Editorial 04.07.2926 Saturday, By Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News
श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी की घटना प्रकाश में आने के बाद पहली बार 3 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS का अधिकृत वक्तव्य जारी हुआ है। हालांकि वक्तव्य जारी होने में विलंब हुआ है। दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रकाश में आने के 26 दिन बाद संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने वक्तव्य दिया है। संघ ने संतुलित और विधि के अनुसार अपना वक्तव्य जारी किया है। इसमें सम्पूर्ण हिंदू समाज की आस्था पर आघात को इंगित किया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि संघ का विश्वास उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल में है। इसके साथ ही दत्तात्रेय होसबाले जी ने यह भी कहा है कि जांच का आग्रह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ही किया था।
संघ ने ट्रस्ट से अपेक्षा की है कि वह समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण आध्यात्मिकता के वातावरण में ठीक से संचालित करेगा। इसमें मंदिर प्रबंधन और वित्तीय प्रबंधन को भी व्यवस्थित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वक्तव्य में मंदिर निर्माण के लिए लंबे संघर्ष और बलिदान का भी उल्लेख है। संघ ने हिन्दू समाज और रामभक्तों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपेक्षा की है। साथ ही कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिन्दू धर्म और समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करें।
संघ ने काफी सोच विचार के बाद वक्तव्य जारी किया है। निश्चित ही इस पर संघ ने शीर्ष स्तर पर मंथन किया होगा। क्योंकि मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण में संघ की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष भूमिका रही है। इसलिए संघ का इस प्रकरण पर चिंतित होना स्वाभाविक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उन तत्वों को बल मिला है, जो कभी श्रीराम मंदिर और आंदोलन के विरोधी थे। वे अब समूचे आंदोलन और संघर्ष को बदनाम करना चाहते है। वे मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में पूर्ण मनोयोग से जुटे रहे विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और ट्रस्ट महासचिव चंपतराय जी के योगदान को भी नकारने और धूमिल करने को कोशिश में है। इतना ही नहीं इस घटना की आड़ में संघ विचार परिवार पर हमले किए जा रहे है। कुछ ऐसे तत्व सामने आए हैं जो नितांत मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। प्रचारक व्यवस्था पर आक्रमण किए जा रहे हैं। मंतव्य साफ है हिन्दू पुनर्जागरण का जो अभियान श्रीराम मंदिर निर्माण से शुरू हुआ है उसे किसी भी तरह रोका जाए। इस पूरे आंदोलन को बदनाम कर देने से शेष दो धर्म स्थलों की मुक्ति की लड़ाई प्रभावित हो सकती है। साथ ही देश में एक ऐसा विमर्श बनाने का षडयंत्र है कि भारत में मंदिरों के पुजारी और व्यवस्थापक भ्रष्ट हैं, ताकि धर्मस्थलों में हिंदू समाज की आस्था को कमजोर किया जा सके।
विशेष जांच दल की अंतिम आख्या आने के बाद समाज को व्यवस्थित ढंग से तथ्यों से अवगत कराने के लिए वृहद अभियान की आवश्यकता पड़ेगी।
Statement of the Sangh
An official statement of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) has been issued on 3 July for the first time after the incident of theft of offerings in Shri Ram Mandir Ayodhya came to light. However, the release of the statement has been delayed. 26 days after the unfortunate incident came to light, Dattatreya Hosabale ji, the Sarkaryavah of the Sangh has given a statement. The Union has issued its statement in a balanced and lawful manner. It indicates an attack on the faith of the entire Hindu society. It has also made it clear that the Sangh has faith in the Special Investigation Team set up by the Uttar Pradesh government. Along with this, Dattatreya Hosabale has also said that the investigation was requested by the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust itself. The Sangh expects the Trust to conduct all the arrangements properly in an atmosphere of complete spirituality. It will also systematize temple management and financial management. The statement of the Rashtriya Swayamsevak Sangh also mentions the long struggle and sacrifice for the construction of the temple. The Sangh expects the Hindu society and Ram bhakts to maintain patience and restraint. It is also said that take advantage of this unfortunate incident to foil the conspiracies of anti-Hindu, anti-national forces to defame Hindu Dharma and society. The association has issued a statement after much deliberation. The Sangh must have brainstormed on this at the highest level. Because the Sangh has had a direct and indirect role in the temple movement and temple construction. It is, therefore, natural for the Sangh to be concerned about this episode.

