Web News

www.upwebnews.com

शाहजहाँपुर में गूँजा नदियों को बचाने का संकल्प

May 22, 2026

शाहजहाँपुर में गूँजा नदियों को बचाने का संकल्प

‘जल चौपाल’ में भैंसी नदी के पुनरुद्धार की हुई चर्चा
( संजीव गुप्त द्वारा )
​बंडा (शाहजहाँपुर)। नदियों और जल स्रोतों के अस्तित्व को बचाने तथा आने वाली पीढ़ी को जल संकट से उबारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला गंगा समिति शाहजहाँपुर के बैनर तले विकास खंड बंडा के ग्राम देवकली स्थित सुभाष चंद्र बोस कॉलेज में जल संरक्षण हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं और ‘जल चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर युवाओं और आम जनमानस को जल एवं नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
​इस अवसर पर लोक भारती के महानगर संयोजक आलोक मिश्रा ने ‘एक जनपद, एक नदी’ की तर्ज पर जिले में पुनर्जीवित हो रही भैंसी नदी के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भैंसी नदी का पुनरुद्धार पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है और पर्यावरण संतुलन के लिए हमारी नदियों का निर्मल व अविरल होना बेहद जरूरी है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय अवस्थी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमामि गंगे’ परियोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तालाबों और नदियों का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
​जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर पर जल की महत्ता को उकेरा, जिसमें शीतल ने प्रथम, सेजल ने द्वितीय एवं साक्षी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, जल सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दर्शिका, राधिका और यश रस्तोगी विजयी रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम मिश्रा एवं सम्मानित मंच द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
​कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें “जल है तो कल है” और “नदी बचाओ-जीवन बचाओ” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण, आशीष मिश्रा, हिमांशु सक्सेना सहित समस्त स्टाफ और जिला गंगा समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

नैनीताल: खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 की मृत्यु

Breaking News UP Web News

Posted on 22.05.2026 Time 01.26 PM Friday, Nainital car accident

नैनीताल , 22 मई 2026, भवाली मार्ग पर हुये एक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी खटीमा से नैनीताल घूमने आए थे।
हादसा भवाली खैरना बाईपास मोड़ पर हुआ। अनियंत्रित कार तीन सौ मीटर गहरी खाई गिरी। पुलिस और राहत टीम ने बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को भवाली अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने की आशंका जताई है। खटीमा निवासी परिवार घूमने के लिए जा रहा था, लेकिन मार्ग में दुर्घटना हो गई और 5 लोगों की जान चली गई।

कॉकरोच पार्टी: युवाओं का आक्रोश या अवसरवाद

Cockroach Janata Party

Editorial 22 May 26, Time 11.05 AM

सर्वेश कुमार सिंह

जब भी किसी वर्ग को अपमानित किया जाएगा, या उसके अस्तित्व को चुनौती दी जाएगी तो प्रतिक्रिया और प्रतिकार जरूर होगा। इसी प्रतिक्रिया का एक डिजिटल स्वरूप है कॉकरोच जनता पार्टी। लेकिन क्या ये युवाओं के आक्रोश को प्रतिध्वनि देने का सही और सक्षम मार्ग है। क्या ये पार्टी युवाओं के सपनो को उनकी आकांक्षाओं को साकार रूप देने की सही दिशा है। सवाल अनेक है, लेकिन युवा और खासकर बेरोजगार नाराज है, उनपर सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने गैर जरूरी टिप्पणी की है। एक मामले की सुनवाई करते हुए 15 मई को न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ युवा बेरोजगार, फर्जी डिग्रियां लेकर मीडिया, सोशल मीडिया में घुस जाते है, या एक्टिविस्ट बन जाते है और कॉकरोच की तरह सिस्टम पर हमला करते है। इस टिप्पणी ने युवाओं, बेरोजगारों, मीडिया से जुड़े लोगों को आहत किया। उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया। वैसे आम तौर पर जजों की ये आदत हो गई है कि वे केस की सुनवाई के दौरान अपने ज्ञान का प्रकटीकरण करते हुए टिप्पणियां करते है । विषय पर टिप्पणी तो उचित है किंतु कभी कभी विषय इतर टिप्पणी विवाद खड़ा कर देती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। हालांकि सीजेआई ने अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण भी दिया। लेकिन जो संदेश जाना था वह तो चला गया।

