Web News

www.upwebnews.com

पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने होली की दीं शुभकामनाएं

March 4, 2026

पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने होली की दीं शुभकामनाएं

मंडल भर के पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात कीं

Post on 4.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,4 मार्च( उप्र समाचार सेवा)।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह होली के त्योहार पर मुरादाबाद में रहे। पूर्व अध्यक्ष के शहर में होने के नाते मंडल भर के पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं से मिलें व होली की शुभकामनाएं दी।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह ने होली का त्योहार मुरादाबाद में मनाया। इस दौरान सभी भाजपाइयों से मुलाकात की। मुरादाबाद और मंडल भर के नेता और कार्यकर्त्ता पूर्व अध्यक्ष से मिलें और होली की शुभकामनाएं दी। अपने आवास के अलावा लोनिवि के गेस्ट हाउस में भी उनसे मिलने वालों का तांता लगा।

March 3, 2026

युवक को गोली मारी गई, नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या, नाबालिग युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी
मथुरा। जनपद के एक गांव में  युवक को गोली मारे जाने के तत्काल बाद नाबालिग लड़की गले में फंदा लगाकर लटक गई।
जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसी गांव की 15 वर्षीय नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
एक ही गांव के थे दोनों
मृतक युवक अर्जुन और नाबालिग युवती दोनों सुहागपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अर्जुन ट्रक चालक था और चार दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
भाई पर हत्या का आरोप
परिजनों के मुताबिक नाबालिग युवती के भाई हर्ष उर्फ भोला ने अर्जुन को मंगलवार को बुलाया। आरोप है कि जब अर्जुन मौके पर पहुंचा तो हर्ष ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अर्जुन घर की ओर भागा, लेकिन करीब 50 मीटर की दूरी पर उसे दोबारा गोली मारी गई। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।
युवती फांसी पर लटकी मिली
घटना के बाद जब आरोपी घर पहुंचा तो उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवती की इंस्टाग्राम पर बातचीत को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। दोषी पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

डिब्रूगढ़ राजधानी में आज से लगेगा अतिरिक्त कोच

Indian Rail

मुरादाबाद, 3 मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
रेलयात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रेलवे ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन तीन मार्च से 18 मार्च तक अतिरिक्त कोच के साथ संचालित होगी।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम के अनुसार डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस (20503- 04 और 20505-06) ट्रेन में एक‌ स्लीपर कोच लगाया गया है। रेलवे का कहना है कि ट्रेन में अतिरिक्त कोच से यात्रियों को बर्थ मिलेगी। सफर सुखद होगा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दीं

शाहजहांपुर —-( संजीव गुप्त द्वारा ) उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी,

शाहजहांपुर की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त स्वीकृति वी धनराज के बारे में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी तथा यह भी बताया कि अब इन सड़कों का निर्माण जो भी ठेकेदार करेगा उसे इन सड़कों का मेंटेनेंस 5 वर्षों तक करना पड़ेगा जिसको अलग से कोई बजट नहीं दिया जाएगा उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह सड़कों को अच्छे मटेरियल से बनाए और कहीं भी सड़क पर कोई भी टूट या गद्दा पाया जाता है तो उसे ठीक करने की जिम्मेदारी इस ठेकेदार की होगी वित्त मंत्री ने अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ की गई विदेश यात्रा के बारे में अपने संस्मरण सुनाए और जो इन्वेस्टमेंट प्रदेश में होने जा रहा है उसके बारे में आशा व्यक्ति की यह प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बहुत बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाएगा……..

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

होलिकोत्सव पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

*श्री होलिकोत्सव समिति व आरएसएस के बैनर तले बुधवार सुबह घंटाघर से निकलेगी शोभायात्रा*

*भक्ति की उमंग में सामाजिक समरसता के रंग से सराबोर होगी शोभायात्रा*

*गोरखपुर, 3 मार्च।* भक्ति की शक्ति की प्रतिष्ठा, भेदभाव भुलाकर सबको गले लगाने और समृद्ध सनातन संस्कृति के उत्सव पर्व होली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर मौजूदगी गोरखपुर के रंगोत्सव को बेहद खास बनाती है। सीएम योगी के संग भक्ति की उमंग में यहां सामाजिक समरसता के रंग बरसते हैं। इसका माध्यम होती है घंटाघर से श्री होलिकोत्सव समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बैनर तले निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा। दशकों से जारी इस परंपरा का निर्वाह करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में बुधवार सुबह इस शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।

गोरक्षपीठ के नेतृत्व वाला रंगोत्सव सामाजिक संदेश के ध्येय से काफी खास है। सामाजिक समरसता का स्नेह बांटने के लिए ही गोरक्षपीठाधीश्वर दशकों से होलिकोत्सव भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होते रहे हैं। 1996 से 2019 तक शोभायात्रा का नेतृत्व करने वाले योगी आदित्यनाथ वर्ष 2020 और 2021 के होलिकोत्सव में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए इसमें शामिल नहीं हुए थे। कोरोना प्रबंधन का पूरी दुनिया में लोहा मनवाने और इस वैश्विक महामारी को पूरी तरह काबू में करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ 2022 से पुनः शोभायात्रा का नेतृत्व करने लगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान नृसिंह की शोभायात्रा सीएम योगी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता के रंगों से सराबोर होगी।

गोरखपुर में भगवान नृसिंह रंगोत्सव शोभायात्रा की शुरुआत अपने गोरखपुर प्रवासकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने 1944 में की थी। गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन की राख से होली मनाने की परंपरा इसके काफी पहले से जारी थी। नानाजी का यह अभियान होली के अवसर पर समाज को एकजुट करने के लिए था। नानाजी के अनुरोध पर इस शोभायात्रा का गोरक्षपीठ से भी गहरा नाता जुड़ गया। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के निर्देश पर महंत अवेद्यनाथ शोभायात्रा में पीठ का प्रतिनिधित्व करने लगे और यह गोरक्षपीठ की होली का अभिन्न अंग बन गया। 1996 से योगी आदित्यनाथ ने इसे अपनी अगुवाई में न केवल गोरखपुर, बल्कि समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता का विशिष्ट पर्व बना दिया। अब इसकी ख्याति मथुरा-वृंदावन की होली सरीखी है और लोगों को इंतजार रहता है योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भगवान नृसिंह शोभायात्रा का। पांच किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली शोभायात्रा में पथ नियोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता करते हैं और भगवान नृसिंह के रथ पर सवार होकर गोरक्षपीठाधीश्वर रंगों में सराबोर होकर बिना भेदभाव सबसे शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के रंगपर्व की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन या सम्मत की राख से तिलक लगाने के साथ होगी। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के प्रधान पुजारी एवं अन्य साधु-संत भी होलिकादहन की भस्म से रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मंदिर में फाग गीत भी गाए जाएंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन भी होगा।

« Newer PostsOlder Posts »