गांव में 92 लोगों का हुआ पट्टा,सबसे ज्यादा एक समाज के लोगों को मिला पट्टा, तीन पेट्रोल पंप मालिक को, ज्यादा जमीन और बिल्डिंग वाले को पट्टा देने का ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – 12/07/2026, Time 07.04 PM, Report Sanjay Kumar Tiwari, Ballia
बलिया, 12 जुलाई 2026, भूडाडीह गांव में ग्रामीणों के द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के द्वारा गांव की सभी सरकारी जमीन को अपने पिछले ही प्रधानी में पट्टा कर दिया है। और इस बार ग्राम प्रधान और लेखपाल मिलकर पैसे पर पट्टा धारकों को कब्जा दिला रहे है। इतना ही नहीं बल्कि एक समुदाय के लोगो को सबसे ज्यादा पट्टा ग्राम प्रधान मुमताज के द्वारा किया गया है ऐसे धनाढय व्यक्तियों को पट्टा हुआ है जिसके पास तीन तीन पेट्रोल पंप है जिसके पास बड़ी बिल्डिंग है और जिसके पास ज्यादा जमीन है वैसे लोगों को पट्टा किया गया है।
वही ग्रामीण धीरेंद्र प्रसाद के द्वारा आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम सभा की सरकारी जमीन को 92 लोगो को पट्टा कर दिया गया है। हमारे गांव में छठ पूजा करने के लिए कोई छठ घाट तक नही है जिसपर हम गांव के लोग पूजा पाठ कर सकें। बहेरा नाले के पास बीस से पच्चीस फूट गड्ढा है हम लोग सोचे थे कि गांव की जमीन है तो उसपर तालाब बन जायेगा और गांव के जो जानवर है गर्मी के मौसम में पानी पीने के हो जायेगा और छठ घाट भी हो जाता। हमने अधिकारियों के पास शिकायत की, कि उस जमीन पर मुकदमा चल रहा था और उसको एस डी एम ने खारिज कर दिया। ऐसे बहुत से लोग है जिसके पास पैंतीस बीघा जमीन है दो तोला बिल्डिंग है ऐसे ऐसे लोगो को पट्टा हुआ है ग्राम प्रधान मुमताज है हमारे गांव में नही लग रहा है कि कोई सरकारी जमीन बची होगी बानबे लोगों का पट्टा हुआ है।
वही गांव के सुदर्शन गोंड ने बताया कि हम लोग जाति के गोड है और एक धुर जमीन हम लोगों के पास नही है कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया कि हमे भी पट्टा दे दीजिए क्योंकि हमारे पर कोई जमीन नही है जिससे खेती कर सकें। बानबे लोगों को प्रधान ने पट्टा कर दिया है सभी पैसे वाला है हम किसको कहे कि यह गरीब है सभी पैसे वाला है सभी खेती वाला व्यक्ति है धनी व्यक्ति को ही पट्टा दिया गया है शिकायत हम लोगों ने की थी।
वही ग्रामीण ने बताया कि गांव में सरकारी बंजर की जमीन को लेकर मामला चल रहा है कि हमारा हरियाली पट्टा हुआ था लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान मुमताज के द्वारा पट्टे पर पट्टा कर दिया गया है उस जमीन पर मुकदमा चल रहा था तभी भी ग्राम प्रधान के द्वारा पट्टा कर दिया गया जिसमे सभी पांच ग्राम प्रधान के समुदाय के हैं।
वही ग्राम प्रधान मुमताज खां ने बताया कि हमारे विरोधी जो है वह कुछ भी कह सकते है। किसी के मुंह पर कोई ताला नही है जो आरोप लगाया जा रहा है उसका भागीदार मैं नही हूं। यह पट्टा 2005 का है और 92 लोगो को पट्टा दिया गया है जो लोग पहले से बसे थे उनको दे दिया गया है ।

