Web News

www.upwebnews.com

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

May 27, 2026

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय इंडियन नेशनल कांग्रेस से बलवीर सिंह धनगर तथा समाजवादी पार्टी से नाज़िम अब्बासी, सोनू ठाकुर एवं अजय ठाकुर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
चंद्र प्रकाश सिंह ने सुरक्षा कर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने, सतर्कता बनाए रखने और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एमआरपी में एकरूपता की मांग को लेकर ‘चलो जंतर-मंतर’

Posted on 27/05/2026
Time 14:55 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

​गोरखपुर: 27 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, गोरक्ष प्रांत ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान एमआरपी (MRP) व्यवस्था में विसंगतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। पंचायत के सचिव कुमुद कांत ने स्पष्ट किया कि देश में वस्तुओं के मूल्य निर्धारण में एकरूपता न होने से उपभोक्ताओं के अधिकारों का व्यापक हनन हो रहा है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सचिव कुमुद कांत ने ‘चलो जंतर-मंतर, दिल्ली’ अभियान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि एमआरपी में मनमानी और पारदर्शिता की कमी के कारण आम उपभोक्ता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

कुमुद कांत ने जानकारी दी कि इस आंदोलन के माध्यम से संगठन अपनी मांगों को प्रमुखता से केंद्र सरकार के समक्ष रखेगा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और अन्य संबंधित केंद्रीय मंत्रियों को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें मांग की जाएगी कि
​देशभर में एमआरपी निर्धारण में एकरूपता लाई जाए। ​उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सख्त नीतियां बनाई जाएं। ​मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। ​
पंचायत ने आम उपभोक्ताओं से इस अभियान के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया है ताकि उपभोक्ता हितों के लिए प्रभावी कानून बन सके।

जाट समाज ने राजकुमार भाटी के बयान के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा

बिजनौर 27 मई 2026 । जाट आरक्षण संघर्ष समिति एवं अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारीयो ने संयुक्त रूप से समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा जाट समाज एवं अन्य समाज की महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया है कि विगत दिनों समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा जाट समाज के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। जिससे जाट समाज में भारी आक्रोश है। जाट समाज भाटी के कथित शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए उनसे समाज के सामने माफी मांगने की प्रबल मांग करता है। तथा कहा कि ऐसी ओछी मानसिकता वाले व्यक्ति को किसी भी सामाजिक/ राजनीतिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। भाटी द्वारा जाट समाज ही नहीं, ब्राह्मण एवं गुर्जर जाति की महिलाओं के प्रति भी अनर्गल बयान देकर वैदिक सनातन धर्म का अपमान किया गया है। इससे लगता है कि राजकुमार भाटी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। इसलिए इन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
महोदया, आपके सर्वोच्च पद से भी ऐसे नेताओं के विरुद्ध कानूनी दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की जाती है।
ज्ञापन देने वालों में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव नितिन मौर्य, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव डॉ विकुल मलिक सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

May 26, 2026

आंधी तूफान ने रोकी लखनऊ रुट पर दस ट्रेनों की रफ्तार

Rail

-बंथरा-लखनऊ रेलखंड पर पेड़- मलबा गिरने से ओएचई बाधित
-लखनऊ मेल,काशी, नौचंदी समेत प्रमुख ट्रेनें प्रभावित
-पौन घंटे से सवा तीन घंटे तक लेट हुईं तमाम गाडियां

Post on 26.5.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 5.05
Pm

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा।
सोमवार रात में आंधी तूफान से रेलगाड़ियों की चाल बिगड़ गई।
तेज आंधी से रोजा-लखनऊ रेल खंड पर ज्यादा असर पड़ा।आंधी से कई स्थानों पर पेड़ गिरने व मलबा आने से रेलमार्ग बुरी तरह प्रभावित रहा।बाधित रेल संचालन बहाल करने के लिए रेल प्रशासन रात में ही जुट गया।
मुरादाबाद मंडल में बदले मौसम से राहत तो मिली लेकिन रेल यातायात प्रभावित कर गई।कई
स्थानों पर पेड़ों के गिरने, मलबा गिरने के कारण मंडल के रेल खंडों में ओएचई (OHE)सिस्टम
बाधित हो गया।
रेलवे के अनुसार खराब मौसम से ओएचई उपकरणों को क्षति पहुंची।ट्रिपिंग की घटनाओं ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दीं।
रात में आंधी तूफान से प्रभावित बाधित रेल संचालन की बहाली के लिए डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर सीनियर डीईई (कर्षण वितरण) सचिन कुमार, टीआरडी की टीमें सक्रिए हो गई।बिलपुर–मीरनपुर कटरा यार्ड, रोज,पीआरपीएम,रोजा–बंथरा रेलखंड व कौड़ा–बेहटागोकुल यार्ड में संचालन बाधित हुआ।इन जगहों पर पर पेड़ों के गिरने, टीनशेड गिरने से ओएचई सिस्टम गड़बड़ा गया।ओएचई व रेल संचालन को करीब सवा तीन घंटे में दुरुस्त किया जा सका।
इस दौरान लखनऊ रूट पर गाड़ियों के पहिए थमे रहें।
पद्मावत 14207, लखनऊ मेल 12229,काशी 15127,नौचंदी 14241,लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी 12231,एसी एक्सप्रेस 12429, मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति 12557, सुहेल देव 22419 के अलावा 15043, 15011व 12371 ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनें चार घंटे से ज्यादा लेट हो गई।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि आंधी तूफान से मंडल में रेल संचालन प्रभावित हुआ। बाधित संचालन बहाल कर लिया गया।

उन्नाव: आगरा एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 6 की मृत्यु

Breaking News UP Web News
Posted on 26.05.2026 Tuesday, Time 08.48 AM
उन्नाव, 26 मई 2026, आगरा एक्सप्रेस वे पर आज सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल देकर स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार 6 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल है।
जानकारी के अनुसार सुबह औरास थाना क्षेत्र में निम्भाखेड़ा गांव के पास डबल देकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 24 घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि 6 की मृत्यु हो गई। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ।
« Newer PostsOlder Posts »