Web News

www.upwebnews.com

ओवर स्पीड वाहनों पर सख्ती,ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कार्रवाई- कमिश्नर

May 21, 2026

ओवर स्पीड वाहनों पर सख्ती,ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कार्रवाई- कमिश्नर

ब्लैक स्पॉट्स पर सुधरेंगे इंतजाम

Post on 20.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia Time 10.00 pm
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा।

बुधवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुघर्टनाएं रोकने पर गहन मंथन हुआ।बैठक में विशेषकर
मंडल में बिजनौर व संभल जिले में बढ़ते हादसों को रोकने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बिजनौर Bijnor व संभल Sambhal में सड़क दुर्घटनाएं व मृतकों की संख्या पर चिंता जताई गई। कमिश्नर ने इन जिलों में अभियान चलाकर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर दिया
कमिश्नर सभागार में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज की मौजूदगी में समिति की बैठक हुईं। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण ओवरस्पीड ट्रैक्टर व अन्य वाहनों पर कार्रवाई व ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर ने एआरटीओ (प्रवर्तन) को हादसों में कमी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में बिना हेलमेट और तीन सवारी पर अभियान चलाए जाने पर सहमति बनी ‌
कमिश्नर ने बिना हेलमेट,बाइक पर तीन सवारी के खिलाफ अभियान चलाने को कहा।
अब रास्तों पर डंपर व ट्रैक्टर चालकों पर नजर रखी जाएगी ओवरस्पीड वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए।

*ब्लैक स्पॉट्स पर होंगे स्थायी सुधार*
कमिश्नर ने ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक सुधार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रोड मार्किंग, साइनेज,स्पीड टेबल, रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा गया।
स्कूली बच्चों को बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चलाने पर कार्रवाई करने को कहा।
ई-रिक्शा संचालन पर नियंत्रण के लिए थानेवार अभियान चलाने व ई-रिक्शा और ई-ऑटो का संचालन हाईवे पर न होने के सख्ती से निर्देश दिए गए।
बैठक में आरटीओ राजेश सिंह अपर नगरआयुक्त अतुल कुमार, एमडीए सचिव पंकज वर्मा, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार समेतविभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीतामढ़ी-दिल्ली समेत 6 स्पेशल रद्द, अन्य‍ 24 ट्रेनें प्रभावित

Rail
पोरबंदर समेत 20 ट्रेनें डायवर्ट, जबकि 4 ट्रेनें देरी से चलेगी

गोरखपुर में रेललाइन डबलिंग से रेल संचालन पर असर
28 मई से 8 जून तक मेगा ब्लॉक, प्री व नॉन इंटरलाकिंग वर्क से ट्रेनों पर असर

Post on 20.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 5.30 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

गोरखपुर कैंट-पनियाहवा व रेलख्ड उनौला-पिपराइच के बीच रेल दोहरीकरण के कारण रेलवे ने मेगा ब्लॉद लिया है। 28 मई से 8 जून तक चलने वाले नॉन इंटरलाकिंग वर्क का असर मुरादाबाद रूट की गाड़ियों पर पड़ेगा। 12 दिन चलने वाले वर्क में 30 ट्रेनें प्रभावित होगी।
इस दौरान छह समर स्पेशल ट्रेनें 9 जून तक रद्द रहेगी। अवधि‍ में पोरबंदर समेत 20 ट्रेनें बदले मार्ग व चार रेगुलर ट्रेनें देरी व रास्ते में रोककर चलेगी।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर में रेलमार्ग पर दोहरीकरण का काम होगा।इसके चलते कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा। नॉन इंटरलाकिंग के कारण छह समर स्पेरशल ट्रेनें रद्द रहेगी। जबकि अन्य ट्रेनों के संचालन में भी फेरबदल किया गया है।

रद़द ट्रेनें
दिल्ली-सीतामढ़ी- 04009-10 — दो फेरे
पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-05579-80 –चार फेरे
सहरसा-आनंद विहार- 05575-76 एक फेरा

बदले मार्ग से संचालित ट्रेनें-
राधिकापुर-आनंद विहार, मुजफफरपुर-आनंद विहार,राप्ती गंगा,छपरा -अमृतसर, पोरबंदर एक्सप्रेस,कामाख्या-श्रीमाता वैष्णोदेवी, कटिहार-अमृतसर व छपरा-पठानकोट।

देरी से संचालित ट्रेनें— दरभंगा-जालंधर,रक्सौल एक्स–प्रेस व चंपारण सत्यारग्रह एक्सप्रेस
——-

May 20, 2026

403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास : पवन वर्मा

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने अनिल कुमार गुप्ता

मां कामाख्या इंटरनेशनल के चेयर मेन हैं अनिल कुमार गुप्ता

मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमांचल प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पवन वर्मा ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने पार्टी के मिशन “क्यों मांगे उधार, अब अपना नेता है तैयार” को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए के नेता अखिलेश यादव वंचित समाज को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब उन्हें मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न दिलाने की याद आ रही है, जबकि कांग्रेस की सरकारों के समय ऐसा क्यों नहीं किया गया।
पवन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को दो-दो बार लोकसभा चुनाव हराने का काम किया था। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्षों के चलते संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहब आंबेडकर का चित्र स्थापित हुआ तथा उन्हें भारत रत्न दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए।
उन्होंने बताया कि रामविलास पासवान ने अपने मंत्रीकाल में रेलवे के 57 हजार कुलियों को स्थायी करने, घर-घर टेलीफोन पहुंचाने तथा वीरांगना उदा देवी पासी, महाराजा बिजली पासी, झलकारी बाई कोरी एवं वीर अब्दुल हमीद जैसी महान विभूतियों पर डाक टिकट जारी कराने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए निर्णायक होगा और पार्टी के बिना प्रदेश में किसी की सरकार नहीं बनेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोड़ा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल कुमार, प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल कर्दम, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अनिल कुमार गुप्ता,आगरा मंडल अध्यक्ष चेतन राघव, मंडल उपाध्यक्ष अंकित तिवारी,जिलाध्यक्ष मथुरा हेमराज सिंह, जिलाध्यक्ष आगरा पीयूष कुमार, महानगर अध्यक्ष आगरा हरेन्द्र चक एवं प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एमपी के सीएम मोहन यादव ने प्रतीक को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 20 मई 2026, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को यहां पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता अपर्णा यादव के घर पहुंचकर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपर्णा यादव से मिलकर उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री यादव के साथ भाजपा और मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह तथा मंत्री नितिन अग्रवाल भी उनके साथ थे।

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, 12 घायल

महमूदपुर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 12 से ज्यादा घायल

सीतापुर(उप्र समाचार सेवा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में बुधवार सुबह बच्चों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में महिलाओं समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया। इस बवाल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूटते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रोहित कुमार का बच्चों को लेकर गांव की महिला संत देवी से विवाद हो गया था। पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
मारपीट में एक पक्ष से रोहित कुमार, आदित्य, नेकपाल, सुरेन्द्री और प्रदीप घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से संत देवी, लवलेश, मिथलेश, मोहन, राहुल, सरवन, धनदेवी और अंग्रेज को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर फट गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस गांव पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर ली जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

« Newer PostsOlder Posts »