Web News

www.upwebnews.com

असद हत्याकांड: जफर समेत छह के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

March 1, 2026

असद हत्याकांड: जफर समेत छह के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

-हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश में जुटी पुलिस टीमें,

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
महिला जज के पिता मो असद के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर डेहरिया निवासी जफर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जफर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस ने मो असद के साले मजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार तक पुलिस ने कटघर का आलमगीर और कानून गोयान निवासी मो फैजान को गिरफ्तार किया है। बताया कि मजाहिर का अपने भाई जफर से भी संपत्ति विवाद चल रहा है।
शहर में अल्वीना कन्फैक्शनरी के संचालक मो असद शुक्रवार शाम को रोजा खोलने के बाद तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। स्कूटी पर उनके साथ दूसरा साला मुजाहिर उर्फ डेनियल भी था। इस बीच बंगला गांव में गोली मारकर हत्या कर दी। कांड में मुख्य आरोपी असद का साला हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है।
जिगर कालोनी में रहने वाले 62 वर्ष के मो असद की एक बेटी आसमा सुल्ताना व पति बुलंदहशर में न्यायिक अधिकारी के पद पर हैं। जबकि दूसरी बेटी अलमास सुल्ताना एमएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है। घटना वाली शाम को असद अपने साले मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव चौराहे पहुंचे थे तभी दूसरी बाइक पर दूसरा साला जफर आया और स्कूटी की बराबर में बाइक लगाकर असद को सिर में गोली मार दी।

हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश तेज, पुलिस टीमें जुटीं
हत्याकांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है। हत्याकांड के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगीं है। अभी सुराग नहीं मिला है। जबकि पुलिस ने असद के दूसरे साले मुजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को पकड़ा गया है।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पायदान में फंसा यात्री का पैर, सतर्कता से बचीं जान

ट्रेन मैनेजर ने गाड़ी रोक दिखाईं
समझदारी, शनिवार रात शाहजहांपुर की घटना

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली जा रहीं एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री का पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। हादसे की आशंका देख ट्रेन मैनेजर ने तत्काल गाड़ी को रुकवाया। रेल व ट्रेन स्टाफ की मदद से बड़ी मुश्किल से यात्री का पैर ट्रेन के पायदान में उलझ गया।
घटना शनिवार की देर रात शाहजहांपुर स्टेशन की है। ट्रेन 14207 प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहीं थीं। ट्रेन शनिवार की रात दो बजे शाहजहांपुर से चलीं। होली की वजह कोचों में भीड़भाड़ थीं। इस दौरान यात्रियों में कोच में चढ़ने को लेकर हड़बड़ी मचने लगी। इस जनरल कोच में सवार होने के लिए चढ़ा तो घबराहट में उसका पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। औंधें मुंह यात्री को देखकर आपाधापी मच गई। यात्री को ट्रेन के नीचे गिरा देख ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने तत्काल सूझबूझ से काम लिया। और प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान जीआरपी आरपीएफ, ट्रेन व स्टेशन स्टाफ व सहयात्रियों की मदद से यात्री के पैर को पायदान से खींचकर निकाला जा सका।घायल यात्री को इलाज की सुविधा के लिए स्टेशन स्टाफ के सुपुर्द किया गया।इस फेर में ट्रेन करीब 18 मिनट चल सकीं। मंडल रेल अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।

February 28, 2026

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, गुलरिहा पुलिस की सख्त कार्रवाई

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
28/02/2026

गोरखपुर। जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गुलरिहा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 159/2026 धारा 80(2), 85 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त झिनई यादव उर्फ अविनाश पुत्र प्रकाश यादव, निवासी ग्राम जंगल नाकिन बड़का टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त मामले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के बाद परिजनों द्वारा दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन एवं आरोपित की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक पूछताछ पूरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है। जनपद पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध।

कार्यक्रम में फायरिंग कर मचाई भगदड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
28/02/2026

*कैंट पुलिस ने रिवाल्वर, खोखा कारतूस व जिंदा मिस राउंड किया बरामद*

गोरखपुर। जनपद में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कैंट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 079/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संतोष Kumar सिंह पुत्र विजय राज सिंह, निवासी ग्राम घसियारीपुर थाना देहात कोतवाली जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद रिवाल्वर .32 बोर, दो अदद खोखा कारतूस .32 बोर तथा एक अदद जिंदा मिस राउंड .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी गई थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना से कार्यक्रम में शामिल लोगों में दहशत फैल गई थी।
मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच एवं अभियुक्त की तलाश शुरू की गई थी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद असलहे के संबंध में भी जांच की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं अवैध हथियारों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी

किशोर न्याय एवं बाल संरक्षण पर गोरखपुर में आयोजित हुआ एकदिवसीय जोनल प्रशिक्षण कार्यक्रम*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
28/02/2026

डीजीपी उत्तर प्रदेश ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधन, एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन रहे मुख्य अतिथि*

गोरखपुर। किशोर न्याय अधिनियम के तहत बालकों की देखरेख एवं संरक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस के समीप बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में एकदिवसीय जोनल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा गूगल मीट के माध्यम से संबोधित किया गया, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी मुथा अशोक जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज तेजी से बदल रहा है और हम 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं, ऐसे में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को भी समय के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव बच्चों और किशोरों के व्यवहार पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसका असर अपराध की प्रकृति और पुलिस के दैनिक कार्यों में भी देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों की सोच और व्यवहार को प्रभावित कर रहे हैं। कई मामलों में बच्चे घर छोड़कर दूसरे शहरों की ओर चले जाते हैं, जिससे परिवार और प्रशासन दोनों के सामने गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में पुलिस, एसएसबी, जीआरपी, आरपीएफ तथा सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
एडीजी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक ऐसा मंच है जहां बच्चों से जुड़े सभी विभाग एवं एजेंसियां मिलकर विचार-विमर्श कर सकती हैं। भारत युवा देश है और आज के बच्चे ही आने वाले वर्षों में देश का भविष्य तय करेंगे, इसलिए उनके साथ संवेदनशील व्यवहार और उचित मार्गदर्शन बेहद जरूरी है।
उन्होंने जेजे एक्ट (Juvenile Justice Act) और पॉक्सो एक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून का उद्देश्य बच्चों को दंडित करना नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना अधिक महत्वपूर्ण है। कई मामलों में पीड़ित और आरोपी दोनों ही बच्चे होते हैं, इसलिए पुलिस को कानून के साथ संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करना चाहिए।
एडीजी अशोक जैन ने सभी अधिकारियों से खुलकर प्रश्न पूछने और प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि जोन स्तर पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ का संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें सभी जनपदों के थाना प्रभारी भी जुड़े रहें, ताकि बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित सूचना एवं समन्वय स्थापित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अक्सर घर से निकले बच्चे दूसरे जिलों या राज्यों में पहुंच जाते हैं, ऐसे में अंतरजनपदीय समन्वय अत्यंत आवश्यक हो जाता है। आपसी सहयोग और सूचना साझा करने की व्यवस्था मजबूत होने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इस अवसर पर डीआईजी एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र , एसपी साउथ दिनेश पुरी, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदारा सहित गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

« Newer PostsOlder Posts »