Web News

www.upwebnews.com

उपज की प्रदेश कार्यकारिणी में बाराबंकी के दिलीप श्रीवास्तव शामिल

July 20, 2026

उपज की प्रदेश कार्यकारिणी में बाराबंकी के दिलीप श्रीवास्तव शामिल

Dileep Shrivastava Journalist

स्थापना दिवस पर चार वरिष्ठ पत्रकारों को मिली नई जिम्मेदारी, जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स(उपज) के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए चार वरिष्ठ पत्रकारों एवं संगठन के सक्रिय सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। नवमनोनीत सदस्यों में श्री रामसेवक अडजरिया (झांसी), श्री अनिल शर्मा (उरई, जालौन), श्रीमती सुनीता उपाध्याय (गाजियाबाद) तथा श्री दिलीप श्रीवास्तव (बाराबंकी) शामिल हैं।

बाराबंकी के वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के जिला संयोजक दिलीप श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर जनपद के पत्रकारों में हर्ष का वातावरण है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे बाराबंकी इकाई के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उपज के जिलाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि दिलीप श्रीवास्तव लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाते रहे हैं। उनका अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा प्रदेश स्तर पर भी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने नवदायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला महामंत्री रत्नेश कुमार ने भी दिलीप श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि बाराबंकी के पत्रकार समाज के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर उपज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

50 वर्ष की पत्रकारिता पूरी करने पर गुलशन नैय्यर का स्वागत किया

प्रेस क्लब महासभा की बैठक आयोजित

हरिद्वार, 19 जुलाई। प्रेस क्लब में आयोजित महासभा की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर का मुक्ति मोद के संपादक के रूप में 50 वर्ष की पत्रकारिता पूर्ण करने पर स्वागत किया गया। वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र हर्ष, आदेश त्यागी, सुनीलदत्त पांडेय, डा.रजनीकांत शुक्ल, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, अमित शर्मा, संजय रावल, काशीराम सैनी ने पटका पहनाकर गुलशन नैय्यर का स्वागत किया और शुभकामनायें दी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने भी नैय्यर को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रेस क्लब में सदस्य पत्रकारों की सुविधाओं पूरा ध्यान दिया जा रहा है। प्रेस क्लब के विकास में वरिष्ठ पत्रकारों का सानिध्य भी हमेशा मिलता है। पत्रकारों के हितों को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी प्रेस क्लब निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मुक्ति मोद के संपादक वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैय्यर पत्रकारिता को मिशन के रूप में अंजाम दे रहे हैं। 50 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान रहा है।
—————————————————

पुलिस से मुठभेड़, बदमाश घायल, चल रहा इलाज।


रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 20/07/2026
बलिया,  गड़वार थाना पुलिस रात्रि गस्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि रतसर से नूरपुर मार्ग जाने वाली पुलिया के समीप सौरभ उपाध्याय निवासी असनवार पंडितपुरा को पुलिस ने घेर लिया और पुलिस को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।वही पुलिस जवाबी कार्यवाही करते हुए 27 वर्षीय बदमाश सौरभ उपाध्याय निवासी असनवार पंडितपुरा थाना गड़वार को दाहिने पैर में गोली मारी।घायल बदमाश को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर पर कराया भर्ती।घायल बदमाश का उपचार चल रहा है।वही पुलिस के द्वारा पूछताछ में जानकारी हुई की सौरभ उपाध्याय के द्वारा पुराने मुकदमे में गवाह विनोद उपाध्याय की साजिश के तहत अपने पिता देवेंद्र उपाध्याय के कहने पर अपने साथियों के साथ मिलकर गोविंद चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान, सूरज चौहान के साथ मिलकर हत्या की है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर,एक खोखा कारतूस 315 बोर को पुलिस ने किया बरामद।

एटा में एसएसपी ने कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए 17 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, अपराध बर्दाश्त नहीं

एटा 20 जुलाई उप्रससे। जनपद में पुलिस कप्तान ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक इंस्पेक्टर सहित 17 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। यह निर्णय रविवार देर रात लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामरन ने कुल 17 पुलिसकर्मियों के तबादले किए, जिनमें एक इंस्पेक्टर और सोलह उपनिरीक्षक शामिल हैं। ये सभी पुलिसकर्मी जनपद के विभिन्न थाना कार्यालयों में तैनात थे। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम जलेसर बनाया गया है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार को चौकी प्रभारी मिरहची, उपनिरीक्षक इशांत सिंह को चौकी प्रभारी जाबड़ा और उपनिरीक्षक रजत तरार को पुलिस लाइन से थाना सकरौली भेजा गया है। अन्य उपनिरीक्षकों में अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से पिलुआ, गौतम सिंह को पुलिस लाइन से राजा का रामपुर, अनुराग सिंह को पुलिस लाइन से थाना नया गांव, नवीन कुमार को पुलिस लाइन से अवागढ़, जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से अवागढ़, निजामुद्दीन को पुलिस लाइन से जसरथ पुर, नरेश चंद्र को पुलिस लाइन से सकरौली, हरिश्चंद्र राम को पुलिस लाइन से राजा का रामपुर, धर्मवीर सिंह को पुलिस लाइन से नया गांव, मुकेश बाबू को पुलिस लाइन से जसरथ पुर, दलबीर सिंह को पुलिस लाइन से अवागढ़ और कमलेश कुमार को पुलिस लाइन से नया गांव स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, दुलीचंद को चौकी प्रभारी जाबड़ा से सकरौली थाने भेजा गया है।

July 19, 2026

आरपीएफ इंचार्ज समेत तीन कर्मियों पर धमकी और अभद्रता का आरोप, थाने में दी तहरीर

पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की, आरपीएफ कर्मियों पर अन्य आरोप भी लगाए; आधिकारिक पक्ष का इंतजार

हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र निवासी होमेश मिश्रा ने आरपीएफ इंचार्ज तथा दो आरपीएफ कांस्टेबलों पर अभद्र व्यवहार, धमकी और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए संबंधित थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच एवं सुरक्षा की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामले में आरपीएफ का पक्ष सामने नहीं आया था।होमेश मिश्रा का आरोप है कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेहरू प्रतिमा के पास मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल ने उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांस्टेबल ने कहा कि यदि वह वर्दी में नहीं होता तो उन्हें गोली मार देता।शिकायतकर्ता ने तहरीर में कहा है कि उन्हें अपनी जान-माल का खतरा है और आशंका है कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरपीएफ इंचार्ज, कांस्टेबल की होगी।तहरीर में शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में एक आरपीएफ कांस्टेबल के विरुद्ध एक यात्री से मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी उन्हें है। इसके अलावा उन्होंने कुछ आरपीएफ कर्मियों पर अवैध वसूली तथा अवैध वेंडरों को संरक्षण देने जैसे आरोप भी लगाए हैं।शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की है कि उनके साथ किसी गंभीर घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

« Newer PostsOlder Posts »