Web News

www.upwebnews.com

Ballia युकेश सिंह के भाजपा में आने की बढ़ी उम्मीद, मंत्री ने दिए संकेत

August 8, 2026

Ballia युकेश सिंह के भाजपा में आने की बढ़ी उम्मीद, मंत्री ने दिए संकेत

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 08/08/2026

बलिया, उत्तरप्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिवंगत उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस युकेश सिंह को राजनीत में आने को लेकर बलिया में बड़ा बयान दिया कहा, दलीय सीमाओं को लांघकर बहुत सारे लोगों की संवेदनाएं उमाशंकर के परिवार को मिली है उम्मीद है कि जिसे छोटा बच्चा कहा जा रहा है सभी की दुआएं और शुभकामनाओं के बल बूते एक दिन युकेश बड़ा उमाशंकर बनेगा।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बलिया के ब्यासी घाट पर उमाशंकर सिंह के अंत्येष्टि कार्यक्रम में पहुंचे थे और वो काफी भावुक थे उन्होंने सांकेतिक शब्दों में कहा कि उमाशंकर सिंह को किसी सीमा में नहीं बांध सकते, बहन जी के प्रति धन्यवाद के भाव हैं लेकिन देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अमेरिका तक उनका पल-पल इलाज कराने में अपनी पूरी भूमिका का निर्वहन किया। प्रधानमंत्री की भी उमाशंकर सिंह के साथ संवेदनाएं थी। PMO कार्यालय लगातार हमेशा संपर्क में रहा कि उनकी अच्छी चिकित्सा हो सके। उन्होंने कहा उत्तरप्रदेश में राजनीत करने वाले कोई ऐसे दल के लोग नहीं है जो उमाशंकर सिंह के जाने से आज दुखी न हों। रसड़ा का भगवान नहीं रहा, बलिया का भगवान नहीं रहा ऐसा नसीब कम ही लोगों का होता है। दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित उमाशंकर सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद उनके बेटे प्रिंस युकेश को लेकर बयान दिया था कि बसपा पार्टी पूरी तरह से उनके परिवार के साथ है अगर परिवार के लोग चाहते हैं कि युकेश सिंह राजनीत में आए तो मैं उनके साथ हु और पार्टी उनके साथ है। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में युकेश सिंह को राजनीती में आने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चलने लगी थी।

बलिया में नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

Posted on 08.08.2026 Time 06.05 PM, Ballia News, UP News

बलिया, 08 अगस्त 2026, सुखपुरा थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक के द्वारा अपने  नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर गांव से बाहर ले जाकर किया दुष्कर्म किया गया। लड़की ने अपने परिजनों से बताई आपबीती।

परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी युवक पर मुकदमा हुआ दर्ज हुआ है। मौके से पड़ोसी युवक फरार हो गया है , पुलिस तलाश में जुटी।

Ballia, August 08, 2026: A minor girl was lured out of her village and raped by a neighbour in Sukhpura police station area. The girl reported the matter to her family. A case has been registered against the neighbour based on the family’s complaint. The neighbour has fled the spot and police are looking for him.

August 7, 2026

जनपदभर में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त छापेमारी, एक लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को दिए नोटिस

एटा 07 अगस्त उप्रससे। जनपद में किसानों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त प्रवर्तन टीमों ने शुक्रवार को जनपद की तीनों तहसीलों में एक साथ सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सहकारी समितियों सहित थोक एवं फुटकर उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच कर उर्वरकों की उपलब्धता, गुणवत्ता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री तथा अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, टैगिंग अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जलेसर तहसील में एक लाइसेंस निलंबित

जलेसर तहसील में एसडीएम जलेसर, जिला कृषि अधिकारी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बी-पैक्स शाखा नबीपुर, पौडरी उर्वरक विक्रेता, बेरनी (सादाबाद रोड, अवागढ़) तथा वसुंधरा प्रतिष्ठान से उर्वरकों के दो नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। दो प्रतिष्ठान बंद मिलने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि एक प्रतिष्ठान पर अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर उसका उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

अलीगंज में दो विक्रेताओं को दिए नोटिस

अलीगंज तहसील में एसडीएम अलीगंज, उप कृषि निदेशक एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए। एक उर्वरक का नमूना गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिया गया। सभी विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री करने और अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

सदर तहसील में कीटनाशकों के भी लिए गए नमूने

सदर तहसील में उपजिलाधिकारी सदर, अपर जिला कृषि अधिकारी एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान पर अभिलेख व्यवस्थित न मिलने पर नोटिस जारी किया और अभिलेख तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कीटनाशकों के दो नमूने भी गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए।
संयुक्त प्रवर्तन टीमों ने सभी सहकारी समितियों एवं उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि उर्वरकों की बिक्री केवल पीओएस मशीन के माध्यम से, शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर और नियमानुसार की जाए। किसानों को फार्मर आईडी एवं खतौनी के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा स्टॉक एवं बिक्री संबंधी सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएं।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई कि वे आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और खरीदते समय रसीद अवश्य प्राप्त करें।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एटा में चार बेटों ने कंधों पर बैठाकर पिता को कराई कांवड़ यात्रा, दृश्य देख राहगीर हुए भावुक

एटा 07 अगस्त उप्रससे। जनपद में शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के बीच आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के नगला सबल निवासी गोदन सिंह की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि वह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। शारीरिक कमजोरी के कारण यह असंभव था।

उनके चार बेटों जयप्रकाश, किशन, टिंकू और बंटी ने पिता का सपना पूरा करने का संकल्प लिया। चारों भाइयों ने विशेष रूप से कांवड़ तैयार कर अपने पिता को उसमें बैठाया और बारी-बारी से कंधों पर उठाकर शिवधाम की ओर रवाना हुए। रतीभानपुर-भैसूली-जलेसर मार्ग पर यह दृश्य देखकर राहगीर भी भावुक हो उठे।
इसी दौरान कांवड़ यात्रा का निरीक्षण कर रहे जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने यात्रा रोककर परिवार से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने चारों भाइयों के सेवा-भाव और संस्कारों की सराहना करते हुए उन्हें आधुनिक युग का “श्रवण कुमार” बताया।

माता-पिता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति और भारतीय संस्कृति की पहचान है

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है और ऐसे उदाहरण भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। एसएसपी ने भी चारों भाइयों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

चारों बेटों की यह अनूठी सेवा-भावना समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। माता-पिता की खुशी से बढ़कर कोई पूजा नहीं होती।

एटा में सोते समय सांप ने युवक को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

एटा 07 अगस्त उप्रससे। जनपद में जलेसर तहसील क्षेत्र के लखमीपुर गांव में सांप के काटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार की रात युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।

लखमीपुर गांव निवासी विक्रम (22) गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहा था। रात लगभग एक बजे उसे सांप ने डस लिया। सांप के काटने का एहसास होने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई रामू ने बताया कि रात करीब एक बजे सांप ने विक्रम को काट लिया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जा रहे हैं।

« Newer PostsOlder Posts »