Web News

www.upwebnews.com

नियो हॉस्पिटल के डॉक्टर पर पूर्व नर्स के गंभीर आरोप

June 7, 2026

नियो हॉस्पिटल के डॉक्टर पर पूर्व नर्स के गंभीर आरोप

सीएम-डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार

लखीमपुर खीरी।नियो हॉस्पिटल के डॉक्टर मुनीफ पर एक पूर्व नर्स ने निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला एसपी, डीएम से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है।
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में अस्पताल में नौकरी के दौरान डॉक्टर ने निकाह का भरोसा देकर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर दबाव बनाकर कई बार जबरन गर्भपात कराया गया। पीड़िता का दावा है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर समझौता कराया, लेकिन केस बंद होते ही मुकर गया।
वहीं डॉक्टर मुनीफ ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पीड़िता अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थी। उन्होंने कहा, “मैं उस फोर्थ क्लास की लड़की से शादी करूंगा जो बेडशीट बदलती हो।” साथ ही दावा किया कि वह पीड़िता को 20 लाख रुपये दे चुके हैं।
पीड़िता ने नई एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि आरोप झूठे हैं तो पीड़िता लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों तक क्यों पहुंची और डॉक्टर ने 20 लाख रुपये किस बात के दिए।मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस-प्रशासन की जांच और अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

दहेज हत्या के आरोपी वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

एपी सिंह/ अरुण मिश्रा
पढुआ खीरी।पढुआ थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी रॉबिन अली पुत्र मैकू निवासी ग्राम ढखेरवा खालसा थाना पढ़ुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली। क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी पढुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। दरअसल, थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम सिंगाही देहात निवासी शहनाज पुत्री सिराजुद्दीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर मृतका के पति रॉबिन अली, ननद रुखसाना, भाई छोटू, ससुर मैकू, बहनोई इकबाल व सास के विरुद्ध पढ़ुआ थाने में दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी रॉबिन अली ढखेरवा खालसा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने ढखेरवा खालसा तिराहा गन्ना सेंटर के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स बरामद हुई है। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल खीरी भेजा गया है। पढुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दहेज हत्या के मामले में वांछित था। और पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था। बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें दर्ज हैं।

भाकियू अराजनैतिक की हुंकार: 9 जून को गोला से हरिद्वार कूच करेंगे हजारों किसान

रामचन्द्र मंगलेश /एपी सिंह

मितौली खीरी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की युवा मोर्चा बैठक खिरिया चौराहा स्थित पटेल ढाबा पर जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन एवं युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट सर्वजीत सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में युवाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में 9, 10 एवं 11 जून को हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 9 जून को गोला गोकरननाथ रेलवे स्टेशन से हजारों कार्यकर्ता हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। नेताओं ने किसानों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर हरिद्वार से बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।

बलिया में दिन दहाड़े डकैती, नकाबपोशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बनाया बंधक और नकदी जेवरात लेकर हुए फरार

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 07/06/2026

बलिया, 07 जून 2026,   खेज़ुरी थाना अंतर्गत खड़सरा गाँव में दिन दहाड़े आधा दर्जन नकाबपोशों ने असलहे के बल पर एक अल्पसंख्यक परिवार के घर मे डकैती की। विरोध करने पर घर की महिलाओ को बंधक बनाकर जमकर पीटा। घर के सारे जेवरात और नगदी लेकर हुए फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने FIR दर्ज कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें की गठित।

घर के बाहर पुलिस की मौजूदगी की यह तस्वीरे बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खडसरा गांव की है जहाँ एक अल्पसंख्यक परिवार के घर मे दिन दहाड़े आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया। पीड़ित परिवार की माने तो उस वक्त घर मे सिर्फ महिलाएं ही थी । डकैतों ने असलहे के बल पर घर का सारा सामान और जेवरात लूट लिया और ले गए विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा। जाते जाते डकैतों ने पुलिस में शिकायत करने पर उनके पति को हत्या करने की धमकी देते गए। पीड़ित परिवार पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है वही अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित कर जांच शुरू कर दिया है।

Moradabad रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत ड्रिंकिंग वाँटर के उन्तीस कार्टन जब्त

कलकत्ता जाने वाली गुरुमुखी एक्सप्रेस के कोचों में छिपाकर रखे गए
रेल नीर की बजाय अन्य ब्रांड पानी बेचा जा रहा

Post on 7.6.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia,11.00 Am

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
ट्रेनों में रेल नीर की जगह अन्य पानी के ब्रांड की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।शनिवार को गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन -12326 ट्रेन में अनाधिकृत ब्रांड का पानी पकड़ा गया।मुरादाबाद स्टेशन पर वाणिज्य विभाग सक्रिय हुआ। सीआईटी भावेश शर्मा, टीटीई अतुल सिंह आदि स्टाफ ने ट्रेन के कोचों को औखंगाला। टीम ने ट्रेन से पानी के 29 कार्टन बरामद किए।विक्रेता के पास दस्तावेज व होने से सभी कार्टन को जब्त कर लिया गया।

सीनियर डीसीएम का कहना है कि मैसर्स वृंदावन केटरिंग कंपनीके विक्रेता पर अनाधिकृत ब्रांड बेचने पर लगा जुर्माना लगाया गया है ।विक्रेता के पास ब्रांड का पानी बेचने का प्रमाण पत्र नहीं था। रेल प्रशासन ने ड्रिंकिंग वाँटर के कार्टन को जब्त कर लिया गया। पेयजल की पेटियों को लॉस्ट प्रापर्टी में जमा कराया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »