Web News

www.upwebnews.com

नैनीताल: खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 की मृत्यु

May 22, 2026

नैनीताल: खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 की मृत्यु

Breaking News UP Web News

Posted on 22.05.2026 Time 01.26 PM Friday, Nainital car accident

नैनीताल , 22 मई 2026, भवाली मार्ग पर हुये एक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी खटीमा से नैनीताल घूमने आए थे।
हादसा भवाली खैरना बाईपास मोड़ पर हुआ। अनियंत्रित कार तीन सौ मीटर गहरी खाई गिरी। पुलिस और राहत टीम ने बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को भवाली अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने की आशंका जताई है। खटीमा निवासी परिवार घूमने के लिए जा रहा था, लेकिन मार्ग में दुर्घटना हो गई और 5 लोगों की जान चली गई।

Firozabad: एक्सप्रेस वे पर बस में लगी आग, 24 यात्री झुलसे, चालक की मृत्यु

Posted on 22.05.2026 Time 08.16 AM,Road Accident in Firozabad

फिरोजाबाद, 22 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा) एक्सप्रेस वे पर रात करीब 2 बजे कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस कंटेनर से टकरा कर आग का गोला बन गई। बस में सवार 30 यात्रियों में से 24 झुलस गए, लगभग 11 की हालत गंभीर है। चालक की बस में ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार जिले के थाना मटसेना क्षेत्र में बस एक कंटेनर से टकरा गई। बस तेज गति में थी। बस ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तत्काल आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। अधिकांश यात्रियों को पुलिस और ग्रामीणों ने निकल लिया, किंतु चालक शंभू स्टीयरिंग में फंस गया, जिससे उसकी वहीं झुलसकर मृत्यु हो गई।

May 21, 2026

बरेली-सीतापुर स्पेशल ट्रेन चलीं, मुरादाबाद व बिजनौर में भी अतिरिक्त रैक

  1. *
    रेल मंडल में लेखपाल की मुख्य लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों ने किए इंतजाम
    Post on 21.5.26
    Thursday Moradabad
    Rajesh Bhatia Time 7.30 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
गुरुवार को हुईं लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल मंडल में विशेष तैयारी की गई। परीक्षार्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए
मुरादाबाद समेत विभिन्न स्टेशनों पर इंतजाम किए गए।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएन की गईं।मंडल के स्टेशनों पर अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन पर अलर्ट रहे।
इसके अलावा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन व ट्रेनों की मॉनिटरिंग की गई।
रेलवे सुरक्षा बल ,जीआरपी टीम स्टेशनों, गाड़ियां,एफओबी, लाइनों की निगरानी की गयी। परीक्षार्थियों की यात्रा के लिए
बरेली से सीतापुर सिटी के लिए दोपहर तीन बजे स्पेशल ट्रेन 04326 चलाईं गई। ट्रेन का इस दौरान पितांबरपुर,तिलहर, शाहजहांपुर,रोजा, मैगलगंज में ठहराव रहा।

पिता पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास

जीशान अपहरण कांड का फैसला
मुगलपुरा में 12 साल के बच्चे। के अपहरण व हत्या का केस
आठ साल पुराने केस में एडीजे कोर्ट का फैसला,प्रत्येरक पर 75 हजार जुर्माना
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
आठ साल पहले जामा मस्जिद से 12 साल के बच्चेे के अपहरण व हत्या में चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी ठहराए गए लोगों में पिता पुत्र भी है।गुरुवार को एडीजे कोर्ट-7 चंचल ने साक्ष्य के आधार पर दोषी करार देते हुए 75-75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
कटघर निवासी मोहम्म-द यामीन ने अपने भांजे अमरेाहा निवासी मौ. जीशान की गुमशुदगी का मुकदमा कायम कराया था। 16 अगस्त 2018 को दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि चक्केर की मिलक निवासी मो आमिर व मुसलीन उसके घर आए और दरगाह जाने का रास्तार पूछा। भांजा जीशान उन्हें दरगाह ले गया। लेकिन वह नहीं लौटा।दोनों पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने सट्टे के नंबर के लालच में बच्चे का अपहरण किया था। वादी पक्ष के अनुसार 22 अगस्त 2018 को चार लोग मजार पर आए और उन्होंने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। इनमें रशीद अहमद, उसका पुत्र सुहेल निवासीगण जामा मस्जिद बरबलान गली नंबर- 3 चामुण्डा गली वाली मस्जिर के सामने मुगलपुरा थाना मुरादाबाद, फराज खां निवासी हाथी वाला मंदिर वारसी नगर गली नंबर- 3 थाना मुगलपुरा जिला मुरादाबाद और फैजान निवासी जामा मस्जिद मुगलपुरा थाना मुगलपुरा जिला मुरादाबाद शामिल थे।अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे मूल रूप से किसी अन्य व्यक्ति के बेटे का अपहरण करना चाहते थे, लेकिन उसके न मिलने पर उन्होंने जीशान को उठा लिया।जीशान को सुहेल के मकान पर ले जाया गया, जहां वह रोने और घर जाने की जिद करने लगा।चूंकि जीशान आरोपी फराज, फैजान और सुहेल को पहचानता था, इसलिए आरोपियों को अपनी पहचान खुलने का डर सताने लगा। आरोपियों ने हाथ-पैर बांधे और रात नौ बजे उसकी हत्या कर दी गई। आरोप था कि पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंके गए। वादी पक्ष के अनुसार बातचीत के दौरान आरोपियों ने यह भी बताया कि जीशान की गर्दन रशीद अहमद ने गोश्त काटने वाली छुरी से काटी थी, जबकि अन्य तीन आरोपियों ने बच्चे को पकड़े रखा था। यह सुनकर जब वादी पक्ष ने शोर मचाया तो आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से दिखे आरोपी—

