उत्तर प्रदेश समाचार सेवा 10-9-2026
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता बस्ती
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरिश द्विवेदी को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरिश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ पार्टी के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रही है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने के साथ ही देशभर में युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हरिश द्विवेदी अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए भाजपा संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
