Web News

www.upwebnews.com

पॉलीटेक्निक छात्र ने प्रधानाचार्य पर लगाया चप्पल से पीटने का आरोप

May 15, 2026

पॉलीटेक्निक छात्र ने प्रधानाचार्य पर लगाया चप्पल से पीटने का आरोप

Posted on 15.05.2026 Time-8:15PM Sitapur, Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरायंजीत गाॅव में स्थित पॉलीटेक्निक के तृतीय वर्ष के छात्र ने परीक्षा देने के दौरान चप्पल से मारने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्यालय पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। पुलिस का कहना है कि छात्र नकल कर रहा था। जिस कारण प्रधानाचार्य ने थप्पड़ मार दिया। जो कैमरे में दिखाई दिया है। छात्र का कहना है कि उक्त समय का वीडियो सार्वजनिक किया जाय। तो सारी हकीकत सामने आ जायेगी। छात्र का कहना है कि परीक्षा केन्द्र पर काफी छात्र/छात्राओं की मौजूदगी में उसे चप्पल से पीटा गया है। जिसका उसे काफी आघात लगा है। मिली जानकारी के अनुसार सरायंजीत गाॅंव में स्थित ऐलिया पॉलीटेक्निक में लखीमपुर जनपद का एक छात्र बुधवार को तृतीय वर्ष (अंतिम वर्ष) की परीक्षा दे रहा था। छात्र के अनुसार उसने पीछे बैठे छात्र से समय पूंछने लगा। इसी दौरान प्रधानाचार्य ने कक्ष में प्रवेश किया। उन्होंने मेरी कांपी छीन ली और चप्पल निकलकर पीटने लगे। बाद में कांपी लौटाकर चले गये। सभी छात्रों के सामने चप्पल से हुई अनैतिक पिटाई से वह सदमें में आ गया। परीक्षा छूटने के बाद घर जाने में देरी के चलते वह थाने नहीं पहुंच सका। जिस कारण वह आज प्रार्थना पत्र देने आया है। उसे अब यह भी खतरा है कि प्रधानाचार्य की शिकायत पुलिस से करने के बाद प्रधानाचार्य उसका कैरियर खराब कर सकते हैं। यदि इंसाफ के बजाय मेरे साथ नाइंसाफी होगी तो मैं कोई भी कदम उठा सकता हूं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी थाना पुलिस व प्रधानाचार्य की होगी। जब थानाध्यक्ष से इसके बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया छात्र अभी पेपर देने गया है पेपर देने के बाद जब वापस आएगा तब कुछ कार्यवाही होगी। प्रकरण के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य पालीटेकनिक ऐलिया से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकि काल रिसीव न हो पाने के कारण जानकारी नही मिल सकी।

प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परवार को प्रदान किये चार लाख रूपये, व्यक्त की शोक संवेदना

Posted on 15.05.2026 Time-8:15PM

Sitapur, Alok Kumar Bajpai

सीतापुर (उ0प्र0 समाचार सेवा)। राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने आज दैवीय आपदा के अन्तर्गत तहसील सदर, सीतापुर के अन्तर्गत ग्राम राजेपुर खुर्द मजरा हेमपुर परगना व तहसील व जिला सीतापुर के निवासी राहुल पुत्र मुनेन्द्र आयु लगभग 16 वर्ष, जिनकी आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से दबकर मृत्यु हो गयी थी, जिस पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन द्वारा निर्धारित राहत सामग्री एवं 04 लाख रूपये की सहायत राशि प्रभारी मंत्री द्वारा पीड़ित परिवार को प्रदान की गयी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि परिवार को इस कठिन समय में संबल मिल सके। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला एवं जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 उपस्थित रहे।

लखनऊ में महिला मोर्चा का कलेक्ट्रेट में धरना

लखनऊ, 15 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा)। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया ने किया।

महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता अखिलेश यादव शर्म  करो के बैनर लिए कलेक्ट पहुंची। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्यगेट पर धरना दिया और नारेबाजी की।

कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

Posted on 15.05.2026 Time 08.52 PM

लखनऊ, 15 मई 26, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।

मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने नीट यूजीसी परीक्षा रद्द होने पर आक्रोश व्यक्त किया। बाद में कुछ कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री का पुतला ले आए। उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उनसे पुतला छीनने की कोशिश भी की।

एटा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

एक साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

एटा 15 मई उप्रससे। जनपद में मिरहची थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले मुख्यालय भेजकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका के भाई रामू पुत्र भूदेव, निवासी भागपुर थाना बागवाला ने बताया कि 23 वर्षीय बहन राधा की शादी एक वर्ष पूर्व हजरतपुर थाना मिरहची निवासी सोनू के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार हिन्दू रीति-रिवाज के साथ की थी। और कहा मिरहची थानाध्यक्ष नीतू वर्मा को फोन कर बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना दी। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतू वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। सीओ संकल्पदीप कुशवाहा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना के समय मृतका के परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

मृतका के भाई भूदेव ने बताया कि राधा ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की है।
वहीं, थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने कहा कि अभी तक मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर हत्या के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

« Newer PostsOlder Posts »