पुलिस वादी पक्ष को लेकर सुप्रीम मेटल कारखाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने पहुंची। फुटेज में घटना वाले दिन एक सफेद मोटरसाइकिल पर जीशान को दो युवकों के बीच बैठाकर ले जाते हुए देखा गया। पुलिस जांच में मोटरसाइकिल चलाने वाला सुहेल और पीछे बैठा युवक फराज खां बताया गया।सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने केस डायरी में शामिल किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाकर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट-7 की अदालत में हुई। एडीजीसी नीलम वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया गया। केस में कुल 18 गवाह पेश हुए। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने निर्मम हत्या के लिए आरोपियों की फांसी की सजा मांगी जबकि बचाव पक्ष में सजा में कम की अपील की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे कोर्ट ने साक्ष्यं के आधार पर रशीद अहमद,पुत्र सुहेल और फराज खां व फैजान को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर 75 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
एडीजीसी ने बताया कि अदालत‍ ने 20 मई को ही चारों को दोषी ठहराया था। सजा पर फैसले के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया।

ओवर स्पीड वाहनों पर सख्ती,ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कार्रवाई- कमिश्नर

ब्लैक स्पॉट्स पर सुधरेंगे इंतजाम

Post on 20.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia Time 10.00 pm
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा।

बुधवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुघर्टनाएं रोकने पर गहन मंथन हुआ।बैठक में विशेषकर
मंडल में बिजनौर व संभल जिले में बढ़ते हादसों को रोकने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बिजनौर Bijnor व संभल Sambhal में सड़क दुर्घटनाएं व मृतकों की संख्या पर चिंता जताई गई। कमिश्नर ने इन जिलों में अभियान चलाकर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर दिया
कमिश्नर सभागार में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज की मौजूदगी में समिति की बैठक हुईं। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण ओवरस्पीड ट्रैक्टर व अन्य वाहनों पर कार्रवाई व ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर ने एआरटीओ (प्रवर्तन) को हादसों में कमी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में बिना हेलमेट और तीन सवारी पर अभियान चलाए जाने पर सहमति बनी ‌
कमिश्नर ने बिना हेलमेट,बाइक पर तीन सवारी के खिलाफ अभियान चलाने को कहा।
अब रास्तों पर डंपर व ट्रैक्टर चालकों पर नजर रखी जाएगी ओवरस्पीड वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए।

*ब्लैक स्पॉट्स पर होंगे स्थायी सुधार*
कमिश्नर ने ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक सुधार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रोड मार्किंग, साइनेज,स्पीड टेबल, रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा गया।
स्कूली बच्चों को बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चलाने पर कार्रवाई करने को कहा।
ई-रिक्शा संचालन पर नियंत्रण के लिए थानेवार अभियान चलाने व ई-रिक्शा और ई-ऑटो का संचालन हाईवे पर न होने के सख्ती से निर्देश दिए गए।
बैठक में आरटीओ राजेश सिंह अपर नगरआयुक्त अतुल कुमार, एमडीए सचिव पंकज वर्मा, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार समेतविभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

« Newer PostsOlder Posts »