Web News

www.upwebnews.com

पुरुलिया-आनंद विहार के बीच प्रधानमंत्री करेंगे नई ट्रेन का शुभारंभ

March 11, 2026

पुरुलिया-आनंद विहार के बीच प्रधानमंत्री करेंगे नई ट्रेन का शुभारंभ

14 मार्च को बरेली-दिल्ली के बीच एक और रेल कनेक्टिविटी
यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Post on 11.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, (उप्र समाचार सेवा)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरुलिया – आनंद विहार (दिल्ली) के बीच नई ट्रेन(train) का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर कई योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें पुरुलिया से आनंद विहार के बीच भी नई रेल सेवा शुरू होगी। ट्रेन सुविधा का फायदा मंडल में मुरादाबाद समेत अन्य स्टेशनों के यात्रियों को होगा।
14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे। इस दौरान कई योजनाओं की शुरुआत होगी। इसी क्रम में मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को नई ट्रेन की सुविधा भी मिलेगी। प्रधानमंत्री 14 मार्च को पुरुलिया से आनंद विहार दिल्ली के बीच एक नई रेल सेवा का शुरुआत करेंगे।ट्रेन पुरुलिया से चलकर रामगढ़, रांची,पलामू लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी,अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर आनंद विहार पहुंचेगी। दिल्ली से बंगाल को जोड़ने वाली से ट्रेन से
पश्चिम बंगाल, झारखंड, यूपी के लोगों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी का साधन बनेगी।

Moradabad बार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

कार्यक्रम में जिला जज, कमिश्नर, न्यायिक अधिकारी समेत तमाम अधिवक्ता

Post on 11.3.26, Wednesday, Moradabad , Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)। मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। एसपी गुप्ता सभा भवन में हुए कार्यक्रम में आपसी सौहार्द के रंग बिखरे। न्यायिक अधिकारी व वकीलों ने होली के गीत गाए और कवि व कवियत्री ने रचनाएं प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आंनद मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसीम व अति विशिष्ट अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व लारा कोर्ट के पीठासीन अधिकारी जैग़मउद्दीन रहे| समारोह में अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिले। होली की बधाईयाँ दी | अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।इस दौरान रामलीला के मशहूर कलाकार राजेश रस्तोगी, हास्य व्यंग्य कवि फक्कड़ मुरादाबादी, कवियित्री पूजा राणा आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी|
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी सुरेंद्र सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉस्को अविनाश चंद्र मिश्रा,एडीजे दो कृष्ण कुमार द्वितीय, एडीजे-आठ राकेश कुमार गौतम, एडीजे-नौ अरुण कुमार तृतीय, विशेष न्यायाधीश पॉस्को-दो घनेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन जितेन्द्र कुमार द्वितीय व बार के पूर्व आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी,आदित्य श्रीवास्तव, अभिषेक भटनागर, संजीव राघव, अजय पाल अतुल माथुर, शादाब हुसैन, आसिफ़, रफीक अहमद,आबिद हुसैन,मुश्तर अली,कमाल अख्तर,अंजार हुसैन,अजय बंसल,पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल,जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, रमा पंत पांडेय, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय शिवकुमार गौतम, सुरेश सिंह, जाबिर हुसैन, अभिनव भट्ट, काजल सिंह,फिरोज आलम पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना, सचिन कुमार आदि रहे।

March 10, 2026

ईरान पर हमले का विरोध नही कर पा रहे है नेता : सुमन 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया विरोध

बाराबंकी। एफ्टीन फाइल्स में भारतीय राजनेताओ के नाम होने के कारण ब्लेकमेलिंग हो रहे नेता ईरान में हमले का विरोध नहीं कर पा रहे हैं तथा अमरीका उन्हें कठपुतली की तरह नचा रहा है। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राज्य परिषद रणधीर सिंह सुमन ने कहा ।
खिलाफ पार्टी दारा आयोजित प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए पार्टी सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के बाद नेता में संविधान की व्यवस्था द्वारा जनता द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारें बनी और देश के विकास एवं जनता की खुशहाली के प्रयास हुए और साथ में भारत की सरकारों की विदेश नीति एवं कूट-नीति के द्वारा विश्व में भारत को मान-सम्मान और शांति एवं अहिंसा का दूत माना जाता रहा है।

विरोध प्रदर्शन सभा को परिषद सदस्य परवीन कुमार,
पार्टी के कोषाध्यक्ष शिव दर्शन वर्मा,किसान सभा अध्यक्ष-विनय कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया |
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व मो कदीर ने किया। प्रदर्शन कारिंदे में रामनरेश वर्मा श्याम सिंह एडवोकेट संतोष कुमार राजेन्द्र बहादुर सिंह आलोक कुमार आदित्य वर्मा रीना मोर्य आफरीन अंकुल वर्मा  , प्रेम चंद वर्मा,करन राजपूत, धर्मेन्द्र शर्मा, सर्वेश यादव,राम नरेश वर्मा, दीपक वर्मा, सच्चिदानंद श्रीवास्तव,जितेन्द्र श्रीवास्तव, मो. कासिफ, पवन वर्मा, राजकुमार वर्मा,लवकुश वर्मा, दीपक शर्मा,सुन्दर लाल सोनी, संदीप तिवारी,संदीप वर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है।

कपड़े की दुकान में भीषण आग, ऊपर बने घर तक पहुंचीं लपटें

Santosh Kumar Singh
Girakhpur
10/03/2026

*घंटाघर मार्केट के रायगंज इलाके में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू*

गोरखपुर। शहर के राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज स्थित घंटाघर मार्केट में मंगलवार की रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गईं, जिससे घर में मौजूद परिवार के लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार रायगंज इलाके में ‘निष्ठा ट्रेडर्स’ नाम से कपड़ों की दुकान है, जहां चुनरी, गमछा और हैंडलूम के कपड़े थोक दरों पर बेचे जाते हैं। दुकान मालिक ने ग्राउंड फ्लोर पर दुकान और गोदाम बना रखा है, जबकि प्रथम और द्वितीय तल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की शाम करीब 7:40 बजे अचानक दुकान के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊपर बने मकान तक पहुंच गई।
दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की।
फायर स्टेशन गोलघर से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी।
घटना के दौरान आसपास के मकानों और दुकानों में रहने वाले लोग भी घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरे इलाके में धुआं फैलने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोग भी फायर ब्रिगेड की टीम की मदद करते हुए दिखाई दिए और आसपास की दुकानों को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। आग से दुकान में रखे कपड़ों और अन्य सामान को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

महिला दिवस पर डीआरएम कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर

मुरादाबाद। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरएम कार्यालय के सभागार में लगे स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में मंडल रेल अस्पताल में डाक्टरों ने महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान करीब सौ महिला कर्मियों ने परीक्षण कराया। शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना था।

« Newer PostsOlder Posts »