Santosh Kumar Singh Gorakhpur
15/04/2026
पथराव की घटनाओ को रोकने के दिए कड़े निर्देश
गोरखपुर : पुलिस महानिदेशक जीआरपी प्रकाश डी बुधवार को गोरखपुर पहुचे,इस दौरान उन्होंने जीआरपी पुलिस लाइन के सभागार में अपराध समीक्षा हेतु,अनुभाग गोरखपुर के सभी पुलिस अधिकारियों थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के साथ बैठक किया।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी रेलवे गोरखपुर,पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर व बलिया और अनुभाग के समस्त थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारियों के साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा,रेल यात्रियों के सामान की सुरक्षा,पटरी की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया।समीक्षा में यह पाया गया है कि रेलवे अनुभाग गोरखपुर में रेलवे संबंधित अपराध नियंत्रण में है।हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती ट्रेनों में पथराव की घटनाओं को रोकना और उसमें तत्काल कारवाई करना है।इसके अलावा रेलवे ट्रैक्ट पर कही कोई अनुचित सामान पाया जाता है।तो उस प्रकार की घटनाओं को रोकना हैं।इसको लेकर आरपीएफ अधिकारियों व रेलवे एनईआर गोरखपुर ऑफिसर के साथ मेरी बैठक होगी।मैं आपके जरिए जनता के सहयोग में चाहता हूँ।की यदि किसी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे,तो अपने निकटतम थाना चौकी या हमारे वर्दीधारी किसी व्यक्ति को आप तत्काल सूचना दें,कोई भी लावारिश वस्तु पाये जाने पर उसको ना छुयें और पुलिस को सूचित करें,अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें और अपराध नियंत्रण में हमें सहयोग प्रदान करें।पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रेल मित्र के जरिये जनता के बीच जाकर हमारे कर्मचारियों द्वारा उनका सहयोग लेने कार्यक्रम शुरू किया गया है।और मुझे उम्मीद है।की हमारे जवान सतर्क रहकर और जनता के साथ अच्छा व्यवहार व तालमेल बनाकर काम करेंगे,तो रेल सम्बंधित घटनाओं में कमी जरूर आएगी।महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति का पांचवा संस्करण पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है,जिसमें राजकीय रेलवे पुलिस भी शामिल हैं।

अभि सिंघल जिला अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल प्रदेश सचिव एवं संदीप गुप्ता महानगर अध्यक्ष मनोनीत
मेरठ, 15 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स, हनुमान चौक, आबूलेन, मेरठ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अनिकेत भारद्वाज ने की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक का मुख्य फोकस व्यापारियों की वर्तमान चुनौतियों—विशेषकर जीएसटी की जटिलताएं, ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय बाजार पर पड़ रहे प्रभाव—तथा संगठन के विस्तार पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर श्री त्रिलोक त्यागी ने व्यापारियों के हितों को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय सचिव श्री प्रभुद्ध कुमार, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी श्री विनय प्रधान, राज्य मंत्री श्री नरेंद्र खजूरी तथा श्री मतलूब गौर ने भी व्यापारियों के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल ने अभि सिंघल को मेरठ जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), दीपक अग्रवाल को प्रदेश सचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) एवं संदीप गुप्ता को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य मंत्री श्री नरेंद्र खजूरी एवं प्रभारी श्री विनय प्रधान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।
लखनऊ, 15 अप्रैल 26, राजधानी के मशहूर रेस्टोरेंट में सुबह आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
आशियाना के पावर हाउस चौराहे के पास विवेक प्लाजा के तीसरे तल पर संचालित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई और काले धुएं के गुब्बार फ्लोर से फैलने आग। इस दौरान एसी का कंप्रेशर भी फटा,तेज धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।