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। घायल लोगों की पहचान गांव राजा रामपुर निवासी टीटू पुत्र राम खिलाड़ी लक्ष्मण पुत्र रामगोपाल तथा प्रशांत पुत्र भूरी सिंह हुई है। पुलिस की सूचना‌ पर घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान घायल प्रशांत की मौत हो गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृत युवकके शब का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया गया तीनों के वाइक से सवार मिर्च की पौध की रोपाई के लिए दूसरे गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत से मचा कोहराम

हाथरस। गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर कॉलोनी में आवास निर्माण के दौरान करीब 22 वर्षीय कमल गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान अचानक गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सासनी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

लेखपालों ने किया थाना समाधान दिवस का बहिष्कार

धरना प्रदर्शन करते लेखलपाल

हाथरस।फर्जी व दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सासनी के लेखपालों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम शिव प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपकर अयोध्या के सोहावल में लेखपाल के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ ने ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता और रंजिश की जांच तथा एसीओ व विजिलेंस के लिए स्पष्ट एसओपी लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »