Web News

www.upwebnews.com

बीजेपी में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

April 24, 2026

बीजेपी में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

नऐ दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने का एलान कर दिया है. उनके साथ फेहरिस्त में कई सांसद और भी हैं. मात्र 12 साल की आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में जो भूचाल लाई थी वो दूध के उफान जैसा साबित हो रहा है..
साल 2013 में अन्ना हज़ारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से पैदा हुई आम आदमी पार्टी आज अंदरूनी कलह के चलते खत्म होने की कगार पर है..
पार्टी के नेताओं में आपसी सामंजस्य, समझ और भरोसे की कमी साफ नजर आ रही है..
यही वजह है, आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हो गई है.. पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी रहे राज्यसभा सदस्य राघव चढ्ढा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके सियासी भूचाल मचा दिया है..
राघव चड्ढा ने दावा किया कि पार्टी के 10 में से आठ सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं.. इनमें खुद राघव चढ्ढा के अलावा अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राजेन्द्र गुप्ता शमिल हैं..
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर के भारत लौटे थे और अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी की राजनीति शुरू की थी..
राघव चड्ढा ने कहा, “आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून पसीने से सींचा.. और जिसे मैंने अपनी युवावस्था के 15 साल दिए.. वो अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी नैतिकताओं से पूरी तरह भटक चुकी है.. अब ये पार्टी देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही बल्कि निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है..”