Web News

www.upwebnews.com

सीएम ने दिए त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

July 25, 2026

सीएम ने दिए त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ : 24 जुलाई, 2026, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी श्रावण मास, काँवड़ यात्रा और विभिन्न पर्वों के दृष्टिगत अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि आस्था के इस महापर्व में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। काँवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और जनसुविधाओं की ऐसी व्यवस्था दिखायी देनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने, मिलावट, ओवररेटिंग, अव्यवस्था या अराजकता पैदा करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन पूरे आयोजन के दौरान पूरी सजगता तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।
मुख्यमंत्री जी आज यहाँ अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी काँवड़ यात्रा, मेलों एवं त्योहारों, कानून-व्यवस्था तथा बाढ़ प्रबन्धन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री जी ने श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाली काँवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस, बरावफात और रक्षाबन्धन के सम्बन्ध में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, यातायात, आपदा प्रबन्धन और नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह ने तैयारियों की जानकारी दी, जबकि मण्डलायुक्त मेरठ और ए0डी0जी0 जोन मेरठ ने काँवड़ यात्रा प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
मुख्यमंत्री जी ने मेरठ जोन की तैयारियों और कार्ययोजना को प्रदेश के अन्य सभी पुलिस जोनों के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान और प्रभावी व्यवस्था लागू की जा सके। उन्होंने कहा कि काँवड़ यात्रा अब प्रदेश के किसी एक हिस्से तक सीमित आयोजन नहीं रह गई है। रुहेलखण्ड, ब्रज, बुन्देलखण्ड, अवध, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में लाखों श्रद्धालु इसमें सम्मिलित होते हैं। ऐसे में प्रत्येक जनपद में व्यवस्थाओं का स्तर समान होना चाहिए। स्थानीय प्रशासन काँवड़ संघों के साथ निरन्तर संवाद बनाए रखे, शिविर संचालकों का सत्यापन समय से पूरा करे और सभी तैयारियों की अग्रिम समीक्षा कर किसी भी प्रकार की कमी को पहले ही दूर कर लिया जाए। काँवड़ की निर्धारित ऊँचाई का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखण्ड राज्य के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा वहाँ के काँवड़ संघों से भी नियमित संवाद रखा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि काँवड़ यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप पूरी तरह तैयार होने चाहिए। जहाँ कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी तत्काल मरम्मत पूरी करायी जाए। मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहें। स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी के साथ रहे। चिकित्सा शिविर प्रभावी ढंग से संचालित हों तथा एण्टी वेनम और एण्टी रैबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रमुख घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएं तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भजन-संगीत के साथ आवश्यक सूचनाओं का नियमित प्रसारण किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। काँवड़ यात्रा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रखी जाएं। खाद्य पदार्थों में मिलावट, गन्दगी और ओवररेटिंग की शिकायत किसी भी दशा में नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें। प्रत्येक दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रहे। डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा कानफोड़ू आवाज किसी भी परिस्थिति में स्वीकार न की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों और ड्रोन से सतत् निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और फर्जी सूचनाओं का तत्काल खण्डन किया जाए तथा अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। सम्भावित बाढ़ और कटान वाले क्षेत्रों में पहले से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी रहें तथा स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी बनाए रखे। वी0आई0पी0 आवागमन से जुड़े कार्यक्रमों की पूर्व जानकारी उपलब्ध रहे, जिससे आम श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों के साथ सतत् संवाद बनाए रखें। अगले दो से तीन दिनों के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सम-सामयिक विषयों और शासन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाए तथा उनके सुझावों के अनुरूप स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कुछ जनपदों से कोटेदारों के उत्पीड़न की प्राप्त शिकायतों पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला पूर्ति अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो तत्काल निलम्बन के साथ खुली विजिलेंस जाँच कराकर विधिक और विभागीय कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने पावर कॉरपोरेशन के सभी डिस्कॉम को ओवर बिलिंग की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि तकनीकी खामियों का बोझ आम उपभोक्ता पर नहीं पड़ना चाहिए। प्रत्येक उपभोक्ता से उसके वास्तविक विद्युत उपभोग के अनुरूप ही बिजली का बिल लिया जाए और इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

