Web News

www.upwebnews.com

मंत्री से मुलाकात का असर: समाज कल्याण विभाग के शिक्षकों की जांच स्थगित कराने की कार्रवाई, संगठन ने जताया आभार

August 7, 2026

मंत्री से मुलाकात का असर: समाज कल्याण विभाग के शिक्षकों की जांच स्थगित कराने की कार्रवाई, संगठन ने जताया आभार


देवरिया, 7 अगस्त। समाज कल्याण अनुसूचित जाति प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश सिंह एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष कासिम खान ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर समाज कल्याण विभाग के शिक्षकों की समस्याओं और संगठन की ओर से की गई पहल के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण से मुलाकात के बाद शिक्षकों के विद्यालयों की प्रस्तावित जांच को स्थगित कराने की दिशा में कार्रवाई की गई है।
अध्यक्षद्वय ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को भागीदारी भवन, लखनऊ में राज्य मंत्री असीम अरुण से मुलाकात कर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया था। संगठन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले समाज कल्याण सचिव द्वारा 1 जुलाई को निदेशक समाज कल्याण को विद्यालयों की बिंदुवार जांच कराकर उसकी आख्या शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। संगठन ने इस कार्रवाई से संबंधित अपनी समस्याओं और शिक्षकों की स्थिति को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।
सर्वेश सिंह और कासिम खान ने बताया कि मंत्री द्वारा मामले को सहानुभूतिपूर्वक लेते हुए 3 जुलाई 2026 को निदेशक समाज कल्याण को संदर्भित जांच स्थगित करने के संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। संगठन ने इसे शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मंत्री असीम अरुण के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मांग केवल जांच स्थगित कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज कल्याण विभाग के अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और अध्ययनरत बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराना भी संगठन की प्रमुख मांग है।
अध्यक्षद्वय ने प्रदेश सरकार से मांग की कि समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का स्थायी समाधान करते हुए उन्हें समान सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष शिवदत्त दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, विकास सिंह, चंद्रशेखर तिवारी एवं रामनिवास सिंह मौजूद रहे।
हेडिंग के कुछ और मजबूत विकल्प:
मंत्री से मुलाकात के बाद कार्रवाई, समाज कल्याण शिक्षकों की जांच स्थगित कराने के निर्देश
शिक्षकों की समस्याओं पर मंत्री ने लिया संज्ञान, जांच स्थगित कराने की कार्रवाई से संगठन में खुशी
मंत्री असीम अरुण से मिले शिक्षक नेता, जांच स्थगित कराने की कार्रवाई पर जताया आभार
शिक्षकों की मांग पर मंत्री की पहल, समाज कल्याण विद्यालयों की जांच स्थगित कराने की कार्रवाई
मंत्री से मुलाकात का दिखा असर, समाज कल्याण शिक्षकों की जांच पर लगी रोक की कार्रवाई हुई है।

August 6, 2026

घुमन्तू एवं विमुक्त जातियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करेगी सरकार: योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री ने घुमन्तू विकास बोर्ड के गठन हेतु विमुक्त एवं घुमन्तू समाज द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित किया
  • प्रधानमंत्री जी का सबका साथ-सबका विकास मंत्र समाज के प्रत्येक तबके के उत्थान का कारण बना, घुमन्तू विकास बोर्ड उत्थान की इसी कहानी की नई कड़ी का नाम : मुख्यमंत्री
  • अंग्रेजों ने इन जातियों को क्रिमिनल ट्राइब इसलिए घोषित किया, क्योंकि इन्होंने अंग्रेजों का जीना मुश्किल कर दिया था
  • इन जातियों ने सन् 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर में अंग्रेजों की चूलें हिला दीं, भारत की आजादी के लिए बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके लड़ाई लड़ी
  • विमुक्त जातियों को अब कोई क्रिमिनल ट्राइब नहीं कह सकता, इन विमुक्त जातियों के लोग भारत के स्वाधीनता संग्राम सेनानी
लखनऊ : 06 अगस्त, 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से कहा था कि बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक तबके को दिया जाएगा। उनका सबका साथ-सबका विकास का मंत्र आज समाज के प्रत्येक तबके के उत्थान का कारण बना है। घुमन्तू विकास बोर्ड उत्थान की इसी कहानी की नई कड़ी का नाम है। डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप घुमन्तू एवं विमुक्त जातियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करेगी। अब उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। हम सभी मिलकर समाज की मुख्यधारा के साथ जुड़कर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री जी आज यहां घुमन्तू विकास बोर्ड के गठन हेतु विमुक्त एवं घुमन्तू समाज द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में घुमन्तू जातियांं को अंग्रेजों ने अपराधिक श्रेणी में रखकर क्रिमिनल ट्राइब्स के रूप में वर्ष 1871 में अधिसूचित कर दिया था। अंग्रेजों ने इन जातियों को क्रिमिनल ट्राइब इसलिए घोषित किया, क्योंकि इन्होंने अंग्रेजों का जीना मुश्किल कर दिया था।
इन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर में अंग्रेजों की चूलें हिला दी थीं। यह जातियां भारत की आजादी के लिए बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके लड़ाई लड़ रही थी। अंग्रेजों को एहसास होने लगा कि वह अब बहुत दिनों तक भारत में शासन नहीं कर पाएंगे। अंग्रेजों ने सन् 1857 के स्वातंत्र्य समर में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से भागीदार जातियों को चिन्हित करना प्रारम्भ कर दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सत्य, सत्य होता है। यदि सोना मिट्टी में मिल जाए, तो उसका सोनापन खराब नहीं होता। यदि कुछ पल के लिए सूर्य के सामने बादल आ जाए, तो सूर्य की ऊष्मा के सामने बहुत देर तक वह टिक नहीं पाते। स्वतंत्र भारत में बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट-1871 को समाप्त किया तथा वर्ष 1952 में इन्हें देश में विमुक्त जाति के रूप में घोषित करते हुए सम्मान दिया। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ी जातियों के लोग विमुक्त जाति के रूप में आज भी समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। इनके विकास और उत्थान के लिए जो कार्य प्रारम्भ से होने चाहिए थे, वह नहीं हो पाए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जी ने इन जातियों के लिए एक आयोग का गठन किया। गत वर्ष जब मुख्यमंत्री जी को घुमन्तू जाति सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर मिला था, तो उन्होंने प्रदेश में घुमन्तू विकास बोर्ड का गठन करने की घोषणा की थी। अब घुमन्तू विकास बोर्ड के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। विगत 12 वर्षों से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सम्पूर्ण देश तथा विगत 09 वर्षों से डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश में इन जातियों के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इसके अन्तर्गत इन जातियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा गया है।
पहली बार वनटांगिया गांव को राजस्व गांव के रूप में मान्यता दी गई। हजारों की संख्या में लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया। पहले मुसहर जाति के लोगों का कोई पुरसाहाल नहीं था। डबल इंजन सरकार द्वारा उन्हें सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त करने का कार्य किया गया। थारू, गोंड, चेरो, बुक्सा, कोल, सहरिया आदि जातियों के लोगों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किया गया है। उन्हें राशन कार्ड जमीन के पट्टे, आवास, आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन, निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, निराश्रित, वृद्धावस्था तथा दिव्यांगजन पेंशन आदि सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे लिए जनता केवल वोट बैंक का माध्यम नहीं, बल्कि वह जनार्दन भी है। सरकार ने जनता को जनार्दन के रूप में हमेशा सम्मान दिया है। भारतीय लोकतंत्र में बिना भेदभाव प्रत्येक जनता को शासन की सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। इसलिए वनटांगिया, मुसहर, कोल, बक्ुसा, सहरिया, गोंड, थारू, चेरो सहित अन्य जातियों का उत्थान करते हुए उन्हें सेचुरेशन के लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। आज का यह कार्यक्रम उसी श्रृंखला का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रृंगवेरपुर में भगवान श्रीराम के साथ गले मिलते हुए निषादराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गयी है। यह प्रतिमा सैकड़ों किलोमीटर दूर से दिखाई देती है। महाराज सुहेलदेव का विजय स्मारक बहराइच में बनकर तैयार है। बलरामपुर के इमलिया कोडर में ट्राइबल म्यूजियम बन गया है। इसी प्रकार मीरजापुर और सोनभद्र में भी तैयारी चल रही है। महाराज सुहेलदेव के नाम पर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय तथा बहराइच में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। बदायूँ में वीरांगना अवंतीबाई लोधी, लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, और गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर महिला पुलिस बटालियन का गठन किया गया है। बांदा मेडिकल कॉलेज महारानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। पहले कोई नहीं सोचता था कि यह सभी कार्य सम्भव होंगे, लेकिन आज सम्भव हुए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार ने घुमन्तू जातियों के साथ-साथ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए आश्रम पद्धति विद्यालय प्रारम्भ किये हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां उनके लिए लॉजिंग-फूडिंग की निःशुल्क व्यवस्था है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय प्रारम्भ किए गए हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। सरकार श्रमिकों, स्ट्रीट वेण्डरों, विद्यार्थियों, युवाओं तथा विमुक्त एवं घुमन्तू समाज सहित प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विमुक्त जातियों को अब कोई क्रिमिनल ट्राइब नहीं कह सकता। यह विमुक्त जातियां भारत के स्वाधीनता संग्राम सेनानी है। स्वाधीनता संग्राम सेनानी होने के नाते उन्हें जो सम्मान प्राप्त होना चाहिए था, डबल इंजन सरकार विमुक्त जातियों को सम्मान देने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। सपेरा समुदाय के लोग गोरखनाथ जी के अनुयायी हैं। प्राचीन काल में यह लोग विदेशी हमलों के समय लोगों को सतर्क करते थे। प्रदेश सरकार इनके पुनर्वास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित होकर कार्य करेगी। साथ ही, घुमन्तू एवं विमुक्त जाति के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घुमन्तू विकास बोर्ड इन सभी जातियों को चिन्हित कर उन्हें सेचुरेशन के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा। उन्हें सभी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनके जीवन स्तर को उठाने का प्रयास करेगा। घुमन्तू विकास बोर्ड शीघ्र कार्य करना प्रारम्भ करेगा। इसके कार्यरूप एवं गठन के स्वरूप में थोड़ा परिर्वतन किया जाएगा। हमारा प्रयास होना चाहिए कि गठन में प्रत्येक जाति का प्रतिनिधित्व रहे।
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने घुमन्तू विकास बोर्ड का गठन कर विकासरूपी नहर बनाने का कार्य किया है। इस विकासरूपी नहर के माध्यम से घुमन्तू एवं विमुक्त समाज के लोगों को विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। राजस्व विभाग के माध्यम से कृषि तथा आवासीय पट्टा मिलेगा। विकास की नहर के ज़रिए प्रवाह बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेगा। विकास के लिए तीन कुंजियां आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र चाहिए। इसके माध्यम से तीव्र गारण्टी के साथ विकास की नहर आपके पास आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने एक-एक पल घुमन्तू समाज के विकास की चिंता की है। अब यह समाज घुमन्तू नही,ं बल्कि टिकन्तू अर्थात टिककर रहना चाहती है। यह लोग उस समाज के प्रतिनिधि हैं, जिसने भारत माँ की लाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उस समय बहुत लोगों ने हथियार डाल दिए, लेकिन इस समाज ने कभी हथियार नहीं डाले।
कार्यक्रम में घुमन्तू तथा विमुक्त समाज के लोगों ने घुमन्तू विकास बोर्ड के गठन हेतु मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपनी भावनांए व्यक्त करते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आवास, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही है। इस बोर्ड के माध्यम से उनका समग्र विकास होगा।
इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव गोंड, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
———–

यातायात पुलिस को मिली इंटरसेप्टर की सौगात, सड़क सुरक्षा और यातायात को मिलेगी नई रफ्तार 

मैनपुरी। देशभर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस विभागों को आधुनिक तकनीक से लैस ‘इंटरसेप्टर वाहन सौंपे जा रहे हैं। हाइवे और एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए यह हाई-टेक गाड़ियां बेहद कारगर साबित हो रही हैं। इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
यातायात प्रभारी एसके सिंह ने इस आधुनिक इंटरसेप्टर गाड़ियों की उन खासियतों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन्हें सड़क सुरक्षा के लिए एक पावरफुल हथियार बनाती हैं
इंटरसेप्टर गाड़ियों में अत्याधुनिक स्पीड रडार और लेजर गन लगी होती है। इसकी मदद से पुलिसकर्मी चलती या खड़ी गाड़ी से ही दूर गुजर रहे वाहनों की सटीक रफ्तार माप लेते हैं। तय सीमा से तेज गति से वाहन चलाने वालों की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हो जाते हैं। इन गाड़ियों में हाई-रिजॉल्यूशन पीटीजेड और एएनपीआर कैमरे लगे होते हैं, जो दिन हो या रात, तेज रफ्तार वाहनों की नंबर प्लेट को आसानी से स्कैन कर लेते हैं। इससे बिना रुके या पीछा किए संदिग्ध या चालान वाले वाहनों की पहचान पलक झपकते ही हो जाती है। पारदर्शिता और तुरंत कार्रवाई के लिए इन आधुनिक वाहनों में जीपीएस सिस्टम, प्रिंटर और सर्वर से जुड़े कंप्यूटर्स की पूरी यूनिट होती है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का डेटा जैसे ही रडार और कैमरे में आता है, गाड़ी के अंदर से ही तुरंत ऑनलाइन ई-चालान जनरेट कर दिया जाता है।सड़क पर नशे में गाड़ी चलाकर दुर्घटनाओं को न्योता देने वालों की जांच के लिए इंटरसेप्टर वाहन में एडवांस्ड ब्रेथ एनालाइजर किट मौजूद होती है। उन्होंने बताया कि इससे ड्राइवर के अल्कोहल लेने की पुष्टि तुरंत मौके पर ही हो जाती है। कई नए आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की जांच के लिए प्रदूषण मापने वाले यंत्र और अन्य सुरक्षा जांच उपकरण भी इंटीग्रेटेड होते हैं, जिससे फिटनेस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाती है। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक इंटरसेप्टर गाड़ियों के हाईवे पर उतरने से वाहन चालकों में डर और अनुशासन दोनों बढ़ेगा। लोग अब तय स्पीड लिमिट और सीट बेल्ट/हेलमेट जैसे नियमों को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे, जिससे सड़क हादसों और मौतों के आंकड़ों में भारी कमी दर्ज की जा सकेगी।

