पोस्टेड 14 अप्रैल 2026, मंगलवार सुबह 8.41 बजे
नोएडा। वेतन वृद्धि को लेकर आंदोलित श्रमिक 13 अप्रैल सोमवार को उग्र हो गए। श्रमिकों ने 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। आंदोलित श्रमिकों ने पथराव कर आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ती देख पहले श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया। नहीं मानने पर लाठी चार्ज कर दिया।
मुख्यमंत्री ने बनाई कमेटी
पूरे प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय समिति गठित की है। ये कमेटी औद्योगिक उत्पादन आयुक्त के नेतृत्व में बनी है। इसमें अपर मुख्यसचिव श्रम और श्रमायुक्त को शामिल किया गया है। समिति ने तत्काल प्रभाव से श्रमिकों के वेतन में 2500 रुपए मासिक तक की वृद्धि की है।
