Web News

www.upwebnews.com

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांदा में किया 710 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

July 9, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांदा में किया 710 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Posted on 09.07.2026 Time 07.03 PM, Thursday, Banda, CM Yogi Adityanath visit, UP News , Bundelkhand News

बांदा (बुंदेलखड), 09 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को सप्त ऋषियों की महान परंपरा से विभूषित, महर्षि वामदेव की तपोभूमि और नीलकंठ महादेव की कृपा से अभिसिंचित पावन धरा जनपद बाँदा के सर्वांगीण विकास हेतु ₹710 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का आज लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र, स्वीकृति-पत्र, चेक, आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड, आवास की चाबी तथा टूल किट भी वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज बुंदेलखंड उत्कृष्ट कनेक्टिविटी से जुड़कर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। इस मौके पर बांदा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रधर्म तथा भारत की आन, बान और शान की रक्षा के लिए रानी अवंतीबाई लोधी जी ने अपना सर्वस्व समर्पित कर वीरगति का वरण किया। जनपद बाँदा में आज उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने शोक जताया

Posted on 09.07.2026, Time 06.50 PM, Omkar Singh Yadav SP leader Sahaswan, Badaun

बदायूं, 09 जुलाई 2026, सहसवान से कई बार के विधायक, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में कहा है कि ओंकार सिंह जी का निधनअत्यंत दुःखद है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !

सनातन ही समाजवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Posted on 09.07.2026, Time 06.35 PM Thursday, Lucknow, Swami Avimukteshvaranand, Akhilesh Yadav

लखनऊ, 09 जुलाई 2026, उत्तर प्रदेश में गो रक्षा और गाय को माता घोषित करने के लिए जन जागरण कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद राजधानी पहुंचे हैं। आज उनसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद लिया। भेंट के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने कहा कि जो सनातन है वहीं समाजवाद है।

भेंट में उन्होंने अखिलेश यादव को बताया कि प्रदेश में गाय की रक्षा और माता घोषित करने के लिए व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। भेंट के बाद अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि आज प्रातः काल पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता हुई।

पुलिस चौकी में युवक को थप्पड़ मारने पर भाजपा की महिला नेता पर एफआईआर

Breaking News UP Web News

Posted on 09.07.2026 Time 06.00 PM , Thursday, Sultanpur

सुल्तानपुर, 09 जुलाई 2026, पुलिस चौकी के भीतर फरियादी को थप्पड़ मारने वाली भाजपा की महिला नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

भाजपा की महिला नेता पूजा कसौंधन का पुलिस चौकी में दरोगा सिपाहियों के मौजूदगी में युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवक को थप्पड़ पड़ने के दौरान प्रकरण में अनदेखा करते नजर आए थे दरोगा और सिपाही। इससे पुलिसिंग पर सवाल उठा। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज चौकी के भीतर का मामला बताया जाता है। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नवागत क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने की मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि।

यूपी टीईटी-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

UP Web News

Posted on 09.07.2026 Time 05.50 PM Thursday, Prayagraj, Allahabad, UP TET 2026 News Update

प्रयागराज, 09 जुलाई 2026, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी बुधवार को जारी कर दी है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 2 एवं 3 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई 2026 को प्रथम पाली में आयोजित की गई थी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी का मिलान करें। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो अभ्यर्थी 8 जुलाई से 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक केवल ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित ऑनलाइन लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।

« Newer PostsOlder Posts »