Web News

www.upwebnews.com

आगरा-ग्वालियर रोड पर एक्सीडेंटः कंटेनर ने मजदूर को रौंदा

April 15, 2026

आगरा-ग्वालियर रोड पर एक्सीडेंटः कंटेनर ने मजदूर को रौंदा

लगाए जान से हाईवे पर दो घंटे ठप रहा ट्रैफिक

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मलपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मजदूरी के लिए साइकिल से जा रहे 35 वर्षीय बंटू की अनियंत्रित कंटेनर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यात्री घंटों तक परेशान रहे।

मृतक की पहचान बंटू पुत्र गिरिराज (35 वर्ष), निवासी ग्राम हुलसपुरा, थाना सैंया के रूप में हुई है। बताया गया कि बंटू रोज की तरह साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था। तभी बाद गांव के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के गांव हुलसपुरा से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने तुरंत हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते आगरा और ग्वालियर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

लोगों का कहना था कि इस हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

करीब दो घंटे तक चले इस जाम के दौरान एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

ऑपरेशन दौरान महिला की मौत, डॉक्टर फरार

एटा में निजी अस्पताल का मामला

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित सदाशिव अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने आई 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया और आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम कराया।

50 साल की रूपा देवी पत्नी वीरपाल निवासी गिलोरी, थाना पटियाली, जनपद कासगंज से एटा में बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाने आई थीं। रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए उन्हें ब्लड चढ़ाया। एक यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद रूपा देवी की हालत बिगड़ गई। जब डॉक्टर ने दूसरी यूनिट ब्लड चढ़ाया, तो उसी दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के भतीजे मनजीत ने बताया कि मौत के बाद अस्पताल से डॉक्टर फरार हो गए हैं।

वर्जन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सदाशिव अस्पताल पंजीकृत है। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद एसीएमओ को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा हिंसा के पीछे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का हाथ: ओमप्रकाश राजभर

नोएडा हिंसा के पीछे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का हाथ बलिया में बोले ओपी राजभर।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/04/2026

बलिया, महिला बिल के सवाल पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को लेकर दिया बड़ा बयान कहा जो अपनी पत्नी की सुरक्षा पर एक मौलाना ने बोला उस पर उन्होंने कोई टिप्पणी नही की उसी से पता चलता हैं कि वह महिलाओ के प्रति कितना समर्पित है। अखिलेश यादव महिला विरोधी है। तो वही नोएडा हिंसा के पीछे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का हाथ बलिया में बोले ओमप्रकाश राजभर।

पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन के बाद उनके पैतृक आवास पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने महिला बिल के सवाल पर बड़ा बयान दिया कहा, महिला बिल का विरोध करने वाला महिला विरोधी है। विपक्ष को चाहिए कि सदन में हिस्सा लेकर अपनी बात रखे।अखिलेश यादव महिला विरोधी है वह अपनी पत्नी डिंपल यादव की सुरक्षा पर एक मौलाना ने बोला उस पर अखिलेश यादव ने कोई टिप्पणी तक नही की इसी से पता चलता है कि वह महिलाओ के प्रति कितना समर्पित है। महिला बिल का विरोध करने वाला महिला विरोधी है। अखिलेश यादव महिला विरोधी है।

Byte- ओमप्रकाश राजभर (सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष)

Byte-ओमप्रकाश राजभर (यूपी सरकार के मंत्री)

Gorakhpur लिव इन में रह रही युवती की हत्या कर प्रेमी फरार, बंद दुकान से शव बरामद

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
15/04/2026, UP News

Gorakhpur, 15 April 2026 (UP News Service) A heart-wrenching news has come out from the Cantt police station area. The body of a 25-year-old woman was found under suspicious circumstances in a shop in Maharana Pratap Building on Zilla Panchayat Road. The deceased has been identified as Gangotri Yadav, who was living in a live-in relationship with a youth for the last 8 years.

गोरखपुर, 15 अप्रैल 2026 (उप्र समाचार सेवा) कैंट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला पंचायत रोड स्थित महाराणा प्रताप बिल्डिंग की एक दुकान में 25 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान गंगोत्री यादव के रूप में हुई है, जो पिछले 8 सालों से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी।

महाराणा प्रताप बिल्डिंग में स्थित फ्लैक्स की दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी। गंगोत्री के परिजनों का कहना है कि तीन दिनों से उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। जब कोई संपर्क नहीं हुआ, तो परेशान परिजन महाराजगंज से गोरखपुर पहुंचे। पहले वे किराए के कमरे पर गए, लेकिन वहां ताला लटका मिला। इसके बाद जब वे दुकान पर पहुंचे, तो वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी।
परिजनों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने जब दुकान का शटर खुलवाया, तो अंदर गंगोत्री का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के भाई ने गंगोत्री के साथ रहने वाले अनिल गुप्ता पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद से ही अनिल का फोन बंद है और वह फरार है। स्थानीय दुकानदारों ने भी पुष्टि की है कि दुकान पिछले तीन दिनों से नहीं खुली थी।
फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। आखिर उस बंद दुकान के भीतर क्या हुआ? क्या अनिल गुप्ता ने ही गंगोत्री की जान ली या कहानी कुछ और है? पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी के साथ किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
15/04/2026, Gorakhpur News

मंदिर परिसर का भ्रमण कराकर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एन. चंद्रशेखरन को दी नाथपंथ और इसके महान संतों के बारे में विस्तार से जानकारी

After visiting the temple complex, Gorakshapithadhishwar and Chief Minister Yogi Adityanath gave a detailed account of Nathpanth and its great saints to N. Chandrasekaran

गोरखपुर, 15 अप्रैल (उप्र समाचार सेवा) टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर आगमन पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन कराने के बाद उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और नाथपंथ तथा इसके महान संतो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थापित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने गोरखपुर आए टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बुधवार दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन किया। मंदिर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने उन्हें शिवगोरक्ष नामाकृत अंगवस्त्र और मंदिर का प्रसाद भेंट किया।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नाथपंथ के इतिहास, विस्तार-प्रसार, इस पंथ के प्रवर्तक महायोगी गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन और नाथपंथ के प्रसिद्ध संतों के बारे में बताया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद एन. चंद्रशेखरन गोरक्षपीठ की तरफ से आयोजित दोपहर भोज में भी शामिल हुए।

« Newer PostsOlder Posts »