प्रेस क्लब में बोले डीएम : पंचकोसी परिक्रमा मार्ग समय से होगा तैयार

Posted on 06.08.2026, Time 08.16 PM, Ayodhya, Press Club, Ram Mandir

विकास योजनाओ में गुणवत्ता के साथ लाई जाएगी तेजी
प्रेस क्लब ने राम लला का स्मृति चिन्ह भेंट कर डीएम को किया सम्मानित

अयोध्या 06 अगस्त 2026, ( त्रियुग नारायण तिवारी) प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं, पर्यटन, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण शामिल है। पंचकोसी परिक्रमा से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है और अब केवल फिनिशिंग का कार्य शेष है।
श्रद्धालुओं के अयोध्या में ठहराव को लेकर चलाई गई पर्यटन सुविधाओं हाटएयर बैलून, हेलीकाप्टर से अयोध्या भ्रमण तथा सरयू में क्रूज के बंद होने पर कहा कि सरयू में जलस्तर असामान्य रहता है। जिसके कारण वाटर मेटो व क्रूज के संचालन में दिक्कत आती है। यहां बांध के निर्माण के लिए प्रोजेक्ट शासन स्तर पर लम्बित है। सिचाई विभाग द्वारा संचालित इस परियोजना की स्वीकृत के उपरान्त वाटर मेट्रो तथा क्रूज जैसी पर्यटन सुविधाओं संचालन ठीक प्रकार से हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए सरकार लगातार बजट उपलब्ध करा रही है। मीडिया सेंटर के उपयोग के संबंध में पूछे गए सवाल पर जिलाधिकारी ने बताया कि उपनिदेशक सूचना को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही मीडिया सेंटर का प्रभावी उपयोग शुरू कराया जाएगा।
सावन झूला मेले का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह अपने आप में अनूठा और सामूहिक आस्था का उत्सव है। अयोध्या आने के बाद उन्हें इस परंपरा की विशेष जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।
रामपथ पर पार्किंग और अव्यवस्थित वाहनों की समस्या पर उन्होंने बताया कि मार्ग पर दो-तीन स्थानों पर पार्किंग विकसित की जा रही है तथा अन्य उपयुक्त स्थलों का भी चयन किया जा रहा है। इससे जल्द ही यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में रिंग रोड का निर्माण अगले एक से डेढ़ वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।
एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ किया गया कार्य हमेशा समाज के हित में होता है। उन्होंने अपने अब तक के प्रशासनिक कार्यकाल में किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव का सामना न करने की बात भी कही। कार्यक्रम का संचालन वीएन दास ने किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर जिलाधिकारी को वरिष्ठ पत्रकार जेपी तिवारी अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव व सचिव जेपी सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तो प्रेस क्लब की ओर से रामलला का स्मति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षण जेपी तिवारी, अध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सचिव जेपी सिंह, पूर्व सचिव त्रियुग नारायण तिवारी,स्वरमिल चंद्रा राजेन्द्र प्रसाद पांडेय,राम कुमार सिंह स्थानीय संपादक जनमोर्चा, इंदु भूषण पांडेय,केबी शुक्ला,ओपी सिंह, सुरेंद्र सिंह,रवि पाठक,सहित बडी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों की मौजूदगी रही।

बिजली का खंभा गिरने से घायल रिटायर पीसीएस अधिकारी का निधन

अयोध्या, 06 अगस्त 2026, उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से सेवानिवृत्त हुए 1993 बैच के PCS अफसर इंद्रभूषण वर्मा का निधन हो गया है वह ADM के पद से रिटायर होने के बाद जिला समन्वयक इकाई अयोध्या जल जीवन मिशन के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे…वह CRO प्रतापगढ़ ADM मऊ SDM लखनऊ,गोंडा,बहराइच लखीमपुर में तैनात रहे हैं उनका निधन सरकारी कार्यो का निर्वहन करते हुआ है वह बेहद हँसमुख और मिलनसार अफसर थे

निधन का कारण

वह रुदौली ब्लॉक में जल जीवन मिशन के कार्य के लिए मुज्जपरपुर जलालपुर योजना के वीडियोग्राफी के लिए गए थे वही गाँव में पुराना गूलर का वृक्ष बिजली के तार पर गिरा जिसके भार के कारण एक बिजली का खंबा वर्मा जी के ऊपर गिर गया और वे घायल हो गए उन्हें तत्काल CHC रुदौली ले जाया गया और वहाँ पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया वहाँ से उन्हें मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया वहाँ पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

« Newer PostsOlder Posts »