Web News

www.upwebnews.com

थाना बरसाना का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

April 23, 2026

थाना बरसाना का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बरसाना (मथुरा)। जनपद मथुरा के थाना बरसाना का वार्षिक निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षकों एवं अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा “यक्ष” ऐप पर अपराधियों का सत्यापन अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने थाना परिसर में खड़े लावारिस एवं अन्य वाहनों को नियमानुसार नीलाम करने, थाने में मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर एवं अन्य सूचीबद्ध अपराधियों की सघन निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विवेचना कक्ष, थाना कार्यालय एवं मालखाने का भी जायजा लिया गया। अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा सभी आवश्यक कार्यवाहियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने लाडली जी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर अतिक्रमण हटवाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने तथा सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन अश्विनी कुमार सहित बरसाना पुलिस टीम मौजूद रही।

पीएम 29 को करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

हरदोई: पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल को यह आकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पीएम के लिए एक्सप्रेस-वे पर ही बन रहा हेलीपैड। सीएम और राज्यपाल के लिए अलग हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं।

अनुज हत्याकांड:: *गैंगस्टर में ललित कौशिक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

MORADABAD DISTRICT COURT
जबकि दूसरे आरोपी पंकज हुड्डा की प्रार्थना पत्र वापस
Post on 22.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में आरोपी ललित कौशिक की गैंगस्टर कोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। जबकि केस में दूसरे आरोपी पंकज हुड्डा की जमानत प्रार्थना-पत्र वापस लेलिया गया।

बुधवार को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट एडीजे-5 अविनाश चंद्र मिश्रा कीअदालत में आरोपी की जमानत प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई हुईं। जमानत प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुईं।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक राजीव त्यागी ने जमानतप्रार्थना पत्र पर विरोध जताया। जबकि बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि केस में आरोप बेबुनियाद है। जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करने को कहा।
विशेष लोक अभियोजक का कहनाहै कि‌ अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस हुईं। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी पंकज हुड्डा की ओर प्रस्तुत किया गया जमानत प्रार्थना पत्र वापस ले लिया गया।

यह था मामला–
नया मुरादाबाद में 10 अगस्त, 23 को भाजपा किसान मोर्चा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में घर के बाहर हुईं घटना से हड़कंप मच गया। चुनावी रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। हत्याकांड में 30 लाख की सुपारी दी गई थी। पेशेवर शूटरों ने इस काम को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या कांड में मुख्य साजिशकर्ता
ब्लॉक प्रमुख पति प्रभाकर चौधरी सहित 14 आरोपियों को पकड़ा।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।

April 22, 2026

मृतक रेलकर्मी की पत्नी सेलरी पैकेज में एक करोड़ 8 लाख का पैकेज


चंदौसी में रेल प्रशिक्षण संस्थान में खल्लासी के पद पर तैनात था हेमराज
Post on 22.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद ।(उप्र समाचार सेवा) सड़क हादसे में मृत रेलकर्मी हेमराज की पत्नी को रेलवे सेलरी पैकेज योजना में एक करोड़ 8 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।
बुधवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मृतक कर्मी परिवार के प्रति संवेदना जताई।कहा कि रेल मंडल पूरे परिवार के साथ है।
चंदौसी में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत खल्लासी हेमराज की 2 नवम्बर,25 को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। हेमराज का रेलवे सेलरी पैकेज योजना के तहत एक्सिस बैंक में खाता था।बैंक ने दुर्घटना में कर्मचारी को पैकेज का लाभ देते एक करोड़ 8 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई।कार्यक्रम के तहत डीआरएम विनीता श्रीवास्तव व सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर की मौजूदगी में एक्सिस बैंक अधिकारियों ने मृत कर्मचारी की पत्नी को एक करोड़ 8 लाख रुपए का चेक दिया गया।

शिक्षा प्रेरकों ने की बकाया भुगतान की मांग

बिजनौर 22 अप्रैल।साक्षर भारत मिशन के तहत संविदा पर प्रत्येक ग्राम सभा में रखे गए जनपद बिजनौर के शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय के भुगतान के लिए आज सचिव- साक्षर भारत मिशन / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में सांकेतिक धरना देकर अपने बकाया मानदेय भुगतान की मांग की। धरना स्थल पर एकत्र हुए जनपद बिजनौर के शिक्षा प्रेरको ने सरकार पर प्रेरकों को बेरोजगार करने और उनका लगभग 18 महीने का मानदेय न देने का आरोप लगाते हुए शिक्षा प्रेरकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। तथा कहा कि साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषा विभाग भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 -10 में पूरे प्रदेश में साक्षर भारत मिशन योजना लागू करके प्रत्येक ग्राम सभा पर एक महिला एवं एक पुरुष प्रेरक को तैनात करके 15 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य दिया था। लेकिन सरकार ने जनपद बिजनौर के लगभग 2250 प्रेरको के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए साक्षर भारत मिशन योजना को 31 मार्च 2018 को बंद कर दिया था। सरकार द्वारा प्रेरकों से बीएलओ से लेकर हाउसहोल्ड सर्वे और अन्य सरकारी योजनाओं में भी काम लिया गया था। इन सब के बावजूद भी अकेले जनपद बिजनौर के लगभग 2250 प्रेरकों को उनका 18 माह का मानदेय आठ वर्ष बाद भी नहीं दिया गया। जिसके कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहे प्रेरकों के परिवार में रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस अवसर पर प्रेरक एकता कल्याण समिति (पंजीकृत) के जिला अध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक ने बताया कि बकाया मानदेय के संबंध में भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 को साक्षरता विभाग की ऑडिट कराई गई थी। ऑडिट टीम द्वारा धनराशि के सापेक्ष वांछित साक्षरता कर्मियों का सत्यापन/ प्रमाणित विवरण निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध करा कर साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत रहे साक्षरता कर्मियों का अवशेष मानदेय का भुगतान करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन भारत सरकार ने बेरोजगार हो चुके साक्षरता कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके अवशेष मानदेय 8 वर्ष बाद भी निर्गत नहीं किया। जिसके चलते बेरोजगार हो चुके शिक्षा प्रेरकों के परिवार में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रेरक एकता कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष श्री पुखराज सिंह मलिक ने भारत सरकार से मांग की की साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य कर चुके और बेरोजगार हो चुके साक्षरता कर्मियों को उनका बकाया मानदेय एक मुफ्त दिलाया जाए तथा साक्षरता कर्मियों को अनुभव के आधार पर किसी भी विभाग में समायोजित किया जाए। अथवा बेरोजगार हो चुके साक्षरता कर्मियों को बेरोजगारी भत्ता दिलाया जाए। साक्षरता कर्मियों ने इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र देकर प्रेरकों का मानदेय एकमुश्त दिलाने एवं साक्षरता कर्मियों को किसी भी विभाग में समायोजित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक की अध्यक्षता एवं चौधरी ईशम सिंह के संचालन में संपन्न सांकेतिक धरना प्रदर्शन में सर्वश्री वृक्षपाल सिंह, महिपाल सिंह, विपिन कुमार, वंदना, अरविंद शर्मा ,वीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, लिखेनद्र सिंह, नवनीत कुमार नरेश कुमार, सलोनी, कनक देवी मनोहरी देवी शबनम परवीन नाजिया परवीन निप्पल गौरव त्यागी भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

« Newer PostsOlder Posts »