Web News

www.upwebnews.com

चौमुहां में प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य हुआ कार्यक्रम 

March 20, 2026

चौमुहां में प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य हुआ कार्यक्रम 

ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर स्टालों का किया अवलोकन
आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेजी से विकसित होने वाला राज्य : जमुना देवी
चौमुहां । उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौमुहां विकास खंड के सभागार में  प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख जमुना देवी प्रमुख प्रतिनिधि पंडित राजराम शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों व प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा बारी-बारी से उनके उत्पादों/ योजनाओं / उपलब्धियों आदि की जानकारी ली। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग, ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पशु चिकित्सा विभाग , स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए ।
 इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जमुना देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित राजराम शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में बेटियों के सम्मान के लिए बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं योजनान्तर्गत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक का पैसा दिया जा रहा है। प्रदेश में गरीब, निर्धन, असहाय परिवारों की बेटियों के लिए सामुहिक विवाह योजना अन्तर्गत 01 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है। महिला सुरक्षा और सम्मान के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है
  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 09 वर्षो के दौरान उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन कर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार में प्रदर्शनी लगाई गई ,लाभार्थियों की योजना की जानकारी दी गई साथ ही कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जमुना देवी के हाथों से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई ।
 कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जमुना देवी ने वृद्धा, दिव्यांग , विधवा पेंशन धारकों, प्रधानमंत्री सम्मान निधि प्राप्त कर्ताओं , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों के कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । ब्लॉक प्रमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौपी ।
 कार्यक्रम में एडीओ आइएसबी राकेश कर्दम ,एडीओ समाज कल्याण शिवनेश पचौरी , एडीओ कृषि विभाग , सचिव सगीर अहमद , राजेश , रिंकू सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर राजवीर सिंह, पंडित रामकिशन शर्मा, ठाकुर सत्यपाल सिंह,पुरुषोत्तम शर्मा, दीपक कुमार,  स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, नलकूप विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सहजनवा पुलिस की तत्परता, 1 घंटे में गुमशुदा बच्ची बरामद*

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
20/03/2026

 

*सीसीटीवी व त्वरित कार्रवाई से 3 वर्षीय मासूम सकुशल परिजनों को सौंपा*

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से एक गुमशुदा 3 वर्षीय बच्ची को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहजनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपनी 3 वर्षीय बच्ची के साथ बाजार गई थी, जहां भीड़ के दौरान बच्ची उनसे बिछड़कर लापता हो गई। घबराई मां ने तत्काल थाना सहजनवा में सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों की मदद से महज एक घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने सहजनवा पुलिस की प्रशंसा की है।

गोवंश तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह पर शिकंजा, आरोपी पर कई संगीन मुकदमे दर्ज

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
20/03/2026

*गगहा पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

गोरखपुर। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गगहा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना गगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-061/2026 धारा 2(b)(xi), 2(b)(xvii), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद पाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त विनोद पाल एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं की तस्करी में लिप्त रहा है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त विनोद पाल पुत्र खुबलाल पाल, निवासी उज्जरपार थाना गगहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या (धारा 302), साक्ष्य मिटाने (धारा 201) सहित गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे शामिल हैं।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
20/03/2026

*एसएसपी व एसपी सिटी ने अलग-अलग क्षेत्रों में संभाली कमान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

गोरखपुर। आगामी त्यौहार ईद एवं अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ के निर्देशन में गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर के साथ पैदल गश्त कर भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने दशरथ क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे शांति और भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ईद और अलविदा की नमाज सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

ईद से पहले बारिश, ईदगाह में नगर आयुक्त ने लिया जायजा

–बारिश से ईदगाह मैदान में निगम अधिकारियों ने जांची व्यवस्था।
Post on 20.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ईद शनिवार को होगी। लेकिन इससे एक दिन पहले लगातार बारिश को लेकर ईदगाह मैदान में तैयारियों प्रभावित हुईं। इसके चलते शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल समेत अधिकारी ईदगाह पहुंचे और स्थिति का जाएजा लिया। नगर आयुक्त ने बरसात में जल निकासी के लिए पंपों के तत्काल इंतजाम आदि किए जाने के निर्देश भी दिए।
मुरादाबाद में शुक्रवार को ईद से पहले बारिश हो गई। मौसम सुबह से ही ठंडा हो गया। लगातार धीमी तेज बारिश को देखते हुए निगम प्रशासन सक्रिय हो गया। शुक्रवार की सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल टीम संग गलशहीद क्षेत्र में
ईदगाह मैदान पहुंच गए और मैदान का जाएजा लिया।
नगर आयुक्त के अनुसार ईद से पहले बारिश के कारण ईदगाह मैदान की व्यवस्था देखी गई हालांकि स्थिति ठीक है। ज्यादा बारिश में जल भराव से निपटने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने ईदगाह व जामा मस्जिद क्षेत्रों का भी जाएजा लिया।
इसके बाद निगम अधिकारियों ने नवरात्र में मंदिरों खासकर लाल बाग काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों का जाएजा लिया।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त एके सिंह व अन्य अधिकारी समेत सफाई निरीक्षक, स्टाफ भी रहा।
अपर नगर आयुक्त का कहना है कि बारिश के कारण सफाई व अन्य अधिकारी व कर्मियों को सुरक्षा व व्यवस्था करने को कहा गया है।

« Newer PostsOlder Posts »