Web News

www.upwebnews.com

युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नबीनः मुख्यमंत्री

January 25, 2026

युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नबीनः मुख्यमंत्री

CM Yogi Adityanath in Mathura

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मथुरा आगमन पर स्वागत समारोह में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ जी महाराज

  • मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग वृंदावन में सुनी ‘मन की बात’
  • मुख्यमंत्री ने ब्रज की धरा पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
  • विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्राणप्रण से जुटकर योगदान देगा हर कार्यकर्ताः सीएम योगी

मथुरा, 25 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संग प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी। वृंदावन के अक्षयपात्र में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेता सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने पहली बार यूपी के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष का ब्रज की धरा पर स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राधे-राधे, वृंदावन बिहारी लाल, राधा रानी, यमुना मैया, हर-हर महादेव, जय श्रीराम, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम की गूंज के साथ आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी चेतना का संचार करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। बिहार विधानसभा में पांचवीं बार विधायक के रूप में सेवाए दे रहे हैं। संगठन के विभिन्न पदों का निर्वहन करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नया दायित्व दिया है। इस दायित्व के पश्चात योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन धरा पर उनका प्रथम आगमन आह्लादकारी क्षण है।

तीर्थ भूमि है ब्रज, आज भी विरासत का अंश ढूंढते हैं श्रद्धालु

Swagat Nitin Nabin President BJP

मथुरा आगमन पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

सीएम योगी ने कहा कि ब्रज प्राचीन काल से तीर्थ भूमि रही है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव तीर्थ हजारों वर्षों से सनातन धर्मावलंबियों के लिए प्रेरणा हैं। यहां के रज-रज, कण-कण में श्रीकृष्ण, राधा रानी और हजारों वर्षों की विरासत का अंश श्रद्धालु आज भी ढूंढते हैं। उसके साथ तारतम्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं। अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पावन जन्मभूमि भी मथुरा में पड़ती है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से ब्रज भूमि भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत के साथ ही विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए बढ़ रही है।

यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का संबल बन रहा
सीएम योगी ने कहा कि यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बनकर संबल बन रहा है। पांच साल से अधिक समय से यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में है। डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को धरातल पर उतारती है। हर नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराती है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ बिना भेदभाव वंचित, नौजवान, किसान, महिलाओं समेत हर तबके को वरीयता के आधार पर शासन की योजना का लाभ दे रही है। डबल इंजन सरकार के माध्यम से यूपी में विकास की योजनाओं को बिना भेदभाव गांव से शहर तक, प्रत्येक जगह प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य देखने को मिल रहा है।

अब पहचान के लिए मोहताज नहीं है यूपी का नौजवान

Mathura

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का मथुरा में स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी का नौजवान अब पहचान के लिए मोहताज नहीं है। देश में अब वह कहीं भी जाकर गर्व से कह सकता है कि मैं यूपी का नागरिक हूं। एक समय था, जब यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा किया गया था, लोग यहां की विरासत को कोसते थे, हमें अपमानित करते थे, बीमारू राज्य होने के कारण हमारे बारे में लोगों का दृष्टिकोण भिन्न था, लेकिन यूपी अब बीमारू नहीं है। देश के विकास के अभियान में जुड़कर यहां के युवा, किसान व आधी आबादी भी कार्य कर रही है। यह भाजपा के प्रति आमजन के विश्वास का प्रतीक है।

विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्राणप्रण से जुटकर योगदान देगा हर कार्यकर्ता
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन, प्रेरणा व नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 वर्ष में विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। सीएम योगी ने विश्वास जताया कि इस गति को और तेजी से बढ़ाने के लिए यूपी का एक-एक कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुटकर वर्तमान व भावी भविष्य के निर्माण में योगदान देगा।

इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, अशोक कटारिया, ओमप्रकाश सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव आदि मौजूद रहे।

लोकतंत्र की आत्मा हैं मतदाता

New Voters Program in BJP Office

भाजपा कार्यालय में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह

लखनऊ 25 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश के सभी जनपदों में नवमतदाताओं का अभिनंदन कर लोकतंत्र का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के श्रवण के उपरांत नवमतदाता सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नवमतदाताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवमतदाताओं सहित उपस्थित जनसमूह ने लोकतंत्र की मजबूती तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में नवमतदाता तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नवमतदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सभी नवमतदाताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होते हैं और जब युवा पहली बार मतदाता बनने की अर्हता प्राप्त करता है, तो वह उसके जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है।
श्री पाठक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी जी ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में युवाओं की भूमिका सदैव निर्णायक रही है। स्वामी विवेकानंद, चन्द्रशेखर आज़ाद, सुभाष चन्द्र बोस और भगत सिंह जैसे महापुरूषों ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। वह सभी हमारे प्रेरणापुंज है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नवमतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मतदाता बनना सिर्फ मतदान का अधिकार प्राप्त करना नहीं है बल्कि यह राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। आज का युवा देश का वर्तमान भी है और भारत का उज्ज्वल भविष्य भी है। जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है तो वह लोकतंत्र की नींव को और अधिक मजबूत करता है। आपका एक-एक मत देश की दिशा और दशा तय करने की शक्ति रखता है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं को शिक्षा, रोजगार, नवाचार तथा राष्ट्र नवनिर्माण से जोड़ने का काम किया गया है। आज का भारत युवा शक्ति के बल पर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
श्री धर्मपाल सिंह ने सभी नवमतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करें, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और सजग, जागरूक तथा जिम्मेदार मतदाता बनें। युवाओं की सक्रिय सहभागिता ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की आधारशिला है।

January 24, 2026

टीएमयू संग  रिश्तों को और प्रगाढ़ कर गए सुखविंदर सिंह

SINGAR SUKHVINDAR SINGH IN TMU MORADABAD

टीएमयू आगमन पर गायक सुखबिन्दर सिंह का स्वागत करते हुए कुलाधिपति सुरेश जैन

मुरादाबाद, 24 जनवरी 2026, जाने-माने पंजाबी सिंगर सुखविंदर सिंह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिवार के संग अपने प्रगाढ़ रिश्तों को और मजबूत कर गए। उदीषा चौपाल साहित्योत्सव-2026 में शिरकत करने मुरादाबाद आए सुखविंदर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी आना नहीं भूले। चल छैया-छैया….. और जय हो… सरीखे मशहूर गानों के पार्श्व गाय सुखविंदर का कुलाधिपति जैन और जीवीसी मनीष जैन ने अपने आवास- संवृद्धि में मंगल आगमन पर बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, श्रीमती ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षित जैन, सुश्री नंदिनी जैन आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

उल्लेखनीय है, सुखविंदर का यूनिवर्सिटी के संग बरसों से दिली लगाव है। कोविड काल के दौरान 2020 में एक अविस्मरणीय वीडियो जारी करके टीएमयू से अपने अंतरंग रिश्तों को सार्वजनिक कर चुके हैं। टीएमयू हॉस्पिटल को तीर्थ की संज्ञा देते हैं। कह चुके हैं, टीएमयू हॉस्पिटल जैन परिवार के लिए धन कमाने की अपेक्षा जनसेवा का जरिया है। उल्लेखनीय है, हॉस्पिटल के सेवा, संकल्प और समर्पण के बूते यूपी सरकार कोविड काल में प्राइवेट हॉस्पिटल्स में उम्दा इलाज के लिए ए श्रेणी का दर्जा दे चुकी है।

भारत के विकास का इंजन बनने जा रहा है उत्तर प्रदेशः अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को संबोधित किया

Amit Shah in UP Diwas

यूपी दिवस समारोह में गृहमंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2026 by PIB Delhi, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘एक जनपद – एक व्यंजन’ (One District One Cuisine) योजना की शुरुआत और सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना का भी शुभारंभ किया। श्री त शाह ने CM YUVAसीएम युवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कार प्रदान किए और उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान Uttar Pradesg Gaurav Samman 2025-26 वितरित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

UP Gaurav Samman

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान करते हुए गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

श्री  शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है औऱ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब 15 अगस्त, 2047 को देश की आज़ादी की शताब्दी होगी तब उत्तर प्रदेश पूर्ण विकसित राज्य बनकर विकसित भारत का एक अहम राज्य बनेगा। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की धड़कन और आत्मा है और अब यह प्रदेश भारत के विकास का इंजन भी बनने जा रहा है।

AMIT SHAH IN UP DIWAS LUCKNOW

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में विचार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध ने इस भूमि को पावन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लखनऊ का प्रेरणा स्थल राष्ट्र की जागृति स्थल बनने वाला है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बना यह प्रेरणा स्थल, दशकों तक देश को दिशा देगा। श्री शाह ने कहा कि पहले इस 65 एकड़ के क्षेत्र में कूड़े का पहाड़ था, लेकिन हमारी सरकार ने कूड़े को कंचन में बदलने की व्यवस्था की है। आज यह स्थान पूरे उत्तर प्रदेश को प्रेरणा देने वाला स्थल बन गया है।

CM YOGI ADITYANATH

उत्तर प्रदेश दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

(more…)

January 23, 2026

नाराजगी: सीजेएम के तबादला का विरोध, मुख्य न्यायमूर्ति के नाम ज्ञापन भेजा

Bar Association, Advocate Moradabad

जिला जज को ज्ञापन देने जाते हुए मुरादाबाद के वकील

मुरादाबाद, 23 जनवरी 2026, (उप्र समाचार सेवा) संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले का मुद्दा गरमाया हुआ है। एएसपी अनुज चौधरी व पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज का आदेश देने वाले सीजेएम के अचानक तबादले से बार संगठन बेहद नाराज है। गुरुवार को जनरल हाउस की मीटिंग में देश के मुख्य न्यायाधीश और इलाहाबाद के न्यायमूर्ति को इस प्रकरण से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
संभल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आकस्मिक स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला
जज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक प्रति मुख्य न्यायाधीश महोदय, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी गई।
ज्ञापन में कहा कि न्यायिक आदेश पारित करने के उपरांत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है I इससे न्याय पालिका की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं आम जनता के न्याय व्यवस्था पर विश्वास को गहरा आघात पहुँचा है I दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के समस्त अधिवक्तागण तथा आम जनता ने इसका घोर विरोध कियाI
प्रतिनिधि मंडल में गंभीर चिंता व्यक्त की गई कि जनपद संभल में तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कानून के अंतर्गत पारित एक न्यायिक आदेश के उपरांत उनका स्थानांतरण कर दिया गया । यह घटनाक्रम न केवल न्यायिक स्वतंत्रता बल्कि न्यायपालिका की निष्पक्षता, गरिमा व संस्थागत आत्मसम्मान के लिए भी बेहद चिंताजनक है।
एसोसिएशन का मत है कि यदि किसी न्यायिक अधिकारी द्वारा अपने न्यायिक विवेक से पारित वैधानिक आदेशों के बाद इस प्रकार के प्रशासनिक निर्णय लिए जाते हैं तो इससे न्यायपालिका की निर्भीकता प्रभावित होती है। आम लोगों के मन में यह धारणा बनती है कि न्यायिक स्वतंत्रता पर दबाव डाला जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। न्यायपालिका लोकतंत्र का अंतिम और सबसे मजबूत स्तम्भ है, जिसकी स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार्य नहीं है।
ज्ञापन के माध्यम से यह भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायिक आदेश की अवहेलना वाले बयान देने वाले अधिकारी के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय स्वत: अवमानना की कार्यवाही कारित करें I
मांग की कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश पारित करने की कृपा करें I
इस दौरान अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता , शाकिर अली, राकेश जोहरी, आदेश श्रीवास्तव, प्रभात गोयल, जुनैद एजाज, कमाल अख्तर, महेश चन्द्र त्यागी, परमाल सिंह, विनोद कुमार विकल, आबिद हुसैन, महावीर प्रसाद मौर्य, त्रिलोक चन्द्र दिवाकर, मुस्तर अली, प्रेमवीर सिंह, रफ़ीक अहमद, गोपाल कृष्ण दिवेदी, विनय खन्ना, फिरोजुद्दीन, मो. आरिफ, अमज़द अली, शरद सिन्हा, रघुवीर सिंह, पुनीत चौहान, जोगेंद्र सिंह चौहान, कमर रईस, मुज़म्मिल खान, शराफत हुसैन, चन्द्र वीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, छत्रपाल सिंह, वीर सिंह सैनी, नदीम हुसैन, निखिल रंजन अग्रवाल, मनीष प्रताप सिंह, पंकज शर्मा, अजय बंसल, सारिफ मालिक, अरशद परवेज़, नसरुद्दीन, आसिफ हुसैन, मोहम्मद जकी खान, फ़िरोज़ हसन आदि अधिवक्ता रहे I

« Newer PostsOlder Posts »