Web News

www.upwebnews.com

पलिया के मजगई में ‘खेत बचाओ अभियान’, जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

June 13, 2026

पलिया के मजगई में ‘खेत बचाओ अभियान’, जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

लखीमपुर खीरी। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने आज विकास खण्ड पलिया के ग्राम मजगई में किसानों के साथ संवाद किया। यह कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” के तहत हुआ।कृषि अधिकारी ने धान और गन्ने में यूरिया की वैज्ञानिक टॉप ड्रेसिंग, कीट-रोग प्रबंधन, उर्वरक-रसायनों के संतुलित उपयोग, भूमि शोधन और बीज शोधन पर किसानों को जागरूक किया। फार्मर रजिस्ट्री, कृषि यंत्रीकरण योजनाएं और अनुदानित दर पर बीज की जानकारी भी दी गई। किसानों से लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की गई।गुणवत्ता नियंत्रण के तहत पलिया में बीज और कीटनाशी दवाओं के 4 नमूने संग्रहित किए गए। संवाद में ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी कृषि, विभागीय कार्मिक और करीब 50 किसान मौजूद रहे।

ट्रैक्टर पलटने से किशोर चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

तिकुनियां खीरी
क्षेत्र की ग्राम पंचायत इंद्रनगर में ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इंद्रनगर निवासी हरप्रीत सिंह (15 वर्ष) ट्रैक्टर चला रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नेपाल की ओर से खखरौला एसएसबी कैंप के पीछे स्थित बांध मार्ग से आ रहा था। इसी दौरान चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर सोनालिका कंपनी का प्रतीत हो रहा है तथा उसके संबंध में कुछ तथ्य संदिग्ध पाए गए हैं। ट्रैक्टर के नेपाल से आने की बात भी सामने आई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

June 12, 2026

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आई बस एक की मृत्यु, 7 झुलसे

फहीम अहमद ने जताया गहरा दुख, हाईटेंशन लाइन हादसे में बारात की खुशियां बदलीं

खीरी टाउन-खीरी।गुरुवार की शाम पीलीभीत से आ रही बारात की बस 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में करंट उतर आया। इस दर्दनाक हादसे में बस सवार 45 लोगों में से 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 23 वर्षीय ज़ीनत की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही नगर पंचायत खीरी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि फहीम अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला चिकित्सालय जाकर घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां बारात आ रही थी।फहीम अहमद ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक कभी न भूलने वाली दर्दनाक घटना है, जिसमें एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते विद्युत विभाग द्वारा झूलते हुए तारों की मरम्मत कर दी जाती तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और घायलों के समुचित इलाज की मांग की है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए : नितिन अग्रवाल

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ मीडिया संवाद कार्यक्रम

गरीब किसान महिला और युवाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया

लखीमपुर खीरी। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री श्री नितिन अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों,जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, अंकित अवस्थी, हर्ष गुप्ता, जिला आईटी प्रभारी शौर्य सक्सेना एवं सुमित मोदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री नितिन अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के विचार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने उपस्थित पत्रकारों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों का सशक्तिकरण है। देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सड़कों, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, हवाई अड्डों तथा डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास को नई गति मिली है।
मीडिया संवाद के दौरान पत्रकारों द्वारा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।विकास और जनसेवा की यह यात्रा आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है, जो सरकार की योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह, अनुराग मिश्रा, मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, संजय मिश्रा, संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी अभिजात मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, अंकित अवस्थी, हर्ष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले 2 नाबालिग हिरासत में, एक फरार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले 02 बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि 11 जून को प्रभारी निरीक्षक रेलवे द्वारा सूचना नोट करायी गयी कि गाडी संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस जब पेमेश्वर गेट के खम्बा नम्बर 1230/05 निकट से गुजर रही थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे गाडी पर पत्थर मारकर ट्रेन का विन्डो ग्लास तोड दिया। जिससे रेलवे गाडी में बैठे यात्रियों की जान जोखिम मे आ गयी। सूचना पर तत्काल थाना रसूलपुर पर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा एवं मेरे द्वारा स्वयं स्थानीय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर
हुए घटना के खुलासे के लिए थाना रसूलपुर, दक्षिण, लाइनपार व एसओजी, सर्विलांस सहित कुल 10 पुलिस टीमों का गठन किया था। गठित पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया। पुलिस टीमो द्वारा लगातार लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गये। जिनमें रेलवे ट्रैक पर कूडा बीनने वाले तीन बाल अपचारी द्वारा कूडा बीनते समय ट्रैक के पास से पत्थर उठाकर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका गया था जिससे ट्रेन के विन्डो का ग्लास टूट गया जिससे यात्रियों की जान जोखिम मे आ गयी। इस घटना में 03 बाल अपचारियों का नाम प्रकाश मे आया। पुलिस टीमों द्वारा शुक्रवार को दो बाल अपचारियों को हिरासत मे लिया गया है तथा तीसरे बाल अपचारी की तलाश जारी है।
एसएसपी ने बताया कि बाल अपचारियों को नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर हिरासत पुलिस मे लिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलपुर प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस मुकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रेम शंकर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी शेर सिंह आदि है।

« Newer PostsOlder Posts »