Web News

www.upwebnews.com

लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद तेजवीर सिंह चौधरी

May 30, 2026

लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद तेजवीर सिंह चौधरी

उपज ने मनाया 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) मथुरा के तत्वावधान में शनिवार को 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्षों के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आयोजक एवं उपज जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रसून शुक्ला, उपज प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण, बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी सहित अन्य अतिथियों का पटुका ओढ़ाकर एवं राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को उठाने और शासन-प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की दो सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल युग की चुनौतियों तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। साथ ही पत्रकारों के मानदेय, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीरता से प्रकाश डाला गया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. सिकरवार, हेमंत अग्र हरि,विजय सिंघल, अनुज उपमन्यु, ऋषि पंडित सहित जिले भर के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन केशवानंद त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपज के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

पुलिस पर जानलेवा हमले में तीन दोषियों को सजा

दो को 4-4 व एक को एक साल की सजा, तीनों पर उत्तराखंड में भी अपराधिक मामले
फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 ने सुनाया निर्णय
Post on 30.5.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 6.45 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

उत्तराखंड में वांछित अपराधी रहे तीन बदमाशों को पुलिस पार्टी पर हमले में दोषी करार दिया गया है।आरोपियों के खिलाफ दर्ज केसों की सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 धीरेन्द्र सिंह ने साक्ष्यों के आधार पर दोषी मानाऔर सजा सुनाई। इनमें दो को 4-4 और एक दोषी को एक साल की सजा मिली है।

19 दिसंबर,15 को कटघर क्षेत्र में डीयर पार्क के पास रफातपुर रोड की घटना है।कटघर पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला। पुलिस मौके की तलाश में जुट गई।डीयर पार्क पर रफातपुर रोड पर बदमाशों की लोकेशन मिलीं।पुलिस टीम ने घेराबंदी की।टीम देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।इस दौरान पुलिस ने हमलावरों को घेरते हुए गिरफ्तार कर लिया।

मामले की सुनवाई एफटीसी कोर्ट-2 धीरेन्द्र सिंह की अदालत में हुईं।विशेष लोक अभियोजक महेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि अदालत में पुलिस रिपोर्ट व आरोपियों की अपराधिक मामलों से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने तीनों को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। मूंढापांडे के आसिफ और अनमोल को पुलिस पर हमले में
चार चार साल और एक दोषी आशु को एक साल की सजा मिली। प्रत्येक दोषी पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

वाराणसी के पत्रकारों के लिए बनेगा मीडिया हाउस: मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

Posted on 30.05.2026 Time 10.00 PM

सरकार से पत्रकारों व समाचार पत्र कर्मियों के लिए कैश लेश चिकित्सकीय सुविधा की उठी मांग
– उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन
वाराणसी 30 मई 2026, वाराणसी के पत्रकारों हेतु मीडिया हाउस बनवाने का आश्वासन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिया है। वह शनिवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट उपज वाराणसी इकाई द्वारा आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हितार्थ अपना सहयोग देने को कहा।
शिवपुर स्थित होटल रवींद्राया रेसिडेंसी में आयोजित पत्रकारिता दिवस पर काशी के मूर्धन्य पत्रकारों का सम्मान भी किया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार शुभकार दुबे, सुरेश प्रताप सिंह, योगेश कुमार गुप्त, विकास पाठक, शरद वाजपेयी एवं प्रदीप उपाध्याय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं उसको प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर उसे पूरा करने का प्रयत्न किया जाएगा उन्होंने उपज के महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव से कहा कि वह एक प्रतिवेदन तैयार
कर उन्हें दे जिसे वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक प्रेषित कर उसे क्रियान्वित कराने का प्रयास करेंगे।
अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि कांची कामकोटि पीठ के प्रतिनिधि श्री बी एस सुब्रह्मण्यम मणि ने कहा कि जिस प्रकार भगवान भास्कर के दर्शन कर हम दिन की शुरुवात करते है,उसी प्रकार सुबह समाचार पत्रों के माध्यम से हमें देश विदेश की गतिविधियों से अवगत होते है। इसमें पत्रकारों की भूमिका अहम हो जाती है।
मुख्य वक्ता बीएचयू पत्रकारिता विभाग के आचार्य बाल लखेंद्र जी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के लिए अंग्रेजियत छोड़नी होगी। आज पूरे देश में हिंदी पत्रकारिता अपना एक महत्वपूर्ण साख रखती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री चेत नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारिता आज जोखिम का कार्य हो गई है फिर भी दुर्भाग्य है कि पत्रकारों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था आज भी नहीं है। उपज अध्यक्ष विनोद बागी ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि जिस प्रकार सभी को चिकित्सा सुविधा सरकार प्रदान कर रही है लेकिन आज पत्रकारों को कोई चिकित्सीय सुविधा न देना बहुत ही दुर्भाग्य है। सरकार से कैश लेश चिकित्सकीय सुविधा देने की मांग की गई।
इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित अशोक पांडे का तबलावादन एवं वायलिन पर संगति पंडित सुखदेव मिश्र जी ने की उन्होंने लोगों का मंत्र मुग्ध का दिया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ने, स्वागत उद्बोधन डॉ अरविंद कुमार सिंह ने एवं धन्यवाद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल जी ने किया।

सुविधा। वन्दे भारत एक्सप्रेस का तीन जून से शाहजहांपुर में ठहराव

Rail

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन में एक ठहराव बढ़ा
शाहजहांपुर में 3 जून को स्टेशन पर उद्घाटन समारोह की तैयारी

सांसद,विधायक समेत रेल अधिकारी दिखाएंगे हरी झंडी

लखनऊ से शाहजहांपुर-22545
समय- 7.34-7.38,

देहरादून से —
शाहजहांपुर- 22546
समय 20.04-20.06

मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा

आधुनिक व तेज रफ़तार वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को नई सुविधा मिलने देने जा रही है। लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक और ठहराव बढ़ा है।ट्रेन 3 जून से शाहजहांपुर स्टेशन पर भी रुकेंगी। इससे शाहजहांपुर में यात्रियों को दून तक ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी।

बुधवार को ट्रेन के पहले ठहराव पर उद्धघाटन कार्यक्रम की तैयारी है।सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाएंगे। मंडल रेल अधिकारी उद्घाटन की तैयारी में जुटे है।

मंडल में चलने वाली वंदे भारत एक्सवप्रेस ट्रेन में एक और स्टापेज का निर्णय लिया गया है।रेल मुख्यायल ने लखनऊ -देहरादून वंदे भारत शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकेंगी।
लखनऊ से वंदे भारत अब बरेली से पहले शाहजहांपुर में भी रुकेंगी। इससे शाहजहांपुर के यात्रियों को देहरादून जाना आसान रहेगा।इसी तरह वापसी में देहरादून-लखनऊ जाने वाली ट्रेन का शाहजहांपुर में रात 8 बजे निर्धारित किया गया है।

सांसद,विधायक दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी—

3 जून को ट्रेन का शाहजहांपुर विधिवत रुप से पहली बार ठहराव होगा।सांसद जतिन प्रसाद, विधायक मिथलेश कठेरिया व अन्य जनप्रतिनिधि भी ट्रेन को पहली बार शाहजहांपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल प्रशासन उदघाटन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है।

वंदे भारत के सफर में दो स्टेशन और जुड़े —
ट्रेन का नजीबाबाद के बाद अब शाहजहांपुर भी शामिल किया गया है।
रेल मुख्यालय ने यात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन के दो और
स्टापेज बढ़ाएं है। इस नए ठहराव से ट्रेन की ऑक्यूपेंसी भी बढ़ने से रेल राजस्व में वृद्धि होगी।

वर्जन-
लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 3 जून से शाहजहांपुर में भी रुकने लगेगी। वंदे भारत का शाहजहांपुर में आने जाने का समय निर्धारित कर लिया गया है। इस स्टेशन पर ट्रेन का दो मिनट का ठहराव रहेगा। इससे यात्रियों की ट्रेन की कनेक्टविटी भी बढ़ेगी।

महेश यादव सीनियर डीसीएम

रेल प्रशासन ने जिस विजिलेंस अफसर की घंटों की आवभगत, आखिरकार फर्जी निकला

युवक ने स्टेशन पर रौब झाड़ा मुआयना किया, आदर-सत्कार कराया,वीआईपी रूम में
नाश्ता खाया

मुआयना के लिए लिंक एक्सप्रेस में सेकंड एसी से रवाना, बाद में एक अधिकारी को सीधे सस्पेंड की धमकी से खुली फर्जीवाड़े की पोल
नजीबाबाद में पूछताछ में अफसर नहीं आईडी दिखा पाया,जीआरपी ने गिरफ़तार किया सीआईटी ने आईडी पूछी तो नकली निकला,पुलिस ने किया गिरफ़तार

Post on 29.5.29
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia, Time 10.00 pm
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

मुरादाबाद स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के विजिलेंस अफसर की एक मौजूदगी से रेल प्रशासन घंटों हलकान रहा। अफसर के रेलवे स्टेशन पहुंचने से अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।अफसर ने भी अपने रुतबे का रौब गांठा। स्टेशन देखा।अन्य‍ विभागों का निरीक्षण किया। खामी मिलने पर हड़काया। जिम्मेदारों ने भी अहमियत दी। वीआईपी रूम में पूरे प्रोटोकॉल के संग नाश्ता कराया। अफसर ने नजीबाबाद जाने की इच्छा जताई। तो लिंक एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में बैठाकर रवाना किया।हालांकि बाद में मामले की भनक लगी तो पूछताछ हुई।अफसर को फर्जी मानते हुए रेल प्रशासन ने नजीबाबाद में जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

शुक्रवार को मुरादाबाद में जावेद अली नाम के व्यक्ति ने रेलवे बोर्ड में विजिलेंस अफसर बताकर चार घंटों तक रेल प्रशासन को छकाए रखा।स्‍टेशन अधिकारी भी उसके आदेश का हाथ बांधे पालन करते रहे।अफसर ने स्टेशन, प्लेटफार्म का मुआयना किया। स्टेशन पर विभागों को देखा। कमी पर कार्रवाई की धौंस दी। जावेद अली को बोर्ड अफसर मानते हुए स्‍टेशन अधिकारी, चेकिंग स्टाफ समेत अन्य विभागीय स्टाफ उसका आदेश मानते हुए आगे पीछे दौड़ता रहा। नकली अफसर ने भी कमी नहीं छोड़ी।वीआईपी रूम में बैठकर छक कर नाश्ता डकारा।अफसर ने नजीबाबाद में मुआयना करने को कहा तो आनन फानन में लिंक एक्सप्रेस 14113 में सेकंड एसी कोच में बर्थ दी।अफसर भी ठाठ से नजीबाबाद के लिए रवाना हो गए।इस बीच सुबह अन्य अफसरों को सारा वाकया बताया गया। मामले की सुगबुगाहट रेल अफसरों को मिली तो पूछताछ शुरु हुई।ट्रेन में सवार अफसर ने ही पूछताछ कर रहे एक जिम्‍मेदार को ही सीधे बोर्ड के शीर्ष अधिकारी के नाम का हवाला देते हुए सस्पेंड कराने की धमकी दी। इसी पर शक हुआ। नजीबाबाद में इस अफसर से आईडी मांगी तो वह सकपका गया। बाद में स्टेशन अधिकारियों ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। अब जीआरपी ने जावेद अली से पूछताछ में जुटी है।

वर्जन।–
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि विजिलेंस का अफसर का बताने का मामला सामने आया है। पड़ताल के बाद नजीबाबाद में उसे पकड़ा गया। जीआरपी पूछताछ कर रही है।

« Newer PostsOlder Posts »