Web News

www.upwebnews.com

डीएम सीतापुर डा. राजागणपति आर ने सुरक्षा काफिले से हटाई स्कोर्ट 

May 17, 2026

डीएम सीतापुर डा. राजागणपति आर ने सुरक्षा काफिले से हटाई स्कोर्ट 

Posted On: 16-05-2026

Time: 7:40 PM

Sitapur: Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। ईधन की बचत व अन्य परिस्थितियों को ध्यान मे ंरखते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से अपील की थी कि वह ईधन पेट्रोल और डीजल की बचते करने के लिये कम से कम वाहन से चले और हर हाल में डीजल पेट्रोल की बचत करे क्येाकि विश्व स्तर पर परिस्थितियां सामान्य होने का  नाम नही ले रही है। इस कारण जो हम बचत करेगे उससे हम फायदा होगा जितनी जरूरत है उतना वाहन चलाये और ज्यादा प्रयास करे कि रूरत पड़ने पर ही घर से अपना वाहन निकाले। पीएम परेन्द्र मोदी की इस बात पर अमल करते हुए जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। पीएम के की अपील को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने अपने साथ चलने वाली स्कोर्ट को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस समय डीएम के काफिले में स्कोर्ट का वाहन  नही चल रहा है। जनत द्वारा इस बात की सराहना की जा रही है कि जिलाधिकारी दूरदर्शी है पीएम ने जैसे ही डीजल पेट्रोंल बचत करने और देश में स्टाक की जानकारी के बारे में देश की जनता को बताया तो जिलाधिकारी ने तत्काल अपनी सुरक्षा का एक वाहन कम दिया है। जनता का कहना है इस तरह से उन जनप्रतिनिधियों को भी करना चाहिए जिनकी सुरक्षा में कई कई वाहन चल रहे है। पीएम की अपील सुनने के बाद उनको भी उतना ही सुंरक्षा लेकर चले जितनी में उनका काम चल जाये। देश मंत्री और जनप्रतिनिधयों को पीएम मोदी की अपील पर गौर करना चाहिए। वैश्विक संकट को ध्यान में रखकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर जिलाधिकारी सीतापुर के द्वारा अपने काफिले से स्कार्ट वाहन कम किया गया जिससे तेल का कम उपयोग किया जा सके और लोगो को पीएम की अपील के प्रति जागरूक किया जा सके जो कि जनपद में सराहना का विषय बना हुआ है लेकिन वहीं यह भी चर्चाएं तेज हो गई है कि जिलाधिकारी ने तो अपने काफिले में कमी कर दी है लेकिन कई ऐसे अधीनस्थ आला अफसर है जोकि अभी भी अपने काफिले को पूरे लाव लश्कर के साथ लेकर चल रहे है। जबकि सुरक्षा को ध्यान में रखा जाये तो वह स्वयं जनपद के रखवाले है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि डीएम से प्रेरित होकर क्या अधीनस्थ भी अपने काफिले को कम करेगे जो कि जनपद वासियों का चर्चा का विषय बना हुंआ है।

May 15, 2026

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल

Posted on 15.05.2026, Time-8:15PM

Sitapur, Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। थाना महमूदाबाद क्षेत्र के सिरौली चैराहे के आगे वर्मा धर्मकांटा के पास महमूदाबाद-सिधौली मुख्य मार्ग पर गुरुवार को समय सायं 4 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पुत्र गजराज (35 वर्ष) अपने छह वर्षीय पुत्र ऋषभ के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन एवं ई-रिक्शा के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चैकी सिरौली से आरक्षी विख्यात, अमन तथा डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

Posted on 15.05.2026, Time-8:15PM
Sitapur, Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव के आगे बसावनपुर के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।जानकारी के अनुसार एक बाइक पर राजकुमार पुत्र मिश्री लाल, शिवकुमार पुत्र मिश्री लाल तथा सुरेश अवस्थी पुत्र राम सनेही निवासी बैदौरा थाना थानगांव सवार थे। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं।वहीं दूसरी बाइक पर कामिनी पत्नी वीरेंद्र निवासी सबलापुर रेउसा, कुंज पुत्र वीरेंद्र (उम्र लगभग 8 वर्ष) तथा राजेश सवार थे। यह लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक मिश्रा के निर्देश पर तीन एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी छह घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन करने वालों पर ही लगे है सरकारी भूमि पर कब्जाने के आरोप- अभिषेक गुप्ता

Posted on 15.05.2026, Time-8:15PM

Sitapur, Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। सरकारी भूमि विनिमय को लेकर उठे विवाद और लगाए गए आरोपों के बीच खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष पति व प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास एक इंच भी सरकारी भूमि अवैध रूप से पाई जाती है तो प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी के नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद से उनका परिवार केवल खैराबाद की जनता की सेवा में लगा हुआ है और जनता की सेवा ही उनका सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खैराबाद क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी कीमत पर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिस भूमि को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसका विनिमय पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया और न्यायालय के आदेश के तहत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बदले में सरकार को अधिक भूमि दी गई है और पूरा मामला नियमों के अनुरूप संपन्न हुआ है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस भूमि का विनिमय कराया गया, वह उनके आवास के नजदीक स्थित है और निजी आवश्यकताओं के चलते उस जमीन की जरूरत थी। इसलिए निजी कार्य के लिए वो जमीन ली गई है। उन्होंने कहा कि  नहीं तो और अधिक मूल्यवान भूमि सरकार को क्यों देते? उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगो का यही धंधा है कि आरोप लगाओ और पैसा वसूली करो। इसी कारण अनावश्यक विवाद खड़ा कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि पूरा मामला वैधानिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि जो लोग आज धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हीं पर सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सच सामने है और प्रशासनिक अभिलेख इसकी पुष्टि करते हैं। खैराबाद में इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं समर्थकों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन लगातार विकास कार्यों और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अभिषेक गुप्ता ने ये भी कहा जो सात सभासदों की जांच चल रही है उनका यह रामसिंह पुराना साथी है और इन लोगो का यही धंधा है सरकारी भूमि कब्जा करना वसूली करना। अभी हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा 100 बीघा जमीन खाली करने के आदेश के बाद इन सबके होश फाख्ता हो गए हंै। इसी लिए ये सब उल्टी सीधी हरकते चालू कर दी है। कार्यवाही न रुकी है ना रुकेगी चाहे ये कुछ कर लें।

पॉलीटेक्निक छात्र ने प्रधानाचार्य पर लगाया चप्पल से पीटने का आरोप

Posted on 15.05.2026 Time-8:15PM Sitapur, Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरायंजीत गाॅव में स्थित पॉलीटेक्निक के तृतीय वर्ष के छात्र ने परीक्षा देने के दौरान चप्पल से मारने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्यालय पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। पुलिस का कहना है कि छात्र नकल कर रहा था। जिस कारण प्रधानाचार्य ने थप्पड़ मार दिया। जो कैमरे में दिखाई दिया है। छात्र का कहना है कि उक्त समय का वीडियो सार्वजनिक किया जाय। तो सारी हकीकत सामने आ जायेगी। छात्र का कहना है कि परीक्षा केन्द्र पर काफी छात्र/छात्राओं की मौजूदगी में उसे चप्पल से पीटा गया है। जिसका उसे काफी आघात लगा है। मिली जानकारी के अनुसार सरायंजीत गाॅंव में स्थित ऐलिया पॉलीटेक्निक में लखीमपुर जनपद का एक छात्र बुधवार को तृतीय वर्ष (अंतिम वर्ष) की परीक्षा दे रहा था। छात्र के अनुसार उसने पीछे बैठे छात्र से समय पूंछने लगा। इसी दौरान प्रधानाचार्य ने कक्ष में प्रवेश किया। उन्होंने मेरी कांपी छीन ली और चप्पल निकलकर पीटने लगे। बाद में कांपी लौटाकर चले गये। सभी छात्रों के सामने चप्पल से हुई अनैतिक पिटाई से वह सदमें में आ गया। परीक्षा छूटने के बाद घर जाने में देरी के चलते वह थाने नहीं पहुंच सका। जिस कारण वह आज प्रार्थना पत्र देने आया है। उसे अब यह भी खतरा है कि प्रधानाचार्य की शिकायत पुलिस से करने के बाद प्रधानाचार्य उसका कैरियर खराब कर सकते हैं। यदि इंसाफ के बजाय मेरे साथ नाइंसाफी होगी तो मैं कोई भी कदम उठा सकता हूं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी थाना पुलिस व प्रधानाचार्य की होगी। जब थानाध्यक्ष से इसके बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया छात्र अभी पेपर देने गया है पेपर देने के बाद जब वापस आएगा तब कुछ कार्यवाही होगी। प्रकरण के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य पालीटेकनिक ऐलिया से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकि काल रिसीव न हो पाने के कारण जानकारी नही मिल सकी।

« Newer PostsOlder Posts »