एटा में तालाब में डूबे मासूम का गोताखोरों ने रेस्क्यू कर 7 घंटे बाद निकाला शव

एटा 24 जुलाई उप्रससे। जनपद के जैथरा क्षेत्र में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 9 वर्षीय हिमांशु उर्फ बबलू निवासी धूमरी गहरे पानी में डूब गया। साथी बच्चे डर के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सके। देर रात परिजनों की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने करीब सात घंटे तक रेस्क्यू चलाया। रेस्क्यू अभियान के बाद तालाब से बच्चे का शव बाहर निकाला।

परिजनों ने बताया गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हिमांशु अपने दो दोस्तों के साथ घर से खेलने के लिए निकला था। तीनों पास स्थित एक तालाब पर पहुंचे और नहाने लगे। नहाने के दौरान हिमांशु अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथी घबड़ा गए और बिना किसी को बताए घर लौट आए। डर की वजह से उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों या गांव के किसी व्यक्ति को नहीं दी। जब देर रात तक हिमांशु घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने तालाब में डूबने की बात बताई। इसके बाद तत्काल जैथरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अलीगंज सीओ राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार – शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पिता की हत्या कर घर में ही दफना दिया शव, हत्यारोपी पुत्र फरार

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP
MO –9919606061

प्रतापगढ़,  एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महेशगंज थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर के अंदर दफन मिला। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस ने घर का ताला तोड़कर तलाशी ली। पीछे के कमरे में बनी कब्र से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जगदीश द्विवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छोटे बेटे की तलाश शुरू कर दी है।महेशगंज गांव निवासी 85 वर्षीय किसान जगदीश द्विवेदी अपने छोटे बेटे विजय के साथ रहते थे। उनके दो अन्य बेटे संतोष और अजय दिल्ली में काम करते हैं। 21 जुलाई को पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने की सूचना दी। जब दोनों बेटों ने पिता और छोटे भाई को फोन किया तो किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद दोनों गांव पहुंचे, जहां घर पर ताला लगा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर की तलाशी ली।तलाशी के दौरान पीछे के कमरे में मिट्टी से बनी एक कब्र दिखाई दी। पुलिस ने मिट्टी हटाई तो एक हाथ बाहर दिखाई दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर कब्र की खुदाई कराई गई। अंदर से बरामद शव की पहचान जगदीश द्विवेदी के रूप में हुई। शव काफी गल चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से फावड़ा और खुरपी भी बरामद की गई है। मृतक के बेटों संतोष और अजय ने आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई विजय ने जमीन और पैसों के लालच में पिता की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया और फरार हो गया। अजय की तहरीर पर महेशगंज थाने में विजय द्विवेदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है

चिलबिला में आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइक, दो गंभीर घायल

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP
MO –9919606061

प्रतापगढ़, नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चिलबिला किशुनगंज मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पीछे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला किशुनगंज मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सुल्तानपुर की और दूसरी प्रतापगढ़ की है। घायलों की पहचान मुन्ना और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लोक भारती ने आयोजित किए प्राकृतिक 25 कृषि प्रशिक्षण शिविर

Posted on 25.07.2026 Time 07.59 AM, Saturday, Lok Bharati Uttar pradesh

लखनऊ, 25 जुलाई 2026, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पर्यावरण विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यशला झंडे वाला, नई दिल्ली में 24 जुलाई को आयोजित की गईं, जिसमें लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव गोपाल उपाध्याय ने लोकभारती द्वारा देश भर में पर्यवरण संरक्षण के बिभिन्न आयामों पर किये जा रखे कार्यों एवं उनकी उपलब्धयों को प्रस्तुत किया…
1. गौ आधारित प्राकृतिक क़ृषि के देश के पंद्रह राज्यों के किसानों के साथ पचचीस प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न कराये, जिनमे स्वयं सुभाष पलेकर जी ने प्रशिक्षण दिया, इन वर्गो में लगभग तीस हजार किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, उन्हें स्थापित करने तथा आगे बढ़ाने में लोकभारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सफलता के परिणाम स्वरूप गौ आधारित प्राकृतिक कृषि पद्धति को भारत सरकार नें राष्ट्रीय कृषि नीति में सम्मिलित किया। लोकभारती के कर्म योगी किसानों ने कृषि विभाग के बैज्ञानिकों तथा कृषि विज्ञानं केंद्रों के वैज्ञानिकों भी प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

