Web News

www.upwebnews.com

शामली के आयुष मलिक ने की ‘घर वापसी’?, बिना दाढ़ी की फोटो हुई वायरल

June 15, 2026

शामली के आयुष मलिक ने की ‘घर वापसी’?, बिना दाढ़ी की फोटो हुई वायरल

कहा था- मर्जी से बना हूँ मुस्लिम, नहीं करूंगा वापसी !

शामली/मेरठ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बेहद चर्चित और करोड़पति दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक उर्फ रहमान के धर्मांतरण मामले में एक बेहद चौंकाने वाला नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर आयुष मलिक की एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह बिना दाढ़ी और बिना सिर के बालों के नजर आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आयुष मलिक की ‘घर वापसी’ हो चुकी है।

चर्चाओं के अनुसार, कुछ हिंदूवादी संगठनों ने आयुष मलिक को समझा-बुझाकर और उसका शुद्धिकरण कराकर वापस सनातन धर्म में शामिल करवा लिया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन और आयुष के परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस वायरल फोटो ने इंटरनेट मीडिया से लेकर जमीन तक हलचल पैदा कर दी है।

June 14, 2026

दाह संस्कार से लौटते समय यमुना में डूबा युवक, दूसरे दिन भी नहीं मिला शव

Posted on 14.06.2026 Time 09.39 PM Mathura Vrandavan
मथुरा, 14 जून 2026, गोकुल बैराज पर दाह संस्कार से लौटने के दौरान एक युवक यमुना नदी में डूब गया। घटना के बाद से प्रशासन और राहत दल युवक की तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अडूकी निवासी उमेश कुमार (38 वर्ष) पुत्र  हरिओम अपनी चचेरी बहन के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गोकुल बैराज गया था। बताया गया है कि दाह संस्कार के बाद वह यमुना किनारे हाथ धो रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। हालांकि देर रात तक और अगले दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खोज अभियान तेज करने और जल्द से जल्द युवक का शव बरामद करने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि गोताखोरों एवं संबंधित टीमों द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।

Hathras हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Posted on 14.06.2026 Time 09.33 PM, Sunday

हाथरस 14 जून 2026, मुरसान थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर में शनिवार देर शाम हार्डवेयर कारोबारी सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के असरोई गांव के निवासी थे और वर्तमान में दयालपुर में परिवार के साथ रहकर कारोबार करते थे।परिजनों के अनुसार पड़ोस का एक युवक तीन साथियों के साथ सुनील को कार से अपने साथ ले गया। रास्ते में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। आरोप है कि घायल सुनील को अस्पताल ले जाने के बजाय आरोपी करीब दो घंटे तक कार में घुमाते रहे और बाद में अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। अलीगढ़ ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता जयवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। क्षेत्राधिकारी मुरसान जे.एन. अस्थाना ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Mainpuri गौशाला में तड़पते गोवंश को कौवों ने नोचा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Posted on 14.06.2026 Time 09.27 PM Sunday, Mainpuri
व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
मैनपुरी, 14 जून 2026, एलाऊ जागीर ब्लॉक के मलिकपुर स्थित गौशाला में रविवार को अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में बीमार और असहाय गोवंशों की उचित देखभाल नहीं हो रही है। एक गंभीर रूप से बीमार गोवंश को कौवों द्वारा नोचे जाने की घटना सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
ग्रामीणों के अनुसार संबंधित गोवंश काफी समय से गंभीर हालत में पड़ा हुआ था, लेकिन उसके उपचार के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। स्थिति इतनी दयनीय हो गई कि कौवे उसे नोचते रहे और जिम्मेदार लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण गौशाला पहुंच गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सचिव और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दिन के समय भी गौशाला में कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं रहती, जिससे गोवंशों की निगरानी और देखभाल प्रभावित होती है। भीषण गर्मी के बावजूद पशुओं के लिए पर्याप्त छाया, स्वच्छ पानी और हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण शेर सिंह ने बताया कि गौशाला की समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि गौशाला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गोवंशों के अवशेष एवं कंकाल तक दिखाई देते हैं, जो व्यवस्थाओं की बदहाली को दर्शाते हैं। गर्मी के मौसम में भी पशु खुले में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कराने, गोवंशों के लिए चारा, पानी और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बीमार पशुओं के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन में ब्रजेश कुमार, संजय यादव, प्रबल कुमार, अजय कुमार, राकेश यादव, मनोज यादव, रामरतन यादव, फेरु सिंह, सियाराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी उमेश कुमार कौशल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही गौशाला का निरीक्षण कराया जाएगा और जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

CM Yogi Adityanath के निर्देश: जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को प्राथमिकता दें अफसर

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर एवं आजमगढ़ मण्डल के सांसदों व विधायकों और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की
 
जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर प्राथमिकता निर्धारित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये समय से परियोजनाआ की स्वीकृति करायी जाए तथा तत्काल कार्य प्रारम्भ कराया जाए : मुख्यमंत्री
Posted on 14.06.2026 Time 08.56 PM Sunday, Gorakhpur, Azamgarh
गोरखपुर: 14 जून, 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर एवं आजमगढ़ मण्डल के सांसदों व विधायकों और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दोनों मण्डलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगामी परियोजनाओं/प्रस्तावों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विधानसभावार उनके क्षेत्र की सड़क आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुये कहा कि बैठक का उद्देश्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों मे समान रूप से विकास सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर प्राथमिकता निर्धारित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये समय से परियोजनाआ की स्वीकृति करायी जाए तथा तत्काल कार्य प्रारम्भ कराया जाए। उन्हांने कहा कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। लोक निर्माण विभाग तकनीक की मदद से कार्य की ऑनलाइन तथा भौतिक निगरानी करे। उन्होंने सेतु निगम को तकनीक का उपयोग करते हुये सेफ्टी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान लोगां की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्हांने कहा कि ज्यादा बिलो टेन्डर होने पर कार्य की गुणवक्ता प्रभावित होती है, इसलिए ऐसे लोगां का चिन्हित कर कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर-आजमगढ मण्डल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आगामी सड़क निर्माण परियोजनाओं, प्रस्तावों का डिजिटल प्रेजेंटेशन देखा। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को आगामी प्रस्तावों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी ने सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि सड़कों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों से प्राथमिकता का निर्धारण जनप्रतिनिधियों की सहमति से किया जाए। जनप्रतिनिधि जिन सड़कों को प्राथमिकता दें, सबसे पहले उनका एस्टिमेट बनाकर योजना स्वीकृत कराकर, शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाए। उन सड़कों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाए, जो बड़े क्षेत्र को लाभान्वित करने वाली हों।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण कार्य की निरन्तर मॉनिटरिंग करते रहें, ताकि तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य हो। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर और आजमगढ मण्डल विकास की नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहें और किसी विकास कार्य में अड़चन आने पर अधिकारियों के साथ मिलकर उसे दूर कराएं।
बैठक मे परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा बलिया-बांसडीह मार्ग पर पानी भरने की समस्या पर मुख्यमंत्री जी ने मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर रिर्पोट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  कमलेश पासवान, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद रवि किशन शुक्ल, सांसद विजय दुबे, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान सहित जनप्रतिनिधिगण व शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
« Newer PostsOlder Posts »