Web News

www.upwebnews.com

इस्लामाबाद वार्ता विफल हुई तो फिर ईरान पर होंगे हमले : ट्रंप

April 20, 2026

इस्लामाबाद वार्ता विफल हुई तो फिर ईरान पर होंगे हमले : ट्रंप

Donald Trump

वाशिंगटन। UP Samachar Sewa राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा है कि ईरान के साथ अगर इस्लामाबाद वार्ता विफल हुई तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को निशाना बना सकता है। कल हॉर्मूज जल डमरू मध्य में दो जहाजों पर गोलीबारी करके ईरान ने समझौते का उल्लंघन किया है।

ट्रंप ने कहा बातचीत के लिए अमरीका के प्रतिनिधि इस्लामाबाद जा रहे हैं। उन्होंने ईरान पर होर्मुज जल-डमरू-मध्य में युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। श्री ट्रंप ने कहा कि अमरीकी प्रतिनिधिमंडल कल इस्‍लामाबाद पहुंचेंगा। हालांकि ईरान ने अभी तक वार्ता की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने कल होर्मुज जल-डमरू-मध्य में गोलीबारी की, जिसे उन्होंने युद्धविराम समझौते का पूर्ण उल्लंघन बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई घटनाओं में एक फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटेन के एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया गया, जो अस्वीकार्य है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर वार्ता विफल होती है, तो अमरीका ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बना सकता है, जिन्हें आसानी से ध्वस्त किया जा सकता है।