2. नदी और जल संरक्षण की दृष्टि से लोकभारती नें माँ गंगा समग्र चिंतन के लिए लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय दो कार्यशालाएं आयोजीत कीं, जिनमें सम्पूर्ण देश के नदियों पर कार्य करने वाले विशेषज्ञओं ने भाग लिया, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर आदरणीय मधुभाई कुलकरणी द्वारा गंगा समग्र का शुभारम्भ हुआ तथा लोकभारती ने गोमती के उदगम से गंगा मिलन स्थल तक सात दिवसीय एक गोमती अध्ययन यात्रा तथा दूसरी गोमती अलख यात्रा का आयोजन किया, जिससे गोमती सहायक 22नदियों की जानकारी, प्रदूषण के कारक, भुगर्भ जल@ स्तर तथा भू गर्भ जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी एकत्र की, सहयोग के लिए तीस स्थनों पर गोमती मित्र मंडलों का गठन किया, जिसके परिणाम स्वरूप गोमती पर अनेक स्थानों पर पुनर्जीवन का कार्य प्रारम्भ हुआ, इसके अतिरिक्त लोकभारती ने गोमती की तीन सहायक नदियों शाहजहांपुर में भैसी नदी, सीतापुर में कथिना तथा मंदकिनी नदी को पुनर्जवित किया, अयोद्धाया में राम रेखा नदी, बाराबंकी में कल्याणी, हापुड़ में बूढी गंगा तथा नीम नदी के पुनर्जीवन हेतु कार्य प्रारम्भ किया, परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार ने एक नदी एक जिला का अभियान प्रारम्भ किया जिसमें विभिन्न जिलों में लोकभारती तथा उसके सहयोगी संस्थाएँ कार्यरत हैं…

3. लोकभारती ने हरियाली अभियान हेतु वृहत स्तर पर कई प्रकार के कार्य किये… (1) लोकभारती ने पांच जून के स्थान पर सावन महीने को हरियली माह घोषित किया, जो गुरु पूर्णिमा से 29 जुलाई से रक्षबंधन 29 अगस्त तक इस वर्ष है, परिणामतः अब प्रदेश सरकार भी जुलाई के प्रथम सप्ताह से ही वृक्षरोपण अभियान चलती है। (2) लोकभरती ने एक जिले के प्रत्येक ग्राम सभा तथा प्रत्येक नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में शासन और सभी सामाजिक संगठनों के समन्वय से एक निश्चित तिथि पर एक साथ ट्री गार्ड सहित उत्सव पूर्वक हरिशंकरी रोपण अभियान प्रारम्भ किया, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के ग्यारह जिलों में बीस हजार से अधिक स्थनों पर हरिशंकरी (पीपल, पाकड़, बरगद ) एक ही थाले में एक साथ लगाए जा चुके है। इस वर्ष सिद्धर्थ नगर, महोवा, बंदा, चित्रकूट, गाजीपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ तथा हमीरपुर जिले प्रस्तावित हैं, जहाँ कार्य चल रहा है।

4. हरिशंकरी मला अभियान के अंतर्गत प्रदेश के चार चौरासी कोसी परिक्रमा क्षेत्र जिनमें 1. आयोध्या, 2. नैमिषारण्य, 3, चित्रकूट, और 4. मथुरा को चुना गया है, जहाँ परिक्रमा पथ पर हर कोष पर हरिशंकरी रोपण कर कोस पड़ाव सुनिश्चित कर दुरी नापने के भरतीय मानक कोस को जीवंत किया जाये आदि।जिससे प्रत्येक कोस पर पड़ाव भी सुनिश्चित हो सकेगा।

5. लोकभारती द्वारा स्वछता अभियान को प्राथमिकता पर रखते हुए घरों पर घरेलू वनस्पतिक कचरा निस्तारण पर व्यापक कार्य प्रारम्भ किया है, जिसके अंतर्गत लखनऊ नगर में ही एक हजार से अधिक परिवारों में डिब्बा सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है, जिससे घरों में रसोई वाटिका भी प्रारम्भ हो गईं हैं। यह अभियान शाहजहांपुर, मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ, झाँसी, काशी, गाजियाबाद जैसे नगरों में भी प्रारंभ हो गया है।
इसके अतिरिक्त लोक भारती कुछ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रही है, जिसकी सूची हम यहां पर दे रहे हैं –
1. वंगो लोकभारती, 2. बुंदेली प्रकृति पर्यटन, 3. मंगल परिवार, 5. गौ संरक्षण, संवर्धन, गौ पालक संम्म्मान, 6. प्राकृतिक कृषक सम्मान कार्यक्रम, 7. ग्राम संस्कृति उत्सव, 8. भगीरथ सम्मान कार्यक्रम, 9. फल खाओ गुठली लगाओ, 10. आओ नदी को जानें अभियान आदि….

« Newer PostsOlder Posts »