Web News

www.upwebnews.com

होली पर रेल मंडल में 10.73 लाख यात्रियों ने किया सफर, 19 लाख की हुईं आय

March 10, 2026

होली पर रेल मंडल में 10.73 लाख यात्रियों ने किया सफर, 19 लाख की हुईं आय

2025 के मुकाबले 2025 में यात्री बुकिंग में सात फीसद, राजस्व में दो फीसद की बढ़ोतरी

Post on 9.3.26
Monday, Time 9.45 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा। रेल मंडल के लिए होली का पर्व फायदेमंद रहा। वर्ष 2025 के सापेक्ष 2026 में यात्रियों की टिकट बुकिंग और राजस्व में वृद्धि रिकार्ड दर्ज की गई है। इस बार त्योहार पर मंडल में पिछली बार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। साथ ही आय भी बढ़ी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों से यात्रियों की बुकिंग व राजस्व में भी वृद्धि हुईं हैं। होली पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए।
इस बार मंडल में स्टेशनों पर होली पर 10,73,850 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। जबकि 2025 में 10.06 लाख यात्रियों के टिकट बुक हुए। पिछली बार से यह आंकड़ा सात फीसद ज्यादा है। ज्यादा बुकिंग से दो फीसद राजस्व भी बढ़ा।
2026 में टिकट बुकिंग से 19.13 लाख रुपए का राजस्व मिला। जबकि 2025 में 18.69 लाख रुपए की आय हुई।यह आंकड़ा पिछले साल दो फीसद ज्यादा है।
यात्रियों की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। भीड़ नियंत्रण के लिए कुल 80 स्पेशल ट्रेनें चलीं। रेल प्रशासन के अनुसार स्पेशल के अलावा कई रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं।
स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा व सुविधा को अतिरिक्त स्टाफ आदि की भी तैनाती की गई है।

उपज के होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन, फाग और ग़ज़लों ने बांधा समां


प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र के आवास पर जुटे पत्रकार व बुद्धिजीवी
बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की ओर से गुरुवार को प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्र के आवास पर होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बस्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग और डॉ. वी.के. वर्मा ने अपनी हास्य और व्यंग्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं प्रख्यात शायर अफजल हुसैन ने होली पर आधारित अपनी ग़ज़लें सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विनोद कुमार उपाध्याय ने भी फाग गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपज के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपज के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि होली का पर्व राष्ट्रीय एकता, प्रेम और आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों और अबीर-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रेस क्लब के महामंत्री महेंद्र तिवारी, पुनीत ओझा ,दिनेश पांडेय, उपज के महामंत्री देवेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, मजर आजाद, गौकरन पांडेय, रजनीश तिवारी, राकेश गिरी, अमित सिंह, राघवेंद्र सिंह, बाबुंदर यादव, हरिओम यादव, राजीव शुक्ला, संदीप शुक्ला, जिसान हैदर रिजवी, शीतला प्रसाद शुक्ला, आकाश शुक्ला, अश्वनी तिवारी, अनिल शुक्ला, शिवराज सिंह, दिलीप पांडेय, विदेश्वरी श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, वीर तिवारी, अधिवक्ता शेष नारायण मिश्र, अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद शुक्ला, राजेश नारायण मिश्र, उज्ज्वल मिश्र, आशुतोष नारायण मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, आंचल मिश्रा, शशि मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने जनपद में विकास व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

निर्माणाधीन 50 सैया क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण, आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक एवं जनपद  की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थलों का एकदिवसीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत जिला अस्पताल के पास बेगमगंज में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर अस्पताल से हुई। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अस्पताल के सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन गैस की सुव्यवस्थित आपूर्ति के लिए पाइपलाइन व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही फायर सेफ्टी और जल निकासी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी अवलोकन किया।  अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी पर जोर
नोडल अधिकारी ने राजकीय कार्यालय परिसर में बने ट्रांजिट हॉस्टल तथा नवाबगंज विस्तारित क्षेत्र में निर्माणाधीन कल्याण मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कल्याण मंडप परिसर में पेयजल गौ संरक्षण केंद्र और देवा सीएचसी का निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने जहांगीराबाद स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र (निबलेट) का भी निरीक्षण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत पूजन कर गौवंश को गुड़-चना खिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने बरगद का पौधा भी रोपा। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुजीब पर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को दिए जा रहे भोजन व शिक्षण संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बच्चों से संवाद किया। यहां शिक्षकों से बातचीत के दौरान विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका सिंह और रूबी प्रभाकर ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय के पास स्थित फैक्ट्री से यहां का वातावरण दूषित है और सभी को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का निरीक्षण कर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने एक्स-रे रूम, वीएनबीएसयू वार्ड और परिसर में बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने देवा नगर पंचायत की पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया।
इस  दौरान जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन, एडीएम  निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सिरौलीगौसपुर  तेजस के, एसडीएम नवाबगंज  आनंद तिवारी, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सहित संबधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

March 9, 2026

एटीएम काटकर चोरी का प्रयास करने वाले दो युवक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, औजार और बाइक बरामद
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटीएम मशीन काटकर चोरी का प्रयास करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त औजारों से भरा बैग और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को राधिका विहार क्षेत्र स्थित एक बैंक के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। मामले की जांच के दौरान 8 मार्च की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राधिका विहार तिराहे के पास खाली पड़े प्लॉट से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानवेन्द्र सिंह (22) निवासी ब्यौंही थाना राया और मोहित (21) निवासी मासूमनगर थाना हाईवे के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसमें दो ग्राइंडर, हथौड़ी, प्लास, छैनी, पेचकस तथा छह ग्राइंडर ब्लेड मिले। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (UP 85 BD 3393) भी बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब दस दिन पहले राधिका विहार क्षेत्र में स्थित केनरा बैंक के एटीएम को काटकर चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन मशीन नहीं कट सकी। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर आरटीओ कट के पास स्थित एक अन्य एटीएम पर भी वारदात का प्रयास किया, परंतु वहां भी सफलता नहीं मिली।
इस संबंध में थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 140/2026 धारा 303(2), 62 तथा 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

मेडल जीतकर लौटे तरुण व दिव्यांशु का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने जताया हर्ष

 गांव पहुंचने पर तरुण व दिव्यांशु का स्वागत करते ग्रामीण।
​चौमुहाँ (मथुरा)। वाराणसी में संपन्न हुई अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाने वाले पहलवान तरुण सिसोदिया और दिव्यांशु सिसोदिया का गाँव पहुँचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। फूलों की मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों युवा खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।
​वाराणसी में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित इस चैंपियनशिप में तरुण सिसोदिया ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक (सिल्वर मेडल) और दिव्यांशु सिसोदिया ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
​ जिला कुश्ती संघ मथुरा के महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान, अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली पहलवान आने वाले समय में जिले और प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी विश्व पटल पर ऊँचा करेंगे। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
​खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिर्राज सिंह, सुरेश मेंबर, बिहारी लाल उर्फ पूरन सिंह, कालू पहलवान, जगन्नाथ सिसोदिया, पुष्पेंद्र पहलवान, भप्पा सिसोदिया, पंडित चिंतामणि शर्मा, कुलदीप सिसोदिया और रतन सिंह आदि ने दोनों पहलवानों को अपना आशीर्वाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
« Newer PostsOlder Posts »