फिरोजाबाद, थाना नारखी क्षेत्र के तहत शनिवार को एक तेज गति से आते हुए टैंकर ने वाइक सवारों में टक्कर मार दी दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गए, टैंकर खाई में पलट गया उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई
थाना नारखी के तहत बछगांव रोड पर नदी के पास शनिवार को एक तेज गति से आते हुए असंतुलित टैंकर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला दिया गया दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं टैंकर नीचे खाई में पलट गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। घायल लोगों की पहचान गांव राजा रामपुर निवासी टीटू पुत्र राम खिलाड़ी लक्ष्मण पुत्र रामगोपाल तथा प्रशांत पुत्र भूरी सिंह हुई है। पुलिस की सूचना पर घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान घायल प्रशांत की मौत हो गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृत युवकके शब का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया गया तीनों के वाइक से सवार मिर्च की पौध की रोपाई के लिए दूसरे गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
