Web News

www.upwebnews.com

साइकिल पर निकले सांसद रवि किशन: PM मोदी की अपील पर ईंधन बचाने का दिया संदेश

May 18, 2026

साइकिल पर निकले सांसद रवि किशन: PM मोदी की अपील पर ईंधन बचाने का दिया संदेश

Posted on 18/05/2026
Time 11:45 A.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

​गोरखपुर : 18 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) पश्चिम एशिया में गहराते संकट और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण की अपील का असर अब दिखने लगा है। इसी कड़ी में गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन आज सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने इस पहल के माध्यम से जनता को ईंधन बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

​सांसद रवि किशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में पश्चिम एशिया की जो परिस्थितियां हैं, उनका सीधा असर वैश्विक ईंधन आपूर्ति पर पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से तेल और गैस के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईंधन की बचत करना न केवल हमारी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है, बल्कि यह देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
​सांसद ने गोरखपुर की जनता और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दिनचर्या में छोटे बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि अगर हम छोटे-छोटे घरेलू कामों के लिए मोटरसाइकिल या कार के बजाय साइकिल का उपयोग करें या पैदल चलें, तो हम भारी मात्रा में ईंधन बचा सकते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में भी मददगार साबित होगा।”

​सांसद की इस सादगी और जागरूकता मुहिम की शहर में काफी चर्चा हो रही है। इस दौरान उन्होंने फिटनेस के महत्व पर भी बात की और ‘फिट इंडिया’ के संकल्प को दोहराया। उनकी इस पहल को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

एटा में बंटवारे को लेकर हो रही पंचायत में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल

एटा 18 मई उप्रससे। जनपद में अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर हो रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

मारपीट में घायल हुए लोगों में एक पक्ष से वीरेश 52 वर्ष पुत्र घनश्याम सिंह, देवराज सिंह 32 वर्ष पुत्र वीरेश और त्रिवेणी देवी 50 वर्ष पत्नी वीरेश शामिल हैं। इन सभी को गंभीर चोटें आई हैं।

घायल पक्ष के सदस्य विष्णु ने बताया कि उनके बीच जमीनी विवाद चल रहा था जिसको लेकर पंचायत हो रही थी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। गंभीर चोटों के कारण वे सीधे अस्पताल आए हैं और उपचार के बाद थाने जाकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराएंगे।

अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि एक पक्ष से दो घायल लोग थाने पर आए थे। उनकी लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रक मैजिक टक्कर में 10 की मृत्यु

Breaking News UP Web News

Posted on 18.05.2026, Time 01.40 PM , Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी, 18 मई 2026, जिले में आज सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

दुर्घटना सुबह पीलीभीत बस्ती मार्ग पर हुई। जहां एक ट्रक और टाटा मैजिक की आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में मैजिक सबर 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चार अन्य घायल हो गए। मैजिक 14 सवारियां थीं। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा है।

कारोबारी के घर डकैती केस— गजरौला के तीन आरोपी गिरफतार,लूट के 23 लाख बरामद

Post on 18.5.26
Monday Moradabad
Time 8.30 Pm Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
पीतल कारोबारी के घर डकैती के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफतार किया है।सभी आरोपी अमरोहा के गजरौला के रहने वाले है।पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जेय से लूटे गए 23 लाख पांच हजार रुपये व एक-एक तमंचा भी बरामद किया है।
11 मई की देर रात थाना नागफनी क्षेत्र में पीतल कारोबारी इमरान के घर सनसनीखेज डकैती की घटना हुई थी। कारोबारी की बेटी ने प्रेम के फेर में प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डकैती करा दी। डिजिटल लॉक खुलने के साथ हीपुलिस का शक परिवार की ओर घूम गया। डकैती में 1.20 करोड़ व छह तौले सोना आदि‍ सामान लूट लिया गया। पुलिस ने तीन बाद घटना का खुलासा कर बेटी अरीबा, प्रेमी अरशद समेत पांच आरोपियों को गिरफतार किया।पुलिस ने लूट के 47 लाख्‍ रुपये भी बरामद किए।
पुलिस को मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने अब डकैती में शामिल प्रेमी के तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 23.05 लाख रुपये नकद, अवैध तमंचे, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अब तक इस डकैती कांड में कुल 70.25 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की जा चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया कि सनसनीखेज वारदात में सवा करोड़ करोड़ रुपये की नकदी, आभूषण लूटे गए।

May 17, 2026

नए मंत्रियों को मिले विभाग, भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई

लखनऊ, 17 मई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्य7ने ने नए मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया है। भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई विभाग और मनोज पांडे को खाद्य में रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है।

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, सोमेंद्र तोमर को राजनीतिक पेंशन विभाग, सैनिक कल्याण और पीआरडी विभाग का मंत्री बनाया गया है। राज्यमंत्री कृष्ण पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास  विकास , हंसराज वर्मा को एमएसएमई, कैलाश राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व राज्यमंत्री बनाया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »