Web News

www.upwebnews.com

एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार की मौत, 50 यात्री घायल

April 25, 2026

एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार की मौत, 50 यात्री घायल

शुक्रवार सुबह और फिर देर रात हुए हादसे

Post on 25.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार का दिन मुरादाबाद अलग-अलग दो सड़क हादसों से दहल गया। मैनाठेर में सुबह हुईं पहली घटना में एक परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूसरी सड़क दुघर्टना लखनऊ हाईवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई।तेज रफ्तार से चल रहीं डबल डेकर बस में करीब दो सौ यात्री सवार थे। हादसे में 50 यात्री घायल हो गए। देर रात हादसे से हड़कंप मचा रहा। सीतापुर से हरियाणा जा रही बस यात्रियों को मुरादाबाद, रामपुर और मूंढापांडे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
संभल मुरादाबाद के बीच मैनाठेर में डंपर और ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। सुबह छह बजे हुईं घटना का कारण डंपर चालक अचानक झपकीं लगना माना जा रहा है। हादसे में ट्राली में सवार लोगसंभल में कैलादेवी निवासी किसान नरेश सैनी की बेटी के लिए गांव गुरेर गए थे। किसान की पत्नी ऊषा अपने गुरेरगांव में भाई सतीश को भात का न्योता देने गई थीं।वापसी में समय डंपर से टक्कर में हो गई। इसमें शांति-65 और उनकी बहू सुमन-35 और पोता अजीत-12 व पोती सृष्टि-8 की मौत हो गई।
जबकि दूसरी घटना शुक्रवार देर रात हुईं।हाईवे पर मूंढापांडे थाने के पास स्लीपर बस पलट गई। इसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए। सीतापुर से हरियाणा जा रहे यात्री मजदूर बताए गए हैं।‌बताया जाता है कि बस पूरी तरह से ठसाठस भरी हुईथी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस में दो चालक नशा किए थे इस दौरान दोनों में बस चलाने को लेकर खींचतान हुई। हादसे की सूचना पर एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मुरादाबाद,मूंढापांड़े व रामपुर के
अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नमामि गंगे योजना के तहत एसटीपी परियोजनाओं का मण्डल आयुक्त ने किया निरीक्षण

मथुरा, 24 अप्रैल 2026। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत मथुरा जनपद में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं का शुक्रवार को मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप ने निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त उमेशमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी सी. पी. सिंह, जलनिगम ग्रामीण के परियोजना प्रबंधक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले आयुक्त ने वृन्दावन स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह 13 एमएलडी क्षमता का प्लांट है, जिसमें नगर के 13 में से 11 नालों को पहले ही टैप किया जा चुका है। शेष दो नालों—चैतन्य बिहार (सुनरख) एवं कालीदह क्षेत्र—के लिए एसटीपी का निर्माण पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में तीन माह का ट्रायल चल रहा है। इस परियोजना का संचालन एवं अनुरक्षण आगामी 15 वर्षों तक कार्यदायी संस्था द्वारा किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए पिलर व प्लिंथ में पाई गई खामियों (हनीकॉम्बिंग) को सुधारने, भवन की फिनिशिंग व रंगाई कार्य पूरा करने तथा फर्श व सीढ़ियों पर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स में गैप को ठीक कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद छाता स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया गया। यहां 14 नालों को टैप कर 6 एमएलडी क्षमता का प्लांट प्रस्तावित है, जिसकी वर्तमान प्रगति लगभग 13 प्रतिशत है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि परियोजना सुनसान क्षेत्र में होने के कारण एक अभियंता की स्थायी तैनाती की जाए तथा उपजिलाधिकारी छाता साप्ताहिक निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही यमुना नदी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु रिटेनिंग वॉल का निर्माण कर दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अंत में कोसी कलां स्थित 12 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निरीक्षण किया गया, जिसकी भौतिक प्रगति लगभग 42.65 प्रतिशत बताई गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी भूमिगत कार्य पूर्ण कर लिए जाएं तथा जुलाई 2026 तक परियोजना को पूरा कर ट्रायल शुरू किया जाए।
आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सभी एसटीपी से प्राप्त शोधित जल का उपयोग वनों की सिंचाई, कुंड/तालाबों को भरने और अन्य उपयोगों में सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

April 24, 2026

रेलवे की रीढ़ रनिंग स्टाफ, अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि -महामंत्री

-शुक्रवार को मनोरंजन सदन में हुई लोको एवं ट्रैफिक रनिंग स्टाफ हुईं काँफ्रेंस

-एनआरएमयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री के अलावा डीआरएम, समेत तमाम पदाधिकारी और रेल कर्मी
Post on 25.4.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
लोको एवं ट्रैफिक रनिंग स्टाफ की बैठक में रनिंग स्टाफ की समस्याओं और उसके निदान का हल तलाशने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को एनआरएमयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम मनोरंजन सदन में हुआ।

कार्यक्रम में एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और डीआरएम समेत अधिकारी और मंडल भर से रेल कर्मियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रनिंग स्टाफ रेलवे की रीढ़ है। उन्होंने उनके अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता करार दिया। कहा कि रनिंग स्टाफ की आवाज ही संगठन की असली ताकत है।इसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सका।
इस दौरान मौजूद डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने भी रनिंग स्टाफ की रेलवे में भूमिका को अहम मानते हुए कहा कि स्टाफ रेल संचालन व्यवस्था कीधुरी है। आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर हरसंभव प्रयास को कहा।
कार्यक्रम में प्रवीणा सिंह, सुहैल खालिद, अमित भागवत, मनोज शर्मा, मोहित गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
नरमू के मंडल अध्यक्ष राजेश चौबे ने हमारी एकता ही ताकत है। संगठित होकर अपने अधिकारों की मजबूत आवाज बने।
कार्यक्रम में कर्मचारियों ने कैडर, से जुड़ी समस्याएं और प्रमुख बिंदुओं को रखा। तीस सूत्रीय मांगों में ड्यूटी पर काम का दबाव,पर्याप्त रेस्ट की कमी,48 घंटे कासाप्ताहिक अवकाश देने समेत अन्य बिंदु रहे।
महामंत्री ने इससे पहले रेलवे प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन भी किया।
कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय महामंत्री, डीआरएम,ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशनकी राष्ट्रीय महिला संयोजिका प्रवीणा सिंह के अलावा एडीआरएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीईई के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे,आर के बाली,शिवराज सिंह, दीपक यादव,नरेंद्र त्यागी, विजयंत शर्मा,पंकज सक्सेना,
नफीस खां,आरके कन्नौजिया, डायरेक्टर सुनील सिंह, संजय वर्मा और आईवन एडिशन, राजेश दुबे,राजपाल सिंह, सलीम सौरभ,नरेश गुरुंग, अनिल सोनी रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया।

वैक्सीन लगाने के बाद मासूम की मौत,जांच करने पहुंची टीम

मैनपुरी/बिछवा। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में एएनएम और आशा द्वारा एक 10 माह के बच्चे का वैक्सीनेशन किया गया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी शुरू हो गई बाद में उसकी मौत हो गई। मामले में जिला स्तरीय चिकित्सा टीम में पहुंचकर जानकारी की है। परिजनो ने  पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
गांव देवगंज निवासी शिवानी पत्नी अरविंद कुमार ने गांव की आशा और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनके 10 माह का पुत्र आरव जिसका कानपुर काफी दिनों तक इलाज चला था। उसे गांव की आशा हुआ एएनएम ने उनके मना करने के बाद भी तीन डोज वैक्सीन दिया। उसके बाद उनके पुत्र की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई उन्होंने विभाग को सूचना दी लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने परिजनों से मुलाकातकी। मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम करने की बात कही। लेकिन मृतक की मां शिवानी ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष आशीष दुबे ने भी परिजनों को समझाया लेकिन पोस्टमार्टम के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। वही किसी भी प्रकार की कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग अपने हिसाब से जो कार्रवाई करना है करें वह किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। टीम में डॉक्टर अजय कुमार डॉक्टर पपेंद्र कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरिभान सिंह नारायण सिंह पंकज अभिषेक प्रताप सिंह आदि लोगों ने पहुंच कर मामले को बारीकी से जांचा। टीम ने जो भी मासूम का इलाज कानपुर के अस्पताल में हुआ है सभी के कागज एकत्रित किए हैं। पहुंची टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद जिसका भी दोष आएगा वह बक्सा नहीं जाएगा।


 

शहीद स्मारक में लटका मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

मैनपुरी, दन्नाहार थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक का शव शहीद स्मारक पर लटका मिला है। गुरुवार देर रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान विकास उर्फ विक्की (35 वर्ष) पुत्र कुशल पाल निवासी ग्राम विघरई के रूप में हुई है।
परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी और तब से उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन बाद गुरुवार देर शाम ग्रामीणों को शहीद सुनील स्मारक पर उसका शव लटका हुआमिला। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे यह 1-2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।
घटना ग्राम कंजाहार में श्री हर्ष (28 वर्ष) के खेत में बने शहीद फौजी सुनील कुमार स्मारक के अंदर हुई। विकास उर्फ विक्की ने स्मारक के गेट के ऊपर बनी लोहे की ग्रिल से लोहे के तार का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया गया है।सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लापता युवक का शव स्मारक पर लटका मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
« Newer PostsOlder Posts »