Posted on 09.07.2026 Time 05.50 PM Thursday, Prayagraj, Allahabad, UP TET 2026 News Update
प्रयागराज, 09 जुलाई 2026, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी बुधवार को जारी कर दी है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 2 एवं 3 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई 2026 को प्रथम पाली में आयोजित की गई थी।
आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी का मिलान करें। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो अभ्यर्थी 8 जुलाई से 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक केवल ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित ऑनलाइन लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आपत्ति दर्ज करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।