Abhijeet Deepke

अब इसकी प्रतिक्रिया और प्रतिशोध का पक्ष सामने आया। इस बयान में प्रमुख रूप से मीडिया क्षेत्र की अवहेलना और उपेक्षा का भाव निहित था। लेकिन मीडिया पक्ष से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। प्रतिक्रिया आई एक आईटी और सोशल मीडिया व्यवसाई की ओर से, इनका नाम है, अभिजीत दीपके। इन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव का लाभ उठाकर एक पार्टी बना दी और नाम रखा कॉकरोच जनता पार्टी। ये काम यू तो सीजेआई के बयान के अगले ही दिन यानि कि 16 मई को कर दिया। इस डिजिटल अभियान को चार दिन में बड़ी सफलता मिली। इंस्टाग्राम पर सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के 140 लाख फॉलोअर्स हो गए। एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर भी भारी समर्थन मिला है। लेकिन भारत सरकार के अनुरोध पर 21 मई को सीजेपी का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। अब उन्होंने नया अकाउंट बनाया है। कुल मिलकर कॉकरोच जनता पार्टी को गिजिटल समर्थन बढ़ रहा है।

इस जिजिटल पार्टी के संस्थापक दीपके ने सक्रिय राजनीति करने की घोषणा की है। वे डिजिटल आक्रोश को यथार्थ राजनीतिक परिणाम में बदलना चाहते है। लेकिन क्या वे इसमें सफल होंगे। ये राजनीति का अभिनव प्रयोग होगा। किंतु इस अभियान का मूल्यांकन वास्तव में जनता करेगी। हमारे लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी है। हमारे वोटर चाहे वे शहरी हों या ग्रामीण,उच्च शिक्षित हों या अल्पशिक्षित, युवा हों या बुजुर्ग, महिला हों या पुरुष ये सभी सही और गलत के चयन का विवेक रखते है। ये तथ्य भारत के मतदाताओं ने समय समय पर साबित किया है।कॉकरोच जनता पार्टी को इसी परीक्षा से गुजरना होगा। अभिजीत के अभियान की सफलता या असफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि वे क्या अतीत की अपनी छवि से उबर पाते है या नहीं। क्योंकि वे आम आदमी पार्टी के डिजिटल कैंपेनर रहे है। उन पर केजरीवाल का प्रभाव कितना दृष्टि गोचर होगा। क्या वे इस अभियान को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल की राजनीतिक भाषा और सोच से पृथक रख पाते है या नहीं। अगर उनकी पार्टी की राजनीतिक सोच, दिशा और भाषा विपक्ष का प्रतिबिंब बनी तो , तो हाल कांग्रेस, आप जैसा ही होगा। हां अगर उन्होंने सच्चाई से युवाओं और बेरोजगारों के आक्रोश को स्वर दिया तो परिणाम सकारात्मक हो सकते है। उनके अभियान को विपक्ष का टूल किट अभियान कहा जाने लगा है। इसमें कितनी सच्चाई है ये समय आने पर स्पष्ट होगा। यदि ऐसा नहीं है तो अभिजीत दीपके युवाओं की आशा की किरण बन सकते है।

Sarvesh Kumar Singh Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

Sarvesh Kumar Singh
Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

Firozabad: एक्सप्रेस वे पर बस में लगी आग, 24 यात्री झुलसे, चालक की मृत्यु

Posted on 22.05.2026 Time 08.16 AM,Road Accident in Firozabad

फिरोजाबाद, 22 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा) एक्सप्रेस वे पर रात करीब 2 बजे कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस कंटेनर से टकरा कर आग का गोला बन गई। बस में सवार 30 यात्रियों में से 24 झुलस गए, लगभग 11 की हालत गंभीर है। चालक की बस में ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार जिले के थाना मटसेना क्षेत्र में बस एक कंटेनर से टकरा गई। बस तेज गति में थी। बस ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तत्काल आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। अधिकांश यात्रियों को पुलिस और ग्रामीणों ने निकल लिया, किंतु चालक शंभू स्टीयरिंग में फंस गया, जिससे उसकी वहीं झुलसकर मृत्यु हो गई।

May 21, 2026

बरेली-सीतापुर स्पेशल ट्रेन चलीं, मुरादाबाद व बिजनौर में भी अतिरिक्त रैक

  1. *
    रेल मंडल में लेखपाल की मुख्य लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों ने किए इंतजाम
    Post on 21.5.26
    Thursday Moradabad
    Rajesh Bhatia Time 7.30 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
गुरुवार को हुईं लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल मंडल में विशेष तैयारी की गई। परीक्षार्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए
मुरादाबाद समेत विभिन्न स्टेशनों पर इंतजाम किए गए।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएन की गईं।मंडल के स्टेशनों पर अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन पर अलर्ट रहे।
इसके अलावा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन व ट्रेनों की मॉनिटरिंग की गई।
रेलवे सुरक्षा बल ,जीआरपी टीम स्टेशनों, गाड़ियां,एफओबी, लाइनों की निगरानी की गयी। परीक्षार्थियों की यात्रा के लिए
बरेली से सीतापुर सिटी के लिए दोपहर तीन बजे स्पेशल ट्रेन 04326 चलाईं गई। ट्रेन का इस दौरान पितांबरपुर,तिलहर, शाहजहांपुर,रोजा, मैगलगंज में ठहराव रहा।

« Newer PostsOlder Posts »