Web News

www.upwebnews.com

गर्व गोयल ने 90% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का मान

April 15, 2026

गर्व गोयल ने 90% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का मान

मुजफ्फरनगर। Central Board of Secondary Education की हाईस्कूल परीक्षा में डी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।
गर्व गोयल, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिज्ञ राजीव गोयल और शिक्षिका रीटा के सुपुत्र हैं। बचपन से ही शिक्षा और संस्कारों से परिपूर्ण वातावरण मिलने के कारण उन्होंने हर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सफलता उनके मजबूत संकल्प, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और डी.एस. पब्लिक स्कूल के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय लगातार अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हुए उन्हें शैक्षणिक और नैतिक रूप से सशक्त बना रहा है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र विभिन्न स्तरों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
गर्व की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

किसानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस: चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

हाथरस। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में कांग्रेस पार्टी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।धरने को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष व कासगंज कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, महंगाई और सरकारी उपेक्षा के कारण किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है। हाल की बारिश और ओलावृष्टि से तैयार फसलें बर्बाद हो गईं, जिसमें सिकंदराराऊ क्षेत्र के किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है, जबकि किसान आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो पार्टी बड़ा जनआंदोलन करेगी।धरना-प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, आमना बेगम, कपिल नरूला, मुन्नालाल शर्मा, भोले, हरिशंकर वर्मा, राहुल यादव, कृष्ण सोलंकी, राजकुमार, अशोक कुमार, रिंकू सिंह, अभिषेक कुमार, विष्णु कुमार, कुर्बान अली, शहजादा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ता पर हमले के विरोध में हड़ताल, गिरफ्तारी की मांग तेज

विरोध करते अधिवक्ता

हाथरस। अधिवक्ता सचिन सिसोदिया पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होने से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप बुधवार को अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल कर न्यायालयी कार्य से दूरी बनाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।बताया गया कि सचिन सिसोदिया पर उस समय हमला हुआ, जब वह गांव रसगंबा से सादाबाद स्थित अपने आवास प्रकाश नगर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सादाबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।सिसोदिया सादाबाद बाह्य न्यायालय और हाथरस जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। घटना के बाद से पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बनी हुई है। हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई।बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून लागू करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने और हमलावरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

Breaking News UP Web News

Posted on 15.04.2026 Time 10.58 PM Prayagraj, Train Accident, 5 died

प्रयागराज। जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर आज शाम रेल हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, पचदेवरा हाल्ट पर अधिक भीड़ होने की वजह से कुछ लोग रेलवे ट्रैक के करीब आ गए, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
रेलवे पीआरओ के अनुसार, गाड़ी संख्या 12312 के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे डाउन लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 6:47 बजे इस स्थान से गुजर रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
रेलवे और पुलिस टीम ने सभी 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी जा रही है।
इस हादसे के बाद मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित रहा। बाद में ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया।

रेलवे में मनाईं गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती


-डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुआ कार्यक्रम
-कार्यक्रम में रेल अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद

Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर डीआरएम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को डीआरएम दफ्तर में
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआरएम व अन्य अधिकारी व यूनियन पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण किया। अध्यक्षीय संबोधन में डीआरएम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक निर्माण के महान शिल्पी थे। उनके विचार सिखाते है कि समाज की प्रगति तभी संभव है,हर व्यक्ति को समान अवसर व सम्मान मिले।कहा कि रेलकर्मियों का कर्तव्य है कि अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता व सेवा भावना को सर्वोपरि रखे।
कार्यक्रम में एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर अधिकारी , एनआरएमयू, यूआरएमयू, एससी-एसटी , ओबीसी यूनियन पदाधिकारी व रेल कर्मचारी रहे।

« Newer PostsOlder Posts »