Web News

www.upwebnews.com

Muzaffarnagar: कार ने जिंदा जले 6 दोस्त, सभी की मृत्यु

November 9, 2026

Muzaffarnagar: कार ने जिंदा जले 6 दोस्त, सभी की मृत्यु

ACCIDENT

Posted on 09.11.2026 Monday

मुजफ्फरनगर, 09 नवंबर 2026 (यूपी समाचार सेवा)। जिले के तितावी थाना क्षेत्र में आज सुबह 5 बजे एक कार पलटने से उसमें आग लग गई। आग में हरियाणा के दो सगे भाइयों समेत 6 दोस्त जिंदा जल गए। कार में लगी आग बुझने पर सभी के सिर्फ़ कंकाल मिले। कार हरियाणा के हिसार से हरिद्वार जा रही थी।

जानकारी के अनुसार थाना तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर जग्गाहेड़ी के पास तेज गति से जा रही कार डिवाइडर से टकरा कर बिजली के पोल से टकरा गई। कार पोल को तोड़कर दूसरी लैन में चली गई और पलट गई। इससे कार में भीषण आग लग गई। आग में फंसकर सभी छह युवक जल गए। मौके पर पहुंच पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गेट खोलने पर सभी युवकों के सिर्फ कंकाल मिले। इन्हें पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतकों के नाम राहुल (22), उसका भाई अंकित (21), साहिल (22), अजय (22), अमन (19) और अंकित (23) हैं। सभी आपस में दोस्त थे।