Web News

www.upwebnews.com

एटा में किसानों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

March 16, 2026

एटा में किसानों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

एटा 16 मार्च उप्रससे। जिले के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अखिल भारतीय जनहित किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। यह प्रदर्शन संगठन के संरक्षक अभिलाख सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ।

अभिलाख सिंह यादव ने बताया कि वे देश के किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने आए हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका डील पर सरकार से पुनर्विचार कर उसे समाप्त करने की मांग की। साथ ही, किसानों को एमएसपी गारंटी लागू कर फसलों का उचित मूल्य दिलाने की बात कही। हाल ही में हुई गैस की किल्लत और आलू की फसल के कम दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कम दाम मिलने के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं पर विचार कर समाधान निकालने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, विद्युत विभाग के निजीकरण का मुद्दा भी उठाया गया।
निधौली, जलेसर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में खारे पानी की समस्या के कारण मीठे पानी की किल्लत का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल पहुंचाने की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल कुमार, रमेश चंद्र, अवनीश यादव, राजेश कुमार, राजकुमार, हिरदेश कुमार, भूदेव, शिशुपाल सिंह, अवधेश कुमार, नीतेश कुमार, राजवती और करिश्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

सड़क दुर्घटना में दो युवा पत्रकारों का निधन, दो गंभीर घायल

Posted on 16.03.2026 Monday Time 05.36 PM, Khalilabad, Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास एक डीसीएम और कार की टक्कर में दो युवा  पत्रकारों का निधन हो गया और दो गंभीर रूप से घायल हो गए है। पत्रकार लखनऊ से होली मिलन समारोह से वापस लौट रहे थे। मृतक पत्रकारों की पहचान कुशीनगर निवासी धनंजय पांडेय (35) और शंभू मिश्रा (45) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार  कार में चार लोग सवार थे और सभी हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह में शामिल होकर लखनऊ से कुशीनगर लौट रहे थे। हादसे में रमन कुमार (42) और सुदेश मिश्रा (42) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

*98.75 लाख से बनेगा वजीरपुर का पैंटून पुल

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही योगी सरकार: हरि प्रकाश*
(. संजीव गुप्त द्वारा )
*जनपद में जल्द मिलेगी कई विकास कार्यों की मंजूरी: डीएम*

शाहजहांपुर 14/मार्च/2026

जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरपुर में पैंटून पुल की मांग को लेकर किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए पैंटून पुल बनाए जाने की मांग की । माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हरि प्रकाश वर्मा की मांग पर 100 वर्ष पुराने घाट वजीरपुर और मनिहार घाट पर पैंटून पुल की स्वीकृति के बाद शनिवार को मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर संकल्पबद्ध है साथ ही जो कार्य बिना किसी मांग के ही पूरे हो रहे हैं।

किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने सर्व प्रथम पैंटून पुल बनाए जाने के लिए बीजेपी विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पैंटून पुल के साथ दोनों ओर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की और छुट्टा गौ वंशों से निजात दिलाने के लिए गौ शाला के निर्माण की मांग की।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ शाला के निर्माण के लिए जब भी सैलाफ मुक्त एरिया में जगह मिल जाएगी तो किसानों की समस्या को देखते हुए स्थाई गौ शाला का निर्माण अवश्य कराया जाएगा।

फिरोजाबाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत युवक की सिर पर भारी बस्तु प्रहार कर हत्या की गई है। उसका शव सोमवार को नाश्ते के खोखे के की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है।
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ निवासी तेजपाल सिंह (45) ने एक सप्ताह पूर्व थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौली कट के समीप चाय व समोसे का खोखा रखा था। वह प्रतिदिन खाना खाने के बाद इसी खोखा में सो जाते थे। रविवार रात भी वह खोखे में सोए हुए थे। सोमवार सुबह जब उनका पुत्र कुलदीप खोखे पर पहुंचा तो तेजपाल मृत अवस्था में पड़े थे। यह देख पुत्र की चीख निकल गई। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग भी मौके पर आ गए। इधर सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी पहुंच गए। घटना की जांचकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि जरौली कट पर चाय समोसे खोखा वाले तेजपाल का शव मिला है। प्रथम दृष्टया उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर मौत होना प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। मृत्यु का सही समय और कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा कर हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस चालक को बनाया बंधक

बलिया । 102 एंबुलेंश चालक को मरीज के परिजनों ने बनाया बंधक। सीएचसी बांसडीह से बलिया के डॉक्टरों ने मरीज को किया रेफर। बांसडीह से बलिया ले जा रहे 102 एंबुलेंस चालक को मरीज के परिजनों ने मोबाइल छीना।एंबुलेंस चालक पर प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने का परिजन बना रहे थे दबाव। जबतक नही होगी डिलेवरी तबतक नही जायेंगे एंबुलेंस चालक।हुसेनाबाद के रहने वाले थे नंदनी। बांसडीह सीएचसी से बलिया महिला जिला अस्पताल ले गया था मरीज को एंबुलेश चालक।
बलिया महिला जिला अस्पताल का मामला।

« Newer PostsOlder Posts »