Web News

www.upwebnews.com

अनोखा है गीता प्रेस का मुख्य द्वार, यहां एक साथ होते हैं अनेक तीर्थों के दर्शन

May 14, 2026

अनोखा है गीता प्रेस का मुख्य द्वार, यहां एक साथ होते हैं अनेक तीर्थों के दर्शन

Posted on 14/05/2026 Time 12.57 P.M Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

गोरखपुर, 14 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा )
गीताप्रेस के मुख्य द्वार पर कई तीर्थों के दर्शन एक साथ हो जाते हैं। दुनिया में ऐसा कोई दूसरा द्वार नहीं है जिसमें एक साथ इतने तीर्थ के दर्शन हो सके। चारों दिशाओं से यह द्वार अनूठा दिखता है। वैसे तो गीता प्रेस की ख्याति उसकी पुस्तकों की वजह से पूरे विश्व में है, लेकिन जो लोग गीता प्रेस आते हैं वह इसके मुख्य द्वार के सामने शीश नवाना नहीं भूलते हैं।

गीता प्रेस के मुख्य द्वार पर हिंदू के साथ बौद्ध, जैन एवं सिख धर्मों के पूजा स्थलों का समावेश है। गीता प्रेस का प्रवेश द्वार भूमि से शिखर तक 13 मीटर ऊंचा है। इसकी चौड़ाई 12 मीटर है। यह द्वार खंडों में बनाया गया है। प्रथम खंड में भूमि पर स्थित खंभे हैं, जो दक्षिणभारत के सुप्रसिद्ध गुफा मंदिर, एलोरा के खंभों के आधार पर बने हैं। इसी खंड के ऊपर प्रेस का नाम तथा स्थापना काल हिंदी एवं अंग्रेजी में लिखा गया है।

दूसरा खंड द्वार का मुख्य खंड है। द्वार का मुख्य आकर्षण इस खंड पर बना संगमरमर से बनाया चार घोड़ों का रथ है, जिस पर भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन विराजमान हैं। इस रथ का वजन लगभग 15 कुंतल है। यह मूर्ति जयपुर से बनवाकर मंगाई गई थी। तीसरे खंड में चंद्रमा के चित्र के साथ तमाम मंदिरों के दर्शन होते हैं।

गीता प्रेस के मुख्य द्वार में अजंता जलगांव, एलोरा औरंगाबाद, दक्षिणेश्वर कोलकाता, काशी विश्वनाथ वाराणसी, द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा, जगन्नाथ मंदिर पुरी उड़ीसा, लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर, श्रीराम जानकी मंदिर जनकपुर, सूर्य मंदिर कोणार्कं, मीनाक्षी मंदिर मदुरा, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, खजुराहो, सांची, आबू राजस्थान, महाकाल उज्जैन, केदारनाथ उत्तराखंड, बुद्ध गया बिहार के दर्शन लोगों को होते हैं।

भाजपा महिला कार्यकताओं ने किया सपा कार्यालय का घेराव

स्थान – बलिया यूपी
डेट – 14/05/2026

बलिया, सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के द्वारा प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बलिया सपा कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में बीजेपी महिला कार्यकत्रियों के साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव पहुंची। सपा कार्यालय पहुंचकर घेराव किया।

लेकिन सपा कार्यालय पर सपा सांसद सनातन पाण्डेय नहीं थे मौजूद। सपा कार्यालय पर जिला महासचिव से वार्ता के दौरान महिला राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को लेकर दी गई टिप्पणी पर वार्ता करनी थी लेकिन सुनीता श्रीवास्तव यह भूल गई और महिला बिल को लेकर सपा जिला महासचिव बीरबल राम से चर्चा करने लगी।

सांसद टिप्पणी से नाराज भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ प्रदर्शन

Post on 14.5.26 Moradabad ,Time1.00 pm,
Thursday ,Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
भाजपा की जिला व शहर संगठन की ओर से सपा सांसद द्वारा पीएम पर की गई कथित टिप्पणी का विरोध जताया गया।भाजपाइयों ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश नेताओं के निर्देश के बाद गुरुवार को प्रदर्शन का आह्वान किया गया।भाजपा महिला मोर्चा संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने सपा सांसद की टिप्पणी की निंदा की।कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा कतई मंजूर नहीं की जा सकती।इस दौरान भाजपाइयों ने सपा पर सियासी मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाया। कहना था कि कि लोग ऐसे बयानों का चुनाव में जवाब देंगे।
मोर्चा कार्यकत्रियों ने कहा कि पीएम प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।उनके खिलाफ अपमानजनक बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। मांग की कि सपा सांसद अपने बयान पर सफाई दें।और माफी मांगे।
इस प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह,
एम एलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त,एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य साध्वी गीता प्रधान समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकत्री के अलावा विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया,डॉ. विजय लक्ष्मी पंडित,सुनीता शर्मा, शशि चौहान,कशिश चौहान,आदेश चौधरी, रंजना शर्मा, रचना अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, भरत टंडन, अर्चित गुप्ता,पार्षद सुरेंद्र बिश्नोई,गौरव श्रीवास्तव, मिंटू ठाकुर,अजय दिवाकर, विपिन प्रजापति आदि रहे।

मिर्जापुर में आंधी-तूफान के कहर से 14 लोगों की मौत, कई घायल

*शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप, गंगा नदी में बना पीपा पुल भी टूटा*

मीरजापुर। जनपद में आंधी पानी ने जमकर तबाही मचाई है। तेज आंधी तूफान के कारण 14 लोगों की जान चली गई है। वहीं शहर लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है‌। जो समाचार प्रेषण तक बाधित रहा है। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार को सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से उमश भरी गर्मी से व्याकुल लोगों को दो बूंद पानी के लिए परेशान देखा गया है।
मीरजापुर जिले में आए चक्रवती तूफान, तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई. पेड़, दीवार, टीन शेड गिरने और आकाशीय बिजली से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में पड़री थाना क्षेत्र में-5, अदलहाट-3, कछवां-2, चील्ह-1, लालगंज-1, संतनगर-1, ,कोतवाली देहात-1 बताएं गए हैं। पूरी रात जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित रहीं है।


छानबे विकास खंड क्षेत्र के गौरा परमानपुर मार्ग का पीपा पुल टूटने से 20 गांवों का आवागमन रुक गया है. कई इलाके में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन तक बाधित हो गया है. जिले में बुधवार को देर शाम आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई है आंधी पानी के कारण अलग-अलग थाना क्षेत्र में 14 लोगों की जान चली गई है. पड़री थाना क्षेत्र में चार की मौत हुई है. नदीगहना, सारी पोखरी गांव में आम के पेड़ गिरने से 9 साल के बच्चे अंशु मौर्य की मौत हुई है. छीतमपट्टी गांव में भी आम का पेड़ गिरने 17 वर्षीय किशोर अक्षय की मौत हुई है. मोहनपुर भवरख गांव में महुआ का पेड़ गिरने से महिला सरोज देवी की मौत हुई है.साथ ही महेवा में आम बिनने गए एक व्यक्ति बिहारी के भी मौत की खबर है.
कछवां थाना क्षेत्र में भी दो की मौत हुई है. विदापुर की रहने वाली महिला बेईला देवी पर टिन का शेड गिरने से मौत हो गई है. हरदरा के पास स्कॉर्पियो गाड़ी पर पेड़ गिरने से राणा उर्फ बबलू की मौत हो गई है स्कार्पियो सवार दो गंभीर रूप से घायल है जिनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है. चील्ह थाना क्षेत्र के गडगेड़ी गांव में आंधी तूफान से दीवार गिरने से 50 वर्षीय वृद्ध राम सागर जायसवाल की मौत हुई है.

*आंधी में उड़े टिन शेड से महिला का कटा गर्दन हुईं मौत*

वही लालगंज थाना क्षेत्र के कोलकम गांव में आंधी पानी के कारण टिन शेड उड़ने से नीलम महिला की गर्दन कटने से मौत हो गई है.

पड़री थाना क्षेत्र में चार से बढ़कर हुई पांच लोगों की हुई मौतों को संख्या, लालता यादव 70 वर्ष, इसके साथ ही
देहत कोतवाली क्षेत्र के कुरकुटिया पांडेय में चंद्रावती देवी नामक महिला की मौत की खबर है,

*आकाशीय बिजली से हुई मौत*

इसी प्रकार अदलहाट थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली से मंगल प्रसाद की मौत हुई है.

*पीपा पुल टूटने से बीस गांवों का सम्पर्क टूटा*

जान जाने के साथ ही आंधी पानी ने गौरा-परमानपुर मार्ग बने गंगा नदी का पीपा पुल टूटने से 20 गांव का आवागमन हुआ ठप हो गया है. सिमराध नाथ को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग है. गांव से लेकर शहर तक अभी तक लाइट आपूर्ति बाधित है. कई इलाके में सड़क पर पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं जिससे आवागमन ठप है. विंध्याचल अटल चौक पर हाई मास्क लाइट गिर गई है गनीमत रहा की किसी को चोट नहीं आई. जिलाधिकारी और एसपी आवास के रोड पर पेड़ गिरने से घंटो आवागमन बाधित रहा. आंधी पानी से पूरे जनपद में जनजीवन प्रभावित हो गया है.
मंडलीय अस्पताल के समीप पेड़ की डाल गिरने से जहां काफी देर तक आवागमन बाधित रहा है वहीं उधर से गुजर रहे एक राहगीर के घायल होने की खबर है।
दूसरी ओर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली, गोपालपुर, कलवारी माफी व आसपास के इलाकों में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। कई जगह शादी-विवाह में लगे टेंट और सजावटी सामान तेज हवाओं में उड़कर टूट गए। ग्रामीणों के कच्चे मकानों व घरों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक आए तूफान से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर सहायता दिलाने की मांग की है।

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय
हाथरस। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या समुदाय के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।विवेक उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की संस्कृति, शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए ऐसे समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का अपमान है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि केवल औपचारिक माफी नहीं, बल्कि संबंधित नेता पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राजनीति समाज को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए, न कि वैमनस्य फैलाने का।

—————————————————————-

« Newer PostsOlder Posts »