हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर का होर्डिंग फाड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं ग्रामीणों और अंबेडकरवादी संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

