Web News

www.upwebnews.com

नार्वे के ओसला पहुंचे पीएम मोदी

May 18, 2026

नार्वे के ओसला पहुंचे पीएम मोदी

Narendra Modi Prime Minister

ओसला 18 मई 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई देशों के दौरे के तहत नॉर्वे के ओस्लो पहुँच गए हैं। इस दौरे में भारत और नॉर्वे के बीच द्विपक्षीय बातचीत और तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन शामिल है। यह दौरा नॉर्डिक देशों के साथ भारत के संबंधों को नई गति देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की अपनी पहली यात्रा के लिए ओस्लो पहुँचे हैं। 43 सालों में भारत की ओर से यह किसी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।ओसला

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने लखीमपुर दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 18 मई 2026, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मू ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने भी शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

केरल: महिलाओं को मुफ्त यात्रा की यूडीएफ की सौगात

त्रिअनंतपुरम, 18 मई 2026, केरल में, यूडीएफ सरकार ने राज्य परिवहन की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। वे अपनी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट की बैठक में लिए गए अन्‍य निर्णयों में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायकों और रसोइया कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करना शामिल है। राज्‍य में नई विधानसभा का सत्र इस महीने की 21 तारीख को आयोजित किया जाएगा जिसमें नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और अध्यक्ष का चुनाव होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले साल अलापुझा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री के रक्षकों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर हमले के आरोपों की फिर से: जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया जाएगा। श्री वी डी सतीशन ने कहा कि यह निर्णय राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है।

नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा, बच्चों समेत 5 गंभीर घायल

Mathura, 18 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा), दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव दोताना के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार केंट्रा (आईसीएम) कैंटर ने आगे चल रही इको कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बच्चों समेत करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद इको कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कोतवाली छाता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के चलते नेशनल हाईवे-19 पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त इको कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के बाद फरार हुए केंट्रा चालक की तलाश की जा रही है।

अवैध संबंध में मंगेतर का कत्ल- मां-बेटी व प्रेमी को उम्रकैद

MORADABAD DISTRICT COURT

-जिससे सगाई,उसे ही घर बुलाकर मरवा दिया, संदेह न हो
शव को दूर फिकवाया,घटना के एक माह बाद थीं शादी -पाकबड़ा में 25 दिसंबर, 2018 की सनसनीखेज घटना
एडीजे कोर्ट -7 ने युवती, मांऔर प्रेमी को दोषी ठहराया दोषियों पर 35-35 हजार का जुर्माना

Post on 18.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 2.30 PM

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा

मुरादाबाद की अदालत ने आठ साल पहले हुए सोनू हत्याकांड में युवती, उसकी मां व प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई।युवती ने प्रेमी से अवैध संबंधों में होने वाले मंगेतर की हत्या की हत्या करा दी। घटना से एक महीने बाद दोनों की शादी थी। युवती ने बहाने से मंगेतर को फोन कर घर बुलाकर घटना को अंजाम दे डाला। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।सुनवाई के दौरन ग्याकरह गवाह पेश किए गए।

पाकबड़ा में हत्याकांड में सोमवार को एडीजे कोर्ट-7 चंचल ने फैसला सुनाया। एडीजीसी नीलम वर्मा ने बताया कि पाकबड़ा के गिंदौड़ा गांव के जयपाल सिंह ने 2 नवंबर,18 को पुलिस में तहरीर दी।तहरीर में कहा कि उसका बेटा सोनू घटना की रात को गायब हो गया। वादी ने सोनू की हत्या की आशंका भी जताई। घटना के अनुसार गांव गिंदौड़ा निवासी जयपाल सिंह के बेटे की सगाई महलकपुर गांव के राकेश कुमार की रानी के साथ किया। दोनों की जल्द शादी होने वाली थी। बताते है कि गांव में ही रानी के अशोक कुमार से प्रेम संबंध थे।
एडीजीसी का कहना है कि केस की सुनवाई के दौरान आरोपी अशोक व रानी के संबंधों की जानकारी मां राधा को भी थी।शादी की तारीख आते देख संबंधों में बाधक बने सोनू को हटाने की योजना बनीं। घटना की शाम को रानी के फोन कर सोनू को बुलाया।जहां उसके सिर पर वार किया। दुपट़टे से उसका गला घोंट दिया गया।शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर मां व अशोक फेंक आए। इस बीच सोनू का मोबाइल बंद आया। इसकी तहरीर के बाद पुलिस ने रानी व उनकी मां से पूछताछ की।बाद में उसका शव बरामद हो सका।

केस की सुनवाई के दौरान अभियेाजन पक्ष ने रिपोर्ट , मोबाइल पर कॉल,शस्त्र की बरामदगी व गवाहों के बयान दर्ज हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने साक्ष्य के आधार पर युवती रानी, मां राधा व अशोक को आजीवन कारावास व 35-35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

« Newer PostsOlder